अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस Archives -

1 किलो हेरोइन, 5 पिस्तौल और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ एक अफगान नागरिक सहित 6 लोग गिरफ्तार
चंडीगढ़, 5 जून 2026: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक अफगान नागरिक और दो नाबालिगों सहित छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.035 किलोग्राम हेरोइन, पांच आधुनिक पिस्तौल और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाज़ मोहम्मद (62), जो अफगानिस्तान का नागरिक है और पहले हरियाणा के सोनीपत में रह रहा था तथा हाल ही में नई दिल्ली के लाजपत नगर में रहने लगा था। नवांशहर की गुरु अंगद देव कॉलोनी निवासी अंकुश बर्थवाल (33), जालंधर के गांव भट्टियां निवासी देश राज उर्फ विक्की (32) तथा लोपोके के गांव रणिया निवासी राजनदीप सिंह उर्फ राजा (26),के रूप में हुई है। इसके अलावा गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए बाज़ मोहम्मद, अंकुश बर्थवाल और देश राज उर्फ विक्की आदतन अपराधी हैं और उनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है।

बरामद किए गए हथियारों में तीन 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल (ऑस्ट्रिया निर्मित), एक .30 बोर जिगाना पिस्तौल, एक .30 बोर पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस शामिल हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अपने विदेशी साथियों के साथ मिलकर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के माध्यम से स्थापित संपर्कों के जरिए अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त करते थे और फिर अपने विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर उन्हें आगे सप्लाई करते थे। उन्होंने कहा कि यह नेटवर्क माझा और दोआबा क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम कर रहा था।

डीजीपी ने कहा कि नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान करने तथा और अधिक जानकारी जुटाने के लिए मामले की आगे और पीछे की कड़ियों की जांच की जा रही है।

कार्रवाई के संबंध में जानकारी साझा करते हुए अमृतसर के पुलिस आयुक्त (सीपी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक चरण में पुलिस टीमों ने दो नाबालिगों को एक ग्लॉक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार किया था। उनके खुलासों के आधार पर 500 ग्राम हेरोइन और एक अन्य पिस्तौल भी बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीमों ने बाज़ मोहम्मद, अंकुश बर्थवाल और देश राज उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से तीन पिस्तौल, 535 ग्राम हेरोइन और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की। आगे की पूछताछ के दौरान उनके एक अन्य साथी राजनदीप सिंह उर्फ राजा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी देखें: अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस ने दो भाइयों को 5.5 किलो हेरोइन और 4 पिस्तौलों सहित किया गिरफ्तार

The post 1 किलो हेरोइन, 5 पिस्तौल और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ एक अफगान नागरिक सहित 6 लोग गिरफ्तार appeared first on .

सरहद पार से तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति आधुनिक पिस्तौलों सहित काबू
चंडीगढ़/अमृतसर, 2 दिसंबर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित एवं अपराध-मुक्त राज्य बनाने की मुहिम को बड़ी सफलता मिली है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान-समर्थित एक सरहद-पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए इसके दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सात आधुनिक पिस्तौलें जिनमें तीन पीएक्स5 और चार .30 बोर की पिस्तौलें शामिल हैंबरामद की गई हैं। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

आरोपियों की पहचान और पृष्ठभूमि

गिरफ्तार किए गए दोनों तस्करों की पहचान बलविंदर सिंह (32), निवासी गांव भिंडी नैण, अमृतसर, और जुगराज सिंह उर्फ जग्गा (29), निवासी मुल्ला बैहराम, अमृतसर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं।

पाकिस्तान के हैंडलर से संपर्क

डीजीपी गौरव यादव के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान-स्थित हैंडलर के निर्देशों पर काम कर रहे थे। यह हैंडलर व्हाट्सऐप कॉल एवं मैसेज के माध्यम से हथियारों की डिलीवरी के पिकअप पॉइंट और रूट तय करता था। पुलिस इस मॉड्यूल के नेटवर्क और सप्लाई चेन की गहराई से जांच कर रही है।

अमृतसर के पुलिस आयुक्त (सीपी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छावनी क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। इस दौरान संदिग्ध बलविंदर सिंह को रोका गया और उसके कब्जे से पांच अवैध पिस्तौलें बरामद हुईं। उसके खुलासे पर पुलिस ने उसके साथी जुगराज उर्फ जग्गा को भी दो .30 बोर की पिस्तौलें सहित गिरफ्तार कर लिया।

सीमा क्षेत्र में सक्रिय थी तस्करी चेन

जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक रहते थे और सरहद-पार हथियार तस्करी गिरोह के सक्रिय सदस्य थे। वे अमृतसर ग्रामीण क्षेत्र में अवैध हथियारों की सप्लाई एवं वितरण की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर रहे थे। इस संबंध में थाना छावनी, अमृतसर कमिश्नरेट में एफआईआर नंबर 247, दिनांक 22 नवंबर 2025 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 25(6, 7, 8) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मॉड्यूल के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

पंजाब पुलिस ने कहा कि राज्य को हथियार तस्करी एवं आतंकी गतिविधियों से सुरक्षित रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

यह भी देखें : प्राईवेट कोचिंग कल्चर पर केंद्र सरकार के फैसले से लोगों में खुशी का माहौल

The post सरहद पार से तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति आधुनिक पिस्तौलों सहित काबू appeared first on .