आईसीसी Archives -

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के बीच ICC ने सक्रिय की आपात यात्रा योजना
नई दिल्ली, 1 मार्च : टी-20 विश्व कप 2026 के अंतिम सप्ताह के दौरान मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और कई देशों द्वारा हवाई मार्ग बंद किए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने तुरंत अपनी यात्रा और लॉजिस्टिक आपात योजना (Contingency Plans) को सक्रिय कर दिया है। हालांकि भारत और श्रीलंका में खेले जा रहे मैचों पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन खिलाड़ियों और अधिकारियों की अंतरराष्ट्रीय यात्रा योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं।

दुबई जैसे हवाई हब प्रभावित

ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण कई देशों ने अपने एयरस्पेस आंशिक रूप से बंद कर दिए हैं। इस स्थिति का असर खास तौर पर दुबई जैसे प्रमुख ट्रांजिट हब पर पड़ा है, जो वैश्विक क्रिकेट यात्रा के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ICC ने अब यूरोप और दक्षिण-पूर्व एशिया के रास्ते वैकल्पिक उड़ान मार्ग तलाशने शुरू कर दिए हैं, ताकि टूर्नामेंट के बाद खिलाड़ी, मैच अधिकारी और स्टाफ सुरक्षित अपने-अपने देशों में लौट सकें।

ICC के एहतियाती कदम

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ICC ने अपनी यात्रा, सुरक्षा और लॉजिस्टिक टीमों को अलर्ट पर रखा है। प्रमुख कदमों में शामिल हैं:

अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों के साथ समन्वय कर वैकल्पिक रूट तय करना।

सुरक्षा सलाहकारों के माध्यम से हालात की लगातार निगरानी।

टीमों और स्टाफ के लिए विशेष ‘ट्रैवल सपोर्ट डेस्क’ की स्थापना।

टूर्नामेंट निर्णायक दौर में

टूर्नामेंट इस समय अपने सबसे अहम चरण में है। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। आज (1 मार्च) कोलकाता में भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच ‘करो या मरो’ (वर्चुअल क्वार्टरफाइनल) मुकाबला खेला जा रहा है। सेमीफाइनल 4 और 5 मार्च को आयोजित होंगे, जबकि फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद या कोलंबो में खेला जाएगा।

वर्तमान हालात में ICC की प्राथमिकता टूर्नामेंट को सुचारु रूप से संपन्न कराना और सभी खिलाड़ियों व अधिकारियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है।

The post आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के बीच ICC ने सक्रिय की आपात यात्रा योजना appeared first on .

टी-20 विश्व कप 2026 को लेकर बांग्लादेश में नया विवाद
नई दिल्ली, 12 फरवरी : आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 के बीच बांग्लादेश क्रिकेट को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। पहले खिलाड़ियों और बोर्ड पर टूर्नामेंट के बहिष्कार का आरोप लगाया गया, लेकिन अब बांग्लादेश सरकार ने अपने बयान पर यू-टर्न लेते हुए सफाई पेश की है। बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने शुरुआत में कहा था कि आगामी टी-20 विश्व कप में हिस्सा न लेने का फैसला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और खिलाड़ियों का था। इस बयान से भ्रम की स्थिति पैदा हो गई, क्योंकि इससे पहले सरकार ने कहा था कि यह निर्णय सुरक्षा कारणों से राज्य स्तर पर लिया गया था।

‘क्रिकबज’ की रिपोर्ट के मुताबिक नजरुल ने कहा, “विश्व कप में हिस्सा न लेने पर अफसोस का कोई सवाल ही नहीं उठता। यह फैसला बीसीबी और खिलाड़ियों ने देश की क्रिकेट सुरक्षा, जनता की सुरक्षा और राष्ट्रीय सम्मान की रक्षा के लिए लिया है।” हालांकि 22 जनवरी को उन्होंने कहा था कि आईसीसी से न्याय नहीं मिला और विश्व कप खेलना है या नहीं, यह पूरी तरह सरकार का फैसला है।

सुरक्षा कारणों का हवाला

नजरुल के अनुसार, जनवरी की शुरुआत में ही सरकार ने सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए टीम को भारत न भेजने का फैसला कर लिया था। उन्होंने बताया कि बोर्ड और खिलाड़ियों ने इस निर्णय को बिना किसी विरोध के स्वीकार किया, जबकि इससे वित्तीय नुकसान और संभावित प्रतिबंधों का खतरा भी था। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा और स्वाभिमान के हित में इस कदम का समर्थन करने के लिए खिलाड़ियों की सराहना भी की।

कार्यक्रम के दौरान दिया गया बयान

यह बयान बीसीबी के एक कार्यक्रम के दौरान सामने आया, जहां ढाका विश्वविद्यालय को खेल मैदान के विकास के लिए 20 मिलियन बांग्लादेशी टका का चेक सौंपा गया।

यह भी देखें : 51 खिलाड़ियों के लिए नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, विराट–रोहित को झटका

The post टी-20 विश्व कप 2026 को लेकर बांग्लादेश में नया विवाद appeared first on .

