आरोपी गिरफ्तार Archives -

लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े वकील पर फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, 3 मार्च : दिल्ली पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक खत्री की कार पर हुई फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी 25 फरवरी की रात उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में स्थित मरघट वाले हनुमान मंदिर के पास हुए हमले के करीब एक सप्ताह बाद हुई।

साजिश रचने में मुख्य भूमिका

पुलिस के अनुसार, रोहित सोलंकी इस हमले की साजिश रचने और उसे अंजाम देने में मुख्य रूप से शामिल था। वारदात के समय कार में पांच लोग सवार थे। फायरिंग में एक व्यक्ति के कंधे पर गोली लगी थी, जिसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास) और 3(5) (आपराधिक साजिश) के अलावा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।

नवीन बॉक्सर ने ली थी जिम्मेदारी

हमले के बाद गैंगस्टर नवीन बॉक्सर ने सोशल मीडिया के जरिए इस घटना की जिम्मेदारी ली थी और वकील दीपक खत्री को धमकियां भी दी थीं। पुलिस इस एंगल से भी गहन जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

यह भी देखें : केंद्र सरकार देश की अर्थव्यवस्था से समझौता कर रही: डॉ. राजकुमार वेरका

The post लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े वकील पर फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार appeared first on .

लुधियाना के कारोबारी से 7 करोड़ की ‘डिजिटल अरेस्ट’ ठगी में आरोपी गिरफ्तार
लुधियाना, 14 फरवरी : लुधियाना पुलिस के साइबर विंग ने प्रसिद्ध उद्योगपति एस पी ओसवाल से करीब 7 करोड़ रुपये की ‘डिजिटल अरेस्ट’ ठगी मामले में उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी अर्पित राठौर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2024 में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, लुधियाना में दर्ज एफआईआर के सिलसिले में आरोपी को 11 फरवरी 2026 को केंद्रीय जेल कपूरथला से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया। इसके बाद उसे इस मामले में औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। लुधियाना साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने यह एफआईआर 31 अगस्त 2024 को दर्ज की थी।

‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर की ठगी

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ का भय पैदा किया और शिकायतकर्ता से कथित तौर पर लगभग 7 करोड़ रुपये ठग लिए साइबर क्राइम इंस्पेक्टर सतबीर सिंह ने बताया कि आरोपी को 15 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है और उससे गहन पूछताछ जारी है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य संदिग्धों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। साथ ही डिजिटल सबूतों की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ऐसी संदिग्ध कॉल या संदेशों से सतर्क रहें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की आशंका होने पर तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।

यह भी देखें : होले मोहल्ले की तैयारियां तेज, लाखों श्रद्धालुओं के लिए व्यापक प्रबंध

The post लुधियाना के कारोबारी से 7 करोड़ की ‘डिजिटल अरेस्ट’ ठगी में आरोपी गिरफ्तार appeared first on .

‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत, 36 घंटे में 172 आरोपी गिरफ्तार
खन्ना, 22 जनवरी : पुलिस जिला खन्ना ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नशा और हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 36 घंटों में 172 अपराधियों को काबू करने का दावा किया है। एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया के नेतृत्व में चली इस मुहिम को अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई माना जा रहा है। खन्ना पुलिस ने गैंगस्टरों, नशा तस्करों, भगोड़ों और संगठित अपराध से जुड़े तत्वों पर करारा प्रहार किया। गिरफ्तार आरोपियों में खतरनाक गैंगस्टर और उनके सहयोगी भी शामिल हैं। इसके अलावा लंबे समय से फरार चल रहे छह भगोड़े अपराधियों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।

मुठभेड़ में SHO बाल-बाल बचे

इस अभियान के दौरान पुलिस की बहादुरी का भी उदाहरण सामने आया। एक गैंगस्टर द्वारा की गई फायरिंग में एक गोली SHO आकाश दत्त की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गैंगस्टर की टांग में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। ऑपरेशन के तहत पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन, अवैध पिस्तौल, जिंदा कारतूस, नशे की कमाई की रकम और गैरकानूनी शराब बरामद की है। इसके साथ ही अपराध में इस्तेमाल की गई गाड़ियों को भी जब्त कर अपराधी नेटवर्क को कमजोर किया गया।

