अमित शाह Archives -

‘देश अब नक्सलवाद से मुक्त, गोली का जवाब गोली से मिलेगा: अमित शाह
नई दिल्ली: गृह मंत्री Amit Shah ने देश को वामपंथी उग्रवाद से मुक्त करने के प्रयासों पर चर्चा के दौरान लोकसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र से नक्सलवाद का लगभग खात्मा हो चुका है। शाह ने बताया कि बस्तर के हर गांव में स्कूल बनाने और राशन की दुकानों को खोलने का अभियान शुरू किया गया है, जिससे वहां के लोगों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंच सकें।

कांग्रेस पर साधा निशाना

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि 1970 के दशक से अब तक इन क्षेत्रों को विकास से वंचित क्यों रखा गया। उन्होंने कहा कि Narendra Modi सरकार के आने के बाद गरीबों को घर, गैस, साफ पानी, स्वास्थ्य बीमा और मुफ्त राशन जैसी सुविधाएं मिलीं, लेकिन बस्तर के लोग इससे लंबे समय तक दूर रहे।

शाह ने कहा कि बस्तर में विकास न पहुंचने की वजह ‘लाल आतंक’ था। अब जब यह प्रभाव कम हुआ है, तो क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जो भी हथियार उठाएगा, उसे जवाब दिया जाएगा।

पिछली सरकारों पर हमला

गृह मंत्री ने पूर्व सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दशकों तक शासन किया, लेकिन आदिवासी क्षेत्रों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा। उन्होंने सवाल उठाया कि इतने वर्षों तक घर, पानी, स्कूल और बैंकिंग सुविधाएं क्यों नहीं पहुंचाई गईं।

इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह का जिक्र

अपने संबोधन में शाह ने Indira Gandhi और Manmohan Singh का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वामपंथी विचारधारा के कारण नक्सलवाद फैला और पूर्व में इसे देश की बड़ी आंतरिक सुरक्षा समस्या माना गया, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

अमित शाह ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा Bhagat Singh और Birsa Munda जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों की तुलना नक्सलियों से करना गलत और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि ये वीर अंग्रेजों के खिलाफ लड़े थे, जबकि नक्सली निर्दोष लोगों के खिलाफ हिंसा करते हैं।

The post ‘देश अब नक्सलवाद से मुक्त, गोली का जवाब गोली से मिलेगा: अमित शाह appeared first on .

अमित शाह के पंजाब दौरे का सांसद सतनाम सिंह संधू ने किया स्वागत
चंडीगढ़, 15 मार्च : सांसद Satnam Singh Sandhu ने केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के पंजाब दौरे का स्वागत करते हुए कहा कि उनका संबोधन नए पंजाब के निर्माण के लिए एक मजबूत दृष्टि प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि Narendra Modi के नेतृत्व में पंजाब को विकास और प्रगति के नए रास्ते पर ले जाने की सोच इस संबोधन में स्पष्ट दिखाई देती है।

सिख गुरुओं के प्रति सम्मान का संदेश

संधू ने कहा कि गृह मंत्री द्वारा सिख गुरुओं की महान कुर्बानियों को याद करना और नानकशाही नए साल की शुभकामनाएं देना सिख समुदाय के प्रति उनके गहरे सम्मान को दर्शाता है। उनके अनुसार, इस संबोधन से यह भी स्पष्ट हुआ कि केंद्र सरकार पंजाब में शांति, सुरक्षा और विकास को फिर से मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

नशों के खिलाफ सख्त रुख

संधू ने कहा कि भाषण में नशों के खिलाफ लड़ाई पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री की सख्त नीति से यह साफ संदेश मिलता है कि नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। इससे नशे की समस्या से प्रभावित परिवारों को नई उम्मीद मिलेगी।

सीमा सुरक्षा और औद्योगिक विकास पर जोर

उन्होंने सीमा पार तस्करी को रोकने और सीमा सुरक्षा को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। संधू ने कहा कि पंजाब जैसे सीमावर्ती राज्य के लिए यह बेहद जरूरी है। इसके साथ ही औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही गई। संधू ने कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा बुनियादी ढांचे, निवेश, कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास पर ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में सुधार से राज्य के समग्र विकास को गति मिलेगी।

