अमृतसर पुलिस Archives -

अमृतसर पुलिस ने विदेशी तस्करों से जुड़े तीन सदिग्धों को हेरोइन सहित दबोचा
चंडीगढ़/अमृतसर, 11 दिसंबर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को नशा–मुक्त राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के तहत बहु-स्तरीय कार्रवाई करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने विदेशी हैंडलरों से जुड़े, सीमा–पार सक्रिय संगठित ड्रग कार्टेलों के तीन सदस्यों को 4.083 किलोग्राम मेथामफेटामाइन (आइ.सी. ई.,) और 1.032 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर इन गिरोहों को निष्क्रिय कर दिया है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज यहाँ दी।

पाकिस्तान और विदेशों में सक्रिय तस्करों से संपर्क

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर (25), निवासी गाँव दाओके (अमृतसर); नवतेज सिंह (33), निवासी गाँव माहवा (अमृतसर), जो वर्तमान में तरनतारन के एक गाँव में रह रहा था; और महांबीर सिंह (32), निवासी गाँव कालिया स्कात्रा (तरनतारन) के रूप में हुई है। नशीले पदार्थों की बरामदगी के अलावा पुलिस टीमों ने आरोपियों से 2500 रुपये की ड्रग मनी, एक कार और एक एक्टिवा स्कूटर भी जब्त किया है।

तीन अलग-अलग FIR दर्ज

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार व्यक्ति व्हाट्सऐप के जरिये पाकिस्तान और विदेशों में सक्रिय तस्करों से तालमेल कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

ऑपरेशन संबंधी जानकारी साझा करते हुए अमृतसर के पुलिस आयुक्त (सीपी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस ने संदिग्ध बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर को 35 ग्राम आइ.सी. ई., सहित गिरफ्तार किया और पूछताछ में उसने एक पाकिस्तानी तस्कर से रिश्तों का खुलासा किया, जो उसे व्हाट्सऐप के माध्यम से ड्रॉप लोकेशन भेजता था। उनके अनुसार, आरोपी के खुलासों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2.042 किलोग्राम आइ.सी. ई., बरामद की, जिससे उससे कुल बरामदगी 2.077 किलोग्राम हो गई।

सीपी ने बताया कि तीसरी समानांतर कार्रवाई में पुलिस ने महावीर सिंह को 1.032 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। जांच से पता चला है कि वह पाकिस्तान स्थित तस्कर से ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों की खेपें प्राप्त कर रहा था।

इस संबंध में तीन अलग-अलग मामले एफआईआर नंबर 337 दिनांक 05-12-2025, एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी और 29 के तहत, तथा एफआईआर नंबर 340 दिनांक 09-12-2025 धारा 21-सी के तहत, दोनों थाना हकीमा में; और एफआईआर नंबर 251 दिनांक 07-12-2025 धारा 22-बी और 22-सी के तहत थाना छेहरटा में दर्ज किए गए हैं।

यह भी देखें : मोहाली में 5100 एकड़ जमीन अधिग्रहण की तैयारी चल रही है

The post अमृतसर पुलिस ने विदेशी तस्करों से जुड़े तीन सदिग्धों को हेरोइन सहित दबोचा appeared first on .

अमृतसर पुलिस ने हेरोइन की बड़ी खेप के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
अमृतसर, 18 मार्च : मजीठा रोड थाने की पुलिस ने एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसका एक साथी अभी भी फरार है और पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के पास से 8 किलो हेरोइन, एक .30 बोर की पिस्तौल और एक कार बरामद की है। आरोपी की पहचान गांव हरसछीना निवासी धरमिंदर सिंह उर्फ ​​सोनू के रूप में हुई है। फरार आरोपी की पहचान राजासांसी निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई है।

गिरफ्तार तस्कर ने हेरोइन की यह खेप ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से मंगवाई थी। अब तक की जांच में पता चला है कि ये लोग अजनाला सेक्टर से ही ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मजीठा रोड थाने की पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक हेरोइन तस्कर हेरोइन की बड़ी खेप लेकर किसी को देने के लिए आ रहा है।

फरार साथी की तलाश जारी

इसके आधार पर पुलिस ने मानसिक अस्पताल के पास नाकाबंदी की और टैक्सी में आ रहे तस्कर को रुकने का इशारा किया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 8 किलो हेरोइन और एक पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि उक्त तस्कर पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में था। उन्होंने बताया कि फरार आरोपी तस्कर के चाचा का भाई है और उसने ही धर्मेंद्र का संपर्क पार्क में बैठे तस्करों से कराया था। आरोपी लंबे समय से तस्करी में संलिप्त था। अब तक उक्त तस्कर कई खेपों को नष्ट कर चुका है।

The post अमृतसर पुलिस ने हेरोइन की बड़ी खेप के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार appeared first on .