लुधियाना सेंट्रल जेल से चल रहे नशा नेटवर्क का भंडाफोड़

इस मुहिम की बड़ी सफलता लुधियाना सेंट्रल जेल से संचालित नशा तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश रही। चार किलो हेरोइन के मामले से जुड़ी बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जेल के भीतर चल रहे रैकेट को बेनकाब किया गया। जेल से बरामद मोबाइल फोन इस बात का सबूत है कि अपराधी सलाखों के पीछे से भी नेटवर्क चला रहे थे।

खन्ना पुलिस ने लुधियाना के किडनैपिंग केस और खन्ना के हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा आर्म्स एक्ट के मामलों और जगराओं में पेट्रोल बम व फायरिंग की घटना में शामिल आरोपी को भी काबू किया गया। एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने कहा कि पुलिस की लगातार रेड, चेकिंग और जनता से संवाद से नशा तस्करों में डर और सुधार की सोच पैदा हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा करने वालों को अपराधी नहीं बल्कि मरीज मानकर इलाज करवाया जा रहा है।

खन्ना पुलिस अब तक 4,000 से अधिक नशा करने वालों का इलाज करवा चुकी है। एसएसपी ने माता-पिता से अपील की कि वे बच्चों को नशे से दूर रखकर शिक्षा की ओर प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि पुलिस और समाज के सहयोग से ही नशा मुक्त समाज बनाया जा सकता है।

जनप्रतिनिधियों ने की कार्रवाई की सराहना

मीट मार्केट में पुलिस कार्रवाई के दौरान पहुंचे कांग्रेसी नेताओं और पूर्व नगर काउंसिल प्रधान विकास महिता, जिला यूथ प्रधान अमित तिवाड़ी व रिक्की शर्मा ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ अभियान सराहनीय है, लेकिन किसी निर्दोष को गलत तरीके से न फंसाया जाए। इस मौके पर एसपी (डी) पवनजीत, डीएसपी विनोद कुमार, थाना सिटी-2 के SHO हरदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी देखें : श्रम मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने निर्माण श्रमिकों के लिए योजनाओं व प्रक्रियाओं पर हैंडबुक जारी की

The post ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत, 36 घंटे में 172 आरोपी गिरफ्तार appeared first on .

सोनीपत में कार में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार
सोनीपत, 18 जनवरी : हरियाणा के सोनीपत जिले के बहालगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस के अनुसार बहालगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती आईटीआई चौक पर अपने घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान गांव के ही तीन युवक सुमित, नीरज और मोहित ने उसे घर छोड़ने का भरोसा दिया। भरोसे में आकर युवती उनकी कार में बैठ गई।

रास्ते में शराब पिलाने का आरोप

आरोप है कि रास्ते में तीनों युवकों ने शराब खरीदी। खुद शराब पीने के साथ-साथ उन्होंने युवती को भी जबरन शराब पिला दी। पीड़िता के आरोपों के मुताबिक, इसके बाद कार के अंदर ही तीनों युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फरार आरोपियों नीरज और मोहित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

The post सोनीपत में कार में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार appeared first on .

संगरूर की युवती की कनाडा में हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
संगरूर, 17 जनवरी : पिछले वर्ष अक्टूबर माह में संगरूर की एक युवती की कनाडा में हत्या कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती पर शादी करने का दबाव बना रहा था, लेकिन युवती के साफ इनकार करने पर उसने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और कनाडा से भारत फरार हो गया।

एसएसपी सरताज सिंह चाहल ने बताया कि स्थानीय प्रेम बस्ती निवासी इंद्रजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी दो बेटियां गुरसिमरन कौर और अमनप्रीत कौर कनाडा में रहती थीं। अमनप्रीत कौर टोरंटो के ईस्ट यॉर्क इलाके में किराये के मकान में रहकर एक अस्पताल में निजी सहायक वर्कर के तौर पर काम कर रही थी।