पंजाब में भाजपा सरकार बनने का दावा

संधू ने कहा कि Bharatiya Janata Party की नीतियों को मिल रहा बढ़ता जनसमर्थन लोगों की विकास और सुशासन की इच्छा को दर्शाता है। उन्होंने दावा किया कि वह दिन दूर नहीं जब भाजपा पंजाब में सरकार बनाएगी और राज्य को विकास के नए दौर की ओर ले जाएगी।

यह भी देखें : जीवन के इस महान उपहार को मापने का कोई पैमाना नहीं: प्रो. विवेक लाल

The post अमित शाह के पंजाब दौरे का सांसद सतनाम सिंह संधू ने किया स्वागत appeared first on .

मोगा में अमित शाह की हुंकार : अब अपने दम पर बनाएंगे सरकार
मोगा, 14 मार्च : केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शनिवार को मोगा की धरती से पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के चुनावी अभियान का औपचारिक आगाज़ कर दिया। नानकशाही नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने साफ कहा कि अब भाजपा पंजाब में “छोटे भाई” (जूनियर सहयोगी) की भूमिका में नहीं रहेगी, बल्कि अपने दम पर सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी।

अपने दम पर सरकार बनाने का दावा

अमित शाह ने कहा कि जिस तरह केंद्र सरकार ने देश में नक्सलवाद पर लगाम लगाई है, उसी तरह पंजाब में नशे की समस्या को भी जड़ से खत्म किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा की सरकार बनने पर राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

पंजाब के सामने तीन बड़े खतरे

गृह मंत्री ने पंजाब की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि राज्य तीन बड़े खतरों—गैंगस्टर संस्कृति, जबरन धर्म परिवर्तन और भ्रष्टाचार—का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर इन तीनों समस्याओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इन्हें पूरी तरह खत्म करने की कोशिश की जाएगी।

‘बदलाव रैली’ में दिखा उत्साह

इससे पहले अमित शाह मोगा में भाजपा की ‘बदलाव रैली’ में शामिल हुए। केसरिया पगड़ी पहनकर पहुंचे शाह का पंजाब भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

कैप्टन अमरिंदर सिंह की गैरहाजिरी रही चर्चा में

रैली के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री Amarinder Singh की गैरमौजूदगी को लेकर रही। हालांकि उनकी पत्नी Preneet Kaur और बेटी Jai Inder Kaur मंच पर मौजूद थीं। भाजपा की इस रैली को पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी देखें : मध्य पूर्व तनाव के बीच पंजाब में गहराया गैस संकट, बुजुर्ग की मौत

The post मोगा में अमित शाह की हुंकार : अब अपने दम पर बनाएंगे सरकार appeared first on .

मोगा में ‘बदलाव’ रैली को संबोधित करेंगे अमित शाह
मोगा, 14 मार्च : केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah शनिवार को जिला मोगा के गांव किली चाहलां में आयोजित ‘बदलाव’ रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली को आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी बिगुल के रूप में देखा जा रहा है। गृह मंत्री दोपहर करीब 12:30 बजे रैली के मंच पर पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि इस रैली में कई अहम राजनीतिक संकेत मिल सकते हैं। सत्ताधारी दल के साथ-साथ कांग्रेस और Shiromani Akali Dal की भी इस रैली पर नजर रहेगी।

सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान संभव

सूत्रों के मुताबिक ‘आओ मिलजुल कर बदलें पंजाब, सुखी रहे हमारा पंजाब’ बैनर के तहत आयोजित इस रैली में Bharatiya Janata Party पंजाब की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर सकती है। साथ ही पार्टी राज्य के लिए तैयार किया गया अपना रोडमैप भी जनता के सामने रख सकती है।

भाषण में कृषि मुद्दों पर रहेगा फोकस

रैली में गृह मंत्री का भाषण मुख्य रूप से कृषि मुद्दों पर केंद्रित रहने की संभावना है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि पंजाब के लिए किसी बड़े नए ऐलान की संभावना फिलहाल कम है। भाजपा इस रैली के जरिए अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए आगामी चुनावों के लिए राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश कर रही है।

