आई.पी.एल. Archives -

आई.पी.एल. की तर्ज पर पंजाब में शुरु होगी क्रिकेट लीग : मुख्यमंत्री भगवंत मान
चंडीगढ़, 10 फरवरी : पंजाब के युवाओं को नशों से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से पंजाब क्रिकेट लीग (PCL) की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह लीग सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि युवाओं के सशक्तिकरण और राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत करने की एक रणनीतिक पहल है।

IPL की तर्ज पर होगी पंजाब क्रिकेट लीग

मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब क्रिकेट लीग का आयोजन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर किया जाएगा, जिसमें जिला और क्षेत्रीय स्तर की टीमें भाग लेंगी। इस लीग के आयोजन के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और पंजाब क्रिकेट संघ (PCA) के साथ तालमेल किया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को पेशेवर स्तर की सुविधाएं और मंच उपलब्ध कराया जा सके।

छिपी प्रतिभा को निखारने का लक्ष्य

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब क्रिकेट लीग का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं में छिपी प्रतिभा की पहचान करना, उसे निखारना और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, सकारात्मक सोच और बेहतर भविष्य की दिशा दिखाते हैं, जो युवाओं को नशों से दूर रखने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

खेल एवं युवा सेवाएं विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पूरे राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार खेलों को केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम मानती है।

जिला और क्षेत्रीय आधार पर बनेंगी टीमें

प्रस्तावित ढांचे के तहत पंजाब के सभी जिलों के साथ-साथ माझा, दोआबा और मालवा जैसे क्षेत्रों के आधार पर टीमें गठित की जाएंगी। इससे ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों के खिलाड़ियों को समान अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इमरान खान और अर्जुन रणतुंगा जैसे महान खिलाड़ियों ने भी ऐसी लीगों के जरिए अपनी पहचान बनाई है। पंजाब क्रिकेट लीग भी राज्य को क्रिकेट प्रतिभाओं की नर्सरी बनाने में मददगार साबित होगी।

अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का संकल्प

मुख्यमंत्री मान ने क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों को भी प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि वॉलीबॉल, फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, खो-खो और कबड्डी जैसी खेलों के लिए भी जिला और राज्य स्तर की लीग शुरू की जाएंगी। सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक पंजाबी खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने योग्य बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की खेल विरासत बेहद समृद्ध है और सरकार इसे पुनर्जीवित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

यह भी देखें : मणिपुर हिंसा: उखरूल जिले में आगजनी के बाद हालात तनावपूर्ण, कर्फ्यू लागू

The post आई.पी.एल. की तर्ज पर पंजाब में शुरु होगी क्रिकेट लीग : मुख्यमंत्री भगवंत मान appeared first on .

आई.पी.एल. से पहले सुनील नारायण ने टी 20 में पूरे किए 600 विकेट
नई दिल्ली, 4 दिसम्बर : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के अनुभवी गेंदबाज सुनील नरेन ने इतिहास रच दिया है। सुनील नरेन ने एक विकेट लेते ही अपने टी20 करियर में 600 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले टी20 इतिहास के तीसरे गेंदबाज और दूसरे स्पिनर बन गए हैं।

वह वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो और अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान के विशिष्ट क्लब में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि सुनील नरेन ने यह शानदार रिकॉर्ड इंटरनेशनल टी20 2025-26 के दूसरे मैच में शारजाह वॉरियर्स के खिलाफ खेला था।

दरअसल, अबू धाबी नाइट राइडर्स और शारजाह वॉरियर्स के बीच खेले गए टी20 के दूसरे मैच में सुनील नरेन ने अपने टी20 क्रिकेट में 600 विकेट पूरे कर लिए। उन्होंने इंग्लैंड के टॉम एबेल का विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की। ​​सुनील टी20 में अबू धाबी नाइट राइडर्स के कप्तान हैं और अपनी टीम के लिए इस सीज़न का पहला मैच खेलते हुए उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए यह खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।

यह भी देखें : एमबाप्पे के दो गोलों से रियल मैड्रिड को से मिली आसान जीत

The post आई.पी.एल. से पहले सुनील नारायण ने टी 20 में पूरे किए 600 विकेट appeared first on .

