अच्छी नींद Archives -

रात में नहाने से अच्छी नींद के साथ शरीर को मिलते हैं और भी कई लाभ
नई दिल्ली, 20 जून : स्वस्थ रहने के लिए रोज़ नहाना ज़रूरी है। सुबह नहाने से ताजगी मिलती है और मन प्रसन्न रहता है। नहाने से शरीर की पूरी सफाई होती है और जमा हुए बैक्टीरिया हट जाते हैं। यह न सिर्फ थकान को दूर करता है बल्कि आपको तरोताजा भी कर देता है। आपने अपने घर के बुजुर्गों को देखा होगा कि वे सुबह नहाए बिना कोई भी काम शुरू नहीं करते। हालांकि आज की पीढ़ी के लिए नहाने का कोई निश्चित समय नहीं है।

वे सुबह, दोपहर या शाम किसी भी समय नहा लेते हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं जो रात को नहाए बिना सो ही नहीं सकते। हमारा आज का लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि रात को सोने से पहले नहाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

धूल और प्रदूषण के कारण हमारी त्वचा पर गंदगी जमा हो जाती है, जिससे मुंहासे, दाग-धब्बे जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे एलर्जी का खतरा भी कम होता है। आपने कई लोगों को सोने से पहले अपना चेहरा धोते हुए देखा होगा। ऐसी स्थिति में अगर आप रात को नहाते हैं, तो न केवल चेहरा बल्कि पूरा शरीर साफ़ हो जाता है।

अच्छी नींद आती है

अगर आप रात को सोने से पहले नहाते हैं, तो दिनभर की थकान उतर जाती है और नींद अच्छी आती है। दिनभर की भागदौड़ के बाद जब हम घर लौटते हैं, तो शरीर थका हुआ होता है। इस वजह से अक्सर रात को नींद नहीं आती। लेकिन यदि आप रात को नहा लें, तो न सिर्फ थकान दूर होती है बल्कि शरीर और दिमाग को ताजगी भी मिलती है।

तनाव कम करता है

पूरा दिन काम करने के बाद लोग तनाव में आ जाते हैं। इससे चिड़चिड़ापन हो सकता है। अगर आप रात को नहाते हैं, तो आपका मूड सुधरता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं।

मांसपेशियों के दर्द में राहत मिलती है

रात को नहाने से थकान तो दूर होती ही है, साथ ही सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है। इसलिए आपको हर रात सोने से पहले नहाना चाहिए। हालांकि अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

क्या सुबह नहाना नहीं चाहिए?

अगर आप रात को नहाते हैं, तो आप सुबह उठने के बाद भी नहा सकते हैं। इससे आप दिनभर तरोताजा महसूस करेंगे और आपकी ऊर्जा भी बनी रहेगी।

यह भी देखें : AC चलाते समय कुछ जरूरी बातें जो आपको पता होनी चाहिए, नहीं तो…

The post रात में नहाने से अच्छी नींद के साथ शरीर को मिलते हैं और भी कई लाभ appeared first on .