रैली के दौरान Amit Shah सिख समुदाय के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र कर सकते हैं और राज्य की Aam Aadmi Party सरकार को भी घेर सकते हैं। इसके अलावा पंजाब में नशे के मुद्दे को भी उठाए जाने की संभावना है।

60 एकड़ जमीन पर तैयारियां

रैली के आयोजन के लिए गांव किली चाहलां में लगभग 60 एकड़ जमीन ठेके पर ली गई है, जिसमें करीब 12–13 एकड़ में पंडाल लगाया जाएगा। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini के भी रैली में पहुंचने की संभावना है।

यह भी देखें : गैस की कमी दूर करने के लिए बठिंडा रिफाइनरी का बड़ा कदम

The post मोगा में ‘बदलाव’ रैली को संबोधित करेंगे अमित शाह appeared first on .

पूर्व सांसद परनीत कौर ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात
पटियाला, 13 मार्च : पंजाब भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद Preneet Kaur ने नई दिल्ली में देश के गृह मंत्री Amit Shah से विशेष मुलाकात की। इस बैठक के दौरान पंजाब के मौजूदा हालात, राज्य के विकास तथा सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बातचीत के दौरान परनीत कौर ने पंजाब की वर्तमान स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर होती जा रही है। दिन-दहाड़े हो रही गैंगवार की घटनाओं ने आम जनता में भय का माहौल पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अमन-शांति बहाल करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

केंद्रीय योजनाओं की सराहना

परनीत कौर ने पंजाब के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए गृह मंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ अभियान के तहत चल रही केंद्रीय योजनाएं राज्य के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। साथ ही उन्होंने पंजाब में विकास कार्यों को और तेज करने की भी अपील की।

गृह मंत्री के प्रस्तावित पंजाब दौरे पर बोलते हुए परनीत कौर ने कहा कि राज्य की जनता Amit Shah का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए तैयार है। उन्होंने आगामी ‘बदलाव रैली’ को पंजाब के सुनहरे भविष्य और प्रगति की रैली बताते हुए कहा कि यह रैली राज्य की राजनीति में नई और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी।

The post पूर्व सांसद परनीत कौर ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात appeared first on .

दिल्ली में TMC सांसदों का अमित शाह के दफ़्तर के बाहर प्रदर्शन
नई दिल्ली, 9 जनवरी : पश्चिम बंगाल में ईडी (ED) की कार्रवाई को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दिल्ली स्थित दफ़्तर के बाहर ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन करने पहुँच गए। मौके पर पहुँची पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को वहाँ से हटा दिया। इस दौरान महुआ मोइत्रा और डेरेक ओ’ब्रायन को हिरासत में लिया गया।

इस प्रदर्शन में डेरेक ओ’ब्रायन, शताब्दी रॉय, महुआ मोइत्रा और कीर्ति आज़ाद जैसे प्रमुख सांसद शामिल थे। TMC सांसद कोलकाता में आई-पैक (I-PAC) के दफ़्तरों और इसके सह-संस्थापक प्रशांत जैन के निवास पर ईडी द्वारा की गई छापेमारी के खिलाफ नारेबाज़ी कर रहे थे। TMC सांसद कीर्ति आज़ाद ने कहा, “ईडी ने ग़लत तरीके से छापे मारे हैं। यह अलोकतांत्रिक तरीकों से चुनाव जीतने की कोशिश है। भाजपा इस तरह चुनाव नहीं जीत सकती।”

सिर्फ़ चुनावों के दौरान ही ईडी और सीबीआई की कार्रवाई

TMC सांसद शताब्दी रॉय ने कहा, “कल ईडी की टीम भेजी गई। इन्हें चुनाव के समय ही सब कुछ याद आता है। ये सिर्फ़ जीतने के लिए चुनावों के दौरान ईडी और सीबीआई की टीमें भेजते हैं, लेकिन वे चुनाव नहीं जीत पाएँगे।”

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को कोयला तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बंगाल और दिल्ली के 10 ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की थी। इस दौरान ईडी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनावी सलाहकार आई-पैक के प्रमुख प्रशांत जैन के घर पर हुई छापेमारी के दौरान एक लैपटॉप, मोबाइल फोन और कई दस्तावेज अपने साथ ले लिए।