आई.पी.एल. फाईनल मैच का खुमार और हो गई झड़प, तलवार लेकर भागे सिख
श्रीनगर, 4 जून : एक तरफ जहां समुचा देश आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के फाइनल का आनंद ले रहा था और अपनी अपनी टीम की जीत की कामना कर रहा था, वहीं दूसरी और इसी मैच को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। जानकारी अनुसार आईपीएल फाइनल मैच के दौरान मंगलवार देर रात बद्रीनाथ हाईवे पर एक ऐसी घटना घटी, जिससे बवाल मच गया।

सिख श्रद्धालुओं और स्थानिय निवासियों में तकरार

यहां बद्रीनाथ हाईवे पेट्रोल पंप के पास सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सिख समुदाय के लोग तलवारें लेकर स्थानीय युवकों को दौड़ाते नजर आ रहे हैं। काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

आरोपी काबू, जांच जारी : पुलिस

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिख श्रद्धालु हेमकुंड साहिब यात्रा से लौटने के बाद श्रीनगर में रुके थे। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, वहीं झड़प में कुछ युवकों को मामूली चोटें भी आई हैं। झड़प के बाद सिख समुदाय के कुछ लोग रुद्रप्रयाग की ओर भाग गए। पुलिस ने देर रात उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की।

यह भी देखें : कंदील बलोच, हीरा के बाद अब सना युसूफ की हत्या से बदनाम हुआ पाकिस्तान

The post आई.पी.एल. फाईनल मैच का खुमार और हो गई झड़प, तलवार लेकर भागे सिख appeared first on .

9 साल बाद फाइनल में पहुंची आर.सी.बी. बनी आई.पी.एल. चैंपियन
नई दिल्ली, 4 जून : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आर.सी.बी.) ने आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स (पी.बी.के.एस.) को 6 रन से हरा दिया। आरसीबी की टीम ने 17 साल का खिताबी सूखा खत्म करते हुए पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे बेंगलुरु शहर और दुनियां भर में फैले आरसीबी के प्रशंसकों में जश्न का माहौल देखने को मिला। आरसीबी के प्रशंसकों ने दिवाली का त्योहार मनाया। देर रात लोग आरसीबी की जीत के जश्न में पटाखे फोड़ते नजर आए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

आरसीबी के आईपीएल चैंपियन बनते ही लोग सडक़ों पर उतर आए। दरअसल, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आखिरी गेंद फेंकने से पहले जब यह लगभग तय हो गया था कि आरसीबी जीतेगी, विराट की आंखों में आंसू थे। आखिरी गेंद फेंकते ही विराट बैठ गए और रोने लगे। खुशी के ये आंसू यह यकीन दिलाने की कोशिश कर रहे थे कि 18 साल बाद उन्होंने करोड़ों फैन्स का सपना पूरा कर दिया है। गैलरी में बैठे आरसीबी के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल भी यह देखकर खुशी से उछल पड़े। डिविलियर्स दौडक़र विराट के गले लग गए।

हर प्लेयर का अलग रोल

आर.सी.बी. की विनिंग स्ट्रैटजी मेगा ऑक्शन से पहले ही बननी शुरू हो गई थी। जब मेंटॉर दिनेश कार्तिक ने डायरेक्टर मो बोबत और कोच एंडी फ्लॉवर के साथ प्लानिंग कर बेस्ट टीम खरीदी। क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस जैसे बड़े प्लेयर्स पर दांव खेलने वाली आर.सी.बी. ने इस बार विराट कोहली के अलावा किसी भी बड़े प्लेयर को रिटेन नहीं किया।