शादी के लिए बना रहा था दबाव

20 अक्टूबर 2025 से तीन-चार दिन पहले अमनप्रीत कौर ने फोन कर परिवार को बताया था कि मनप्रीत सिंह निवासी बसलीपुर, थाना गोकर्णनाथ (गोला), जिला लखीमपुर खीरी (यूपी), जो कनाडा में टैक्सी चालक है, उससे उसकी जान-पहचान हो गई थी। वह उसी की टैक्सी से ड्यूटी पर जाती थी। इसी जान-पहचान के चलते मनप्रीत सिंह उस पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन अमनप्रीत ने साफ इनकार कर दिया था।

संपर्क टूटा, फिर मिली लाश

इसके बाद अमनप्रीत कौर से परिवार का संपर्क टूट गया और उसका फोन बंद आने लगा। परिवार ने दूसरी बेटी गुरसिमरन कौर को अमनप्रीत के बारे में पता करने को कहा, लेकिन वह न घर पहुंची और न ही अपने काम पर गई। इस पर कनाडा पुलिस को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दी गई। 21 अक्टूबर को कनाडा पुलिस ने गुरसिमरन कौर को फोन कर बताया कि अमनप्रीत कौर का शव नायग्रा झील के पास से बरामद हुआ है। कनाडा पुलिस के अनुसार, टैक्सी चालक मनप्रीत सिंह (27) हत्या के बाद भारत भाग गया था।

परिवार को दी धमकियां

एसएसपी चाहल ने बताया कि आरोपी मनप्रीत सिंह ने कनाडा में रह रही गुरसिमरन कौर को व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए फोन कर केस की पैरवी न करने की धमकियां दीं। इतना ही नहीं, वह अक्टूबर माह में ही संगरूर में रह रहे परिवार का पता लगाकर उनके घर भी पहुंचा और जान से मारने की धमकियां देकर फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कीं और कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह भी देखें : शिरोमणि कमेटी का आतिशी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का फैसला

The post संगरूर की युवती की कनाडा में हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार appeared first on .

जालंधर: नीला महल इलाके में फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
जालंधर, 6 जनवरी : जालंधर के नीला महल इलाके में फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 13 दिसंबर की है, जब आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर इलाके में विवाद किया था।

घरों पर पत्थरबाजी के बाद चली गोलियां

जानकारी के अनुसार, आरोपी और उसके साथियों ने विवाद के दौरान लोगों के घरों पर ईंटें बरसाईं। जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने पिस्तौल निकालकर गोलियां चला दीं। सौभाग्य से इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

बस स्टैंड के पास से हुई गिरफ्तारी

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जालंधर बस स्टैंड के पास मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर उसे काबू कर लिया। पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि आरोपी के पास मौजूद पिस्तौल अवैध थी या लाइसेंसी।

यह भी देखें : मुख्यमंत्री भगवंत मान को अकाल तख्त सचिवालय तलब

The post जालंधर: नीला महल इलाके में फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार appeared first on .

कबड्डी खिलाड़ी पर हमले की साजिश नाकाम, तीन आरोपी गिरफ्तार
नवांशहर, 21 दिसम्बर : सीआईए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कबड्डी से जुड़ी एक और संभावित हत्या की साजिश को नाकाम कर दिया है। हाल ही में एक कबड्डी प्रमोटर की हत्या के बाद पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए तीन ऐसे आरोपियों को काबू किया है, जो कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान एक खिलाड़ी की हत्या की योजना बना रहे थे।

सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव जब्बोवाल के पास नहर किनारे से ननीश कुमार, राज कुमार और साहिल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से .32 बोर की दो पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए हैं।

कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान हमले की योजना

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पोझेवाल के गांव करीमपुर चाहवाला में होने वाले कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान जाडला कस्बे के राम कुमार की हत्या करने की योजना बना रहे थे। हालांकि, बलाचौरिया की हत्या की घटना के बाद यह टूर्नामेंट पहले ही रद्द कर दिया गया था।

पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। ननीश कुमार एक मामले में भगोड़ा भी घोषित किया जा चुका था और पुलिस से बचने के लिए विभिन्न जिलों में छिपता फिर रहा था।

पुलिस अधिकारियों ने की पुष्टि

एसपी सरबजीत सिंह बाहिया, डीएसपी निर्मल सिंह और सीआईए इंचार्ज नीरज चौधरी ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर प्रगट सिंह को मिली सूचना के आधार पर यह सफल कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई से स्पष्ट होता है कि पुलिस खेल आयोजनों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी देखें : चीन को भारत का निर्यात 90% उछला, फिर भी व्यापार घाटा क्यों बरकरार?

The post कबड्डी खिलाड़ी पर हमले की साजिश नाकाम, तीन आरोपी गिरफ्तार appeared first on .

गुरदासपुर ग्रेनेड हमला: चार आरोपी गिरफ्तार, बड़ा आतंकी मंसूबा नाकाम
चंडीगढ़/अमृतसर, 2 दिसंबर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के अभियान में बड़ी सफलता मिली है। गुरदासपुर पुलिस ने काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) विंग पंजाब के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की आई.एस.आई. समर्थित आतंकी नेटवर्क से जुड़े गुरदासपुर ग्रेनेड हमले के चार आरोपियों को एक पी-86 हैंड ग्रेनेड और दो पिस्तौलों सहित गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान प्रदीप कुमार (होशियारपुर), गुरदित्त (गुरदासपुर), नवीन चौधरी और कुश (तलवाड़ा, होशियारपुर) के रूप में हुई है। उनके कब्जे से जिगाना पिस्तौल, एक .32 बोर पिस्तौल और जिंदा कारतूस भी मिले हैं।

ग्रेनेड हमले की साजिश विदेश से रची गई

डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि 25 नवंबर की शाम गुरदासपुर सिटी पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड हमले की साजिश आई.एस.आई. समर्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी और उसके साथी जीशान अख्तर ने रची थी। इसमें अमेरिका में बैठे उनके हैंडलर अमनदीप सिंह उर्फ अमन पन्नू (निवासी गुरदासपुर), जो डोंकी रूट से अमेरिका गया था, की भी भूमिका रही।

उन्होंने बताया कि अमन पन्नू, शहजाद भट्टी और जीशान अख्तर के निर्देश पर सीमावर्ती क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों के लिए नए लोगों की भर्ती भी कर रहा था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने प्रदीप और गुरदित्त को गिरफ्तार किया। इन दोनों ने हरगुन, विकास और मोहन नामक आरोपियों को हमले के लिए आर्थिक और लॉजिस्टिक मदद दी थी। हरगुन और विकास को दिल्ली पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

दूसरा हमला टल गया

डीआईजी गोयल के अनुसार, आरोपी एक और ग्रेनेड हमला करने की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस ने वक्त रहते दूसरा ग्रेनेड भी बरामद कर लिया, जिससे बड़ी वारदात टल गई। एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को दोनों संदिग्धों की मौजूदगी गांव जगतपुर के पास मिली। नाकाबंदी के दौरान रोके जाने पर दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। आत्मरक्षा में दी गई जवाबी कार्रवाई में नवीन और कुश घायल हुए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मामलों में दो एफआईआर दर्ज

आरोपियों के कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड और दो पिस्तौल बरामद हुए। घटनास्थल को सील कर बम डिस्पोज़ल टीम द्वारा सर्च और सैनिटाइजेशन कराया गया। इस मामले में थाना सिटी गुरदासपुर और थाना पुराना शाला में बीएनएस, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दो एफआईआर दर्ज की गई हैं।

यह भी देखें : परिवहन मंत्री से मीटिंग के बावजूद ठेका मुलाजिम हड़ताल पर अड़े

The post गुरदासपुर ग्रेनेड हमला: चार आरोपी गिरफ्तार, बड़ा आतंकी मंसूबा नाकाम appeared first on .