छापेमारी राजनीतिक मकसद

ममता बनर्जी का दावा है कि यह छापेमारी राजनीतिक मकसद से की गई थी, जबकि ईडी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह कार्रवाई किसी भी राजनीतिक संगठन को निशाना बनाकर नहीं की गई। अब ईडी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर जांच में बाधा डालने और अहम सबूत ज़बरदस्ती ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। इसी के चलते आज TMC सांसदों ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दफ़्तर के बाहर प्रदर्शन शुरू किया।

यह भी देखें : SC के आदेशों के बावजूद MCD की कछुआ चाल, समाधान अब भी दूर

The post दिल्ली में TMC सांसदों का अमित शाह के दफ़्तर के बाहर प्रदर्शन appeared first on .

अपराध के खिलाफ मजबूती से खड़ा है केंद्र: अमित शाह
पंचकूला, 25 दिसम्बर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार नशा तस्करी, मानव तस्करी, साइबर अपराध और संगठित अपराध के खिलाफ पूरी मजबूती से लड़ रही है। वे यहां रिक्रूट बेसिक कोर्स (RBC) बैच-93 की पासिंग आउट परेड को संबोधित कर रहे थे।

तीन बड़ी सुरक्षा चुनौतियों पर मिली सफलता

अमित शाह ने कहा कि कुछ वर्ष पहले देश के सामने कानून-व्यवस्था को लेकर तीन बड़ी चुनौतियां थीं—नक्सलवाद, जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और उत्तर-पूर्व में सशस्त्र उग्रवाद। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार के 10 वर्षों में इन तीनों क्षेत्रों में शांति स्थापित हुई है और देश अब इन मोर्चों पर काफी हद तक सुरक्षित है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री ने कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) के एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने सहकारिता के माध्यम से किसानों को समृद्ध बनाने का काम किया है।

नई कृषि नीति की प्रमुख विशेषताएं

शाह ने बताया कि नई कृषि नीति में खेती में पानी और रासायनिक पदार्थों के उपयोग को कम करने पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ किसानों की लागत भी घटेगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सरकार सहकारिता क्षेत्र में कैब सेवाओं से जुड़ा एक नया ऐप ‘भारत टैक्सी’ शुरू करने की योजना बना रही है, जिसे अगले एक-दो महीनों में लॉन्च किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का भी उद्घाटन किया गया।

यह भी देखें : सिख संगठनों के विरोध के बावजूद ‘वीर बाल दिवस’ मनाने पर अडिग भाजपा

The post अपराध के खिलाफ मजबूती से खड़ा है केंद्र: अमित शाह appeared first on .

ग्रह मंत्री अमित शाह का शनिवार को चंडीगढ़ में, ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव
चंडीगढ़, 19 दिसम्बर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शुक्रवार और शनिवार को चंडीगढ़ दौरे के मद्देनजर, यातायात पुलिस ने 19 और 20 दिसंबर 2025 को शहर में विशेष व्यवस्था की है। इसके चलते कुछ प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित होगा और यातायात मार्गों को डायवर्ट किया गया है। यातायात पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

यातायात प्रतिबंधों का समय और मार्ग

साउथ रोड: एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट से ट्रिब्यून चौक तक यातायात प्रभावित रहेगा। पूर्वी और मध्य मार्ग: ट्रिब्यून चौक से ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट तक यातायात प्रभावित रहेगा। मध्य मार्ग: ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट से फन रिपब्लिक लाइट प्वाइंट (पंचकुला की ओर) तक भी यातायात प्रभावित रहेगा।

मध्य मार्ग: फन रिपब्लिक लाइट पॉइंट से ट्रांसपोर्ट लाइट पॉइंट तक।

पिछला मार्ग: ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट से ट्रिब्यून चौक तक।

साउथ रोड: ट्रिब्यून चौक से एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट तक यातायात प्रभावित रहेगा।

वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

यातायात पुलिस ने जनता से निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। साथ ही, यातायात संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए यातायात पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट्स—X (पूर्व में ट्विटर), इंस्टाग्राम और फेसबुक पर नजर रखें।

यह भी देखें : केंद्र के मनरेगा स्कीम को बदलने पर पंजाब सरकार का विरोध

The post ग्रह मंत्री अमित शाह का शनिवार को चंडीगढ़ में, ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव appeared first on .