भारत ने रचा इतिहास, लगातार छठी बार U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा
नई दिल्ली, 5 फरवरी : आईसीसी पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। बुधवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत लगातार छठी और कुल 10वीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया।

311 रन का लक्ष्य, रिकॉर्ड चेज

अफगानिस्तान ने भारत के सामने जीत के लिए 311 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह लक्ष्य सिर्फ 41.1 ओवर में हासिल कर लिया। अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी टीम ने 300 से ज्यादा रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया हो। भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो एरॉन जॉर्ज रहे, जिन्होंने 104 गेंदों में 15 चौके और 2 छक्कों की मदद से 115 रन की शानदार शतकीय पारी खेली।

सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शुरुआत दी और सिर्फ 24 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 33 गेंदों में 68 रन (9 चौके, 4 छक्के) बनाए।
कप्तान आयुष म्हात्रे ने 59 गेंदों में 62 रन का अहम योगदान दिया, जबकि उप-कप्तान विहान मल्होत्रा 38 रन बनाकर नाबाद रहे।

अफगानिस्तान के दो शतक पड़े बेकार

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 310 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से फैसल शिनोजादा ने 110 रन और उजैरुल्लाह नियाजी ने नाबाद 101 रन की पारी खेली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 148 रन की बड़ी साझेदारी हुई, लेकिन भारतीय बल्लेबाजी के आगे यह स्कोर भी छोटा साबित हुआ। भारत की ओर से कनिष्क चौहान ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके।

अब फाइनल में इंग्लैंड से मुकाबला

पांच बार की चैंपियन भारतीय टीम अब 6 फरवरी को हरारे में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड से भिड़ेगी। इंग्लैंड ने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही भारतीय टीम की नजरें अब अपने छठे खिताब पर टिकी हैं।

The post भारत ने रचा इतिहास, लगातार छठी बार U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा appeared first on .

आईसीसी की पाकिस्तान को चेतावनी, मैच के बहिष्कार पर गंभीर परिणाम संभव
कराची, 2 फरवरी : आईसीसी द्वारा आयोजित टी-20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ होने वाले हाई-प्रोफाइल मुकाबले के बहिष्कार की घोषणा के बाद पाकिस्तान मुश्किलों में घिरता नजर आ रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उसने भारत के खिलाफ मैच नहीं खेला तो उसे गंभीर नतीजे और प्रतिबंध झेलने पड़ सकते हैं।

भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार

आईसीसी ने कहा है कि पाकिस्तान सरकार ने 7 फरवरी से शुरू होने वाले विश्व कप के बाकी मैच खेलने पर तो सहमति जता दी है, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले से इनकार कर दिया है। आईसीसी इस फैसले से नाखुश है और पाकिस्तान पर अनुशासनात्मक कार्रवाई पर भी विचार किया जा रहा है।

पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक ऐलान

पाकिस्तान सरकार ने 1 फरवरी की रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी थी कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 में भाग लेने की अनुमति दी गई है, लेकिन टीम भारत के खिलाफ मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी। पोस्ट में लिखा गया, “सरकार पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी विश्व टी-20 2026 में हिस्सा लेने की अनुमति देती है, हालांकि टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी।”

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबलों को लेकर दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों में खासा उत्साह रहता है। ऐसे में इस मैच का बहिष्कार टूर्नामेंट की लोकप्रियता और व्यावसायिक हितों पर भी असर डाल सकता है।

बांग्लादेश विवाद से जोड़ा जा रहा पाकिस्तान का फैसला

पाकिस्तान के इस फैसले को बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने से जुड़े राजनीतिक विरोध के रूप में देखा जा रहा है। आईसीसी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत से श्रीलंका में मैच शिफ्ट करने की बांग्लादेश की अपील को खारिज कर दिया था, जिससे पाकिस्तान नाराज़ है। पाकिस्तान को पहले ही आईसीसी की ओर से यह विशेष छूट दी गई थी कि वह अपने सभी लीग मुकाबले श्रीलंका में खेलेगा, यहां तक कि भारत के खिलाफ मैच भी श्रीलंका में ही आयोजित किया गया था। इसके बावजूद पाकिस्तान ने मैच खेलने से इनकार किया।