कार्तिक ने बताया कि कैसे मैनेजमेंट ने हर एक रोल के लिए अलग-अलग खिलाड़ी खरीदा। टीम ने ओपनिंग, मिडिल ऑर्डर, फिनिशिंग, स्पिन से लेकर पावरप्ले और डेथ बॉलिंग तक के लिए बेस्ट प्लेयर्स के ऑप्शन तय किए। फिर ऑक्शन में बेस्ट प्लेयर्स ही खरीदे। अगर बेस्ट नहीं मिला तो सेकेंड बेस्ट खरीदा, लेकिन रोल आधारित खिलाडिय़ों पर ही फोकस किया।

आर.सी.बी. के 9 खिलाड़ी बने प्लेयर आफ द मैच

आर.सी.बी. के खिताब जीतने के अभियान की सबसे आकर्षक विशेषता यह रही कि टीम के 9 विभिन्न खिलाडिय़ों ने 12 मैचों में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार जीता। टिम डेविड को भी एक मैच में हार के बावजूद यह सम्मान मिला, क्योंकि उनकी शानदार प्रदर्शन ने आर.सी.बी. को एक कठिन पिच पर एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। बेंगलुरु के फाइनल में ‘प्लेयर ऑफ द फाइनल’ का खिताब जीतने वाले क्रुणाल पंड्या ने टीम के लिए सबसे अधिक तीन बार यह पुरस्कार जीता।

इसके अलावा, उन्हें दिल्ली के खिलाफ बल्लेबाजी और कोलकाता के खिलाफ गेंदबाजी के लिए भी ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला। कप्तान रजत पाटीदार ने दो बार यह पुरस्कार जीता, जो कि आई.पी.एल. की सबसे सफल टीमों, मुंबई और चेन्नई के खिलाफ आए। इसके साथ ही, 7 अन्य खिलाडिय़ों ने भी अपने प्रदर्शन के आधार पर एक-एक बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीता।

The post 9 साल बाद फाइनल में पहुंची आर.सी.बी. बनी आई.पी.एल. चैंपियन appeared first on .

आई.पी.एल. का प्लेऑफ शड्यूल जारी, यहां होगा फाइनल मैच
नई दिल्ली, 20 मई : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के प्लेऑफ मैचों का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस वर्ष 70 लीग मैचों के सफल आयोजन के बाद, प्लेऑफ की शुरुआत न्यू चंडीगढ़ स्थित पीसीए स्टेडियम में होगी, जहां क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर मैच खेले जाएंगे।

इसके बाद, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्वालिफायर 2 और फाइनल मुकाबले का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक रोमांचक अवसर होगा, क्योंकि यह निर्धारित करेगा कि कौन सी टीम इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का विजेता बनेगी।

प्लेऑफ के शेड्यूल का हुआ ऐलान

खराब मौसम के कारण आरसीबी और सनराइजर्स के बीच मैच को लखनऊ में शिफ्ट कर दिया गया है। बाकी बचे मैचों में एक घंटा अतिरिक्त समय मिलेगा। आईपीएल 2025 के प्लेऑफ का शेड्यूल आ गया है। बीसीसीआई ने इसका ऐलान किया है। लीग स्टेज के 70 मैच होने के बाद, अब प्लेऑफ की बारी है। पहला क्वालिफायर मैच 29 मई को न्यू चंडीगढ़ के पी.सी.ए. स्टेडियम में होगा। यह मैच टॉप दो टीमों के बीच होगा। इसके बाद, 30 मई को एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा।

आईपीएल गर्वनिंग बॉडी ने लिया फैसला

पहले हैदराबाद और कोलकाता में प्लेऑफ होने थे। लेकिन टूर्नामेंट में एक हफ्ते के ब्रेक के बाद, जगह बदल दी गई। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने मौसम और दूसरी चीजों को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया है। एक और बदलाव हुआ है। आरसीबी और सनराइजर्स के बीच होने वाला था, अब लखनऊ में होगा। यह फैसला बेंगलुरु में खराब मौसम की वजह से लिया गया है। यह मैच अब लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

यह भी देखें :https://bharatdes.com/dam-construction-also-accelerates-in-punjab-pakistans-troubles-will-increase/

The post आई.पी.एल. का प्लेऑफ शड्यूल जारी, यहां होगा फाइनल मैच appeared first on .