एसवाईएल नहर मुद्दे पर केंद्र ने मध्यस्थता से परहेज किया
चंडीगढ़, 27 नवम्बर : केंद्र सरकार अब सतलुज यमुना लिंक नहर मुद्दे पर पंजाब और हरियाणा के बीच मध्यस्थता से पीछे हट रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन कराने के लिए केंद्र अपने नेतृत्व में पंजाब और हरियाणा के बीच पाँच दौर की द्विपक्षीय वार्ता कर चुका है, जिसका कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। पंजाब विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही, भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार राजनीतिक दृष्टिकोण से फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।

अमित शाह ने सभी मुद्दों को टाल दिया था

केंद्र सरकार ने हाल ही में चंडीगढ़ को राष्ट्रपति के सीधे नियंत्रण में लाने का कदम उठाया था, जिसका पंजाब में कड़ा विरोध हुआ था। नतीजतन, केंद्र को पीछे हटना पड़ा। पानी के मुद्दे पर भी केंद्र अब किसी भी राजनीतिक पेचीदगी से बचता दिख रहा है। 17 नवंबर को फरीदाबाद में हुई उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नदी जल से जुड़े सभी मुद्दों को टाल दिया था।

अब केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सीआर पाटिल ने पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर कहा है कि दोनों राज्य सतलुज-यमुना लिंक नहर के मुद्दे पर बैठक करें और आपसी सहयोग से इस मसले को निपटाएं। पाटिल ने लिखा है कि केंद्र सरकार भी दोनों राज्यों को आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी। केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय ने केंद्र के नेतृत्व में 5 अगस्त को इस मुद्दे पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की हुई बैठक का हवाला देते हुए कहा है कि दोनों राज्य सकारात्मक भावना के साथ आगे बढ़ने पर सहमत हुए थे, जिसके चलते अब दोनों राज्यों को अपने प्रस्तावों पर चर्चा के लिए द्विपक्षीय वार्ता करनी चाहिए।

दूसरी ओर, जानकारों के अनुसार, अब जबकि केंद्र ने दोनों राज्यों के बीच मध्यस्थता से हाथ खींच लिए हैं, तो पंजाब किसी भी हालत में अपनी ओर से बातचीत की पहल नहीं करेगा। निकट भविष्य में इस मामले में कोई सफलता मिलने की संभावना नहीं है।

यह भी देखें : डी.आई.जी. भुल्लर मामले में हाईकोर्ट द्वारा आदेशों के रिकार्ड मांगे

The post एसवाईएल नहर मुद्दे पर केंद्र ने मध्यस्थता से परहेज किया appeared first on .

पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से बात की, दिल्ली ब्लास्ट की जानकारी ली
नई दिल्ली/मुंबई, 10 नवम्बर : राजधानी दिल्ली में हुए बम धमाके में कई लोगों की मौत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से बात की है। इस दौरान उन्होंने गृह मंत्री से धमाके के संबंध में जानकारी मांगी है। गृह मंत्री अमित शाह ने घटना के बाद त्वरित जांच के आदेश दिए हैं।

मुंबई और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट

आपको बता दें कि सोमवार (10 नवंबर 2025) शाम दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में शक्तिशाली बम धमाका हुआ, जिससे पूरे देश की खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ गई है। शुरुआती खबरों के मुताबिक, इस उच्च तीव्रता वाले धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 लोग घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका काफी जोरदार था, जिससे आसपास खड़ी गाड़ियों में भी आग लग गई। एनआईए की टीम जांच में जुट गई है। दिल्ली में हुए दिल दहला देने वाले धमाके के बाद मुंबई पुलिस और उत्तर प्रदेश (यूपी) में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

यह भी देखें : लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास जोरदार धमाका, 8 की मौत

The post पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से बात की, दिल्ली ब्लास्ट की जानकारी ली appeared first on .