पीसीबी चेयरमैन मोhsin नकवी का बयान

पाकिस्तान 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इसके बाद 10 फरवरी: अमेरिका के खिलाफ, 18 फरवरी: नामीबिया के खिलाफ मैच खेले जाएंगे। पाकिस्तान के सभी मुकाबले कोलंबो के एसएससी मैदान में होंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन और देश के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने आईसीसी पर बांग्लादेश के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, “आईसीसी ने बांग्लादेश के साथ अन्याय किया है।” इससे पहले संभावित बहिष्कार पर पूछे गए सवाल पर नकवी ने कहा था कि प्रधानमंत्री के लौटने के बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा।

The post आईसीसी की पाकिस्तान को चेतावनी, मैच के बहिष्कार पर गंभीर परिणाम संभव appeared first on .

आखिरकार बंगलदेश टी-20 व्ल्र्डकप से हुआ आऊट
ढाका, 22 जनवरी : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में उस समय हलचल मच गई जब बांग्लादेश सरकार ने आधिकारिक रूप से आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बहिष्कार का ऐलान कर दिया। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने साफ कर दिया है कि जब तक टूर्नामेंट का वेन्यू भारत से बदलकर श्रीलंका नहीं किया जाता, तब तक उनकी टीम प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेगी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी की चेतावनियों और अल्टीमेटम को दरकिनार करते हुए यह फैसला लिया है। इस फैसले ने आईसीसी के सामने एक गंभीर संकट खड़ा कर दिया है और पूरे टूर्नामेंट के शेड्यूल पर सवालिया निशान लग गए हैं। दूसरी ओर, आईसीसी पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि टूर्नामेंट के मैच भारत से बाहर नहीं ले जाए जाएंगे।

सुरक्षा और राजनीतिक हालात बने वजह

बांग्लादेश ने इस बड़े फैसले के पीछे सुरक्षा और मौजूदा राजनीतिक हालात को मुख्य कारण बताया है। बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरूल ने आईसीसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि परिषद खिलाड़ियों की सुरक्षा को नजरअंदाज कर रही है और बांग्लादेश के साथ न्याय नहीं हो रहा। आसिफ नजरूल ने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर बांग्लादेश सरकार, क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ी पूरी तरह एकमत हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा और इसी कारण भारत में खेलने से इनकार किया गया है।

खिलाड़ियों की बैठक में लिया गया फैसला

जानकारी के अनुसार, 22 जनवरी को खिलाड़ियों और खेल सलाहकार के बीच एक अहम बैठक हुई थी। इस बैठक में खिलाड़ियों से राय ली गई, जिसमें उन्होंने भारत में खेलने से साफ इनकार कर दिया। खिलाड़ियों ने मौजूदा हालात को देखते हुए सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई। दरअसल, पिछले कुछ समय से भारत और बांग्लादेश के संबंधों में तल्खी देखने को मिल रही है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर कथित अत्याचारों के बाद यह विवाद क्रिकेट तक पहुंच गया। इसी तनाव के चलते मुस्ताफिजुर रहमान का आईपीएल अनुबंध समाप्त हुआ और बांग्लादेश ने आईपीएल के प्रसारण पर भी रोक लगा दी थी।

The post आखिरकार बंगलदेश टी-20 व्ल्र्डकप से हुआ आऊट appeared first on .

आईसीसी महिला विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 339 रनों का लक्ष्य
चंडीगढ़, 30 अक्तूबर : भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच आईसीसी महिला विश्व कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मैच आज नवी मुंबई स्थित डॉ. डी.वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जा रहा है। सलामी बल्लेबाज फोएबे लिचफील्ड के शतक और ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर और एलिस पेरी के अर्धशतकों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी महिला विश्व कप सेमीफाइनल मैच में भारत के खिलाफ 49.5 ओवर में 338 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 339 रनों का लक्ष्य दिया।

फोएबे लिचफील्ड का प्रदर्शन शानदार

यह महिला विश्व कप के नॉकआउट मैच में दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2022 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट के नुकसान पर 356 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की पारी का मुख्य आकर्षण फोएबे लिचफील्ड का प्रदर्शन रहा, जिन्होंने 93 गेंदों पर शानदार 119 रन बनाए। हालांकि, लिचफील्ड ने 27वें ओवर में अमनजोत कौर को अपना विकेट गंवा दिया।

यह भी देखें : सरकार की औद्योगिक नीति के तहत 342 करोड़ का निवेश, नई नौकरियों का सृजन!

The post आईसीसी महिला विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 339 रनों का लक्ष्य appeared first on .