आई.पी.एल. में इन 5 खिलाडिय़ों ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
नई दिल्ली : क्रिकेट की दुनियां में एक खिलाड़ी का प्रभावशाली प्रदर्शन उसके करियर की दिशा तय कर सकता है। जब कोई युवा खिलाड़ी अपने पहले मैच में ही उत्कृष्टता का परिचय देता है, तो उसे आगे बढऩे के कई अवसर मिलते हैं। इस आईपीएल सीजन में कई ऐसे युवा प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों ने अपने डेब्यू मैच में ही अपनी काबिलियत साबित की है, जिससे सभी टीमों में उनका खौफ बढ़ गया है।

आइए, हम आपको ऐसे ही पांच खिलाडिय़ों के बारे में बताते हैं जिन्होंने अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया।

मुंबई इंडियंस के लिए अश्वनी कुमार ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की। इस मैच में उन्होंने चार अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, मनीष पांडे और आंद्रे रसेल का विकेट लेकर सबको चौंका दिया। इस प्रदर्शन के साथ, अश्वनी आईपीएल के इतिहास में डेब्यू मैच में चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं, जो उनके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और उनके भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है।

उत्तर प्रदेश के लेग स्पिनर जीशान अंसारी ने हैदराबाद के लिए दिल्ली के खिलाफ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की। हालांकि उनकी टीम को उस मैच में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन जीशान की गेंदबाजी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने इस मैच में दिल्ली के तीन बल्लेबाजों को आउट किया, जिससे उनकी प्रतिभा और क्षमता का पता चलता है। इस प्रकार, जीशान ने अपने पहले मैच में ही अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया और भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जगाई।

यह भी देखें :

The post आई.पी.एल. में इन 5 खिलाडिय़ों ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा appeared first on .

9 साल के लम्बे इंतजार के बाद आई.पी.एल. में ईशान किशन ने बनाई सेंचुरी
हैदराबाद : 9 साल के लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार ईशान किशन ने अपनी सेंचुरी बना ली। इशान किशन ने हैदराबाद के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 106 रन बनाए, जिससे उनकी नई टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट के नुकसान पर 286 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

यह किशन का पहला आईपीएल शतक था, जिसे उन्होंने केवल 45 गेंदों में हासिल किया। इस पारी के साथ, उन्होंने हैदराबाद के लिए सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया, जो पहले डेविड वॉर्नर के नाम था, जिन्होंने 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 47 गेंदों में शतक बनाया था।

पिछला हाईएस्ट स्कोर 2020 में बनाया था

यह इशान किशन का पहला आईपीएल शतक है, जबकि उन्होंने अपने करियर में 16 अर्धशतक भी बनाए हैं। उनका पिछला उच्चतम स्कोर 2020 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी के खिलाफ 99 रन था। किशन की इस शानदार पारी के चलते हैदराबाद ने 286/6 का स्कोर बनाया, जो आईपीएल इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा टीम स्कोर है। पहले स्थान पर मुंबई के खिलाफ 287/3 का स्कोर है, जो 2024 में बनाया गया था।

2016 में किया था आईपीएल डेब्यू

इशान किशन ने अपना आईपीएल डेब्यू अप्रैल 2016 में किया था, जब उन्होंने मोहाली के मैदान पर पंजाब किंग्स के खिलाफ 8 गेंदों पर 11 रन बनाए थे। उनके इस नए शतक ने न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियों को बढ़ाया है, बल्कि उनकी टीम के लिए भी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ है। किशन की बल्लेबाजी ने दर्शकों को रोमांचित किया और उनकी प्रतिभा को एक बार फिर से साबित किया।

यह भी देखें : https://bharatdes.com/massive-fire-in-ludhiana-poisonous-smoke-spread-for-several-kilometers/

The post 9 साल के लम्बे इंतजार के बाद आई.पी.एल. में ईशान किशन ने बनाई सेंचुरी appeared first on .