इंगलैंड Archives -

भारत ने इंगलैंड को दिया 253 का टारगेट, इंगलैंड के 4 विकेट गिरे
नई दिल्ली, 5 मार्च : आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड आमने-सामने हैं। मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए और इंग्लैंड को जीत के लिए 254 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया।

भारतीय बल्लेबाज़ों का धमाकेदार प्रदर्शन

भारतीय बल्लेबाज़ों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और इंग्लैंड के गेंदबाज़ों पर दबाव बनाए रखा। टीम ने लगातार तेजी से रन बनाते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिससे इंग्लैंड के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा हो गया।

संजू सैमसन की शानदार पारी

भारत के सलामी बल्लेबाज़ संजू सैमसन ने एक बार फिर बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उन्होंने 42 गेंदों में 89 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। उनकी तेज़ पारी ने भारत के बड़े स्कोर की नींव रखी।

अभिषेक शर्मा जल्दी आउट

भारतीय टीम को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा। उन्होंने 7 गेंदों में 9 रन बनाए और जल्दी ही पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड की पारी के दौरान भारत को बड़ी सफलता दूसरे ओवर की पहली गेंद पर मिली। हार्दिक पांड्या ने फिल साल्ट को आउट कराया, जिनका कैच अक्षर पटेल ने पकड़ा।

लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में भिड़ंत

भारत और इंग्लैंड की टीमें लगातार तीसरी बार टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने हैं। 2022 में इंग्लैंड ने भारत को हराया था, जबकि 2024 में भारत ने इंग्लैंड से उस हार का बदला लिया था। दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम का मुकाबला फाइनल में न्यूजीलैंड से होगा। न्यूजीलैंड की टीम पहले ही अहमदाबाद में होने वाले फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

The post भारत ने इंगलैंड को दिया 253 का टारगेट, इंगलैंड के 4 विकेट गिरे appeared first on .

एशेज सीरीज: स्टार्क की तूफानी गेंदबाजी के आगे इंगलैंड ने टेके घुटने, 172 पर ऑल आउट
पर्थ, 21 नवम्बर : मिशेल स्टार्क के 58 रन पर सात विकेट की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहले एशेज टेस्ट मैच के पहले दिन आज इंग्लैंड को पहली पारी में 172 रन पर समेट दिया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। स्टार्क ने अपने पहले पांच ओवरों में तीन विकेट लिए, जिसमें उनका 100वां एशेज टेस्ट विकेट भी शामिल है।

ऑस्ट्रेलिया ने 15 एशेज टेस्ट में से 13 जीते

लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 105/4 था। जैक क्रॉली और जो रूट खाता खोलने में नाकाम रहे। ओली पोप (46) और हैरी ब्रुक (52) ने 55 रनों की साझेदारी की। अन्य बल्लेबाजों में बेन डकेट ने 21 और जेमी स्मिथ ने 33 रन बनाए। स्टार्क ने 7, ब्रेंडन डॉगेट ने दो और कैमरन ग्रीन ने एक विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू धरती पर खेले गए पिछले 15 एशेज टेस्ट मैचों में से 13 जीते हैं और दो ड्रॉ रहे हैं।

The post एशेज सीरीज: स्टार्क की तूफानी गेंदबाजी के आगे इंगलैंड ने टेके घुटने, 172 पर ऑल आउट appeared first on .

इन दिगजों ने भी नहीं जीती इंगलैंड में टैस्ट सीरीज, युवा रचेंगे इतिहास?
नई दिल्ली, 19 जून : भारतीय टीम 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के साथ नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र (2025-27) की शुरुआत करने जा रही है। इसके साथ ही भारतीय टेस्ट में गिल युग (भारत के टेस्ट कप्तानों का इतिहास) भी शुरू हो जाएगा। रोहित शर्मा के सफेद जर्सी उतारने के बाद शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया।

इंगलैंड का पलड़ा भारी

युवा गिल के पास इंग्लैंड में इतिहास रचने का मौका है। इंग्लैंड में भारतीय टीम का टेस्ट प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। भारतीय टीम ने अब तक इंग्लैंड में 67 टेस्ट खेले हैं और सिर्फ 9 में जीत हासिल की है। इंग्लैंड ने भारत को 36 मैचों में हराया है और 22 मैच ड्रॉ रहे हैं। टीम इंडिया ने इंग्लिश धरती पर अब तक सिर्फ 3 टेस्ट सीरीज जीती हैं। भारतीय टीम ने 2007 के बाद से इंग्लैंड में कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है।

भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान विराट कोहली अपनी कप्तानी के दौरान इंग्लैंड में कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत सके। महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली की कप्तानी वाली भारतीय टीम भी इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने में नाकाम रही।

The post इन दिगजों ने भी नहीं जीती इंगलैंड में टैस्ट सीरीज, युवा रचेंगे इतिहास? appeared first on .

टेस्ट खेलने इंगलैंड पहुंची टीम इंडिया को किस दिगज खिलाड़ी का मिला साथ?
नई दिल्ली, 9 जून : इंगलैंड से पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलने पहुंची भारतीय टीम की राह आसान नहीं होने वाली है, क्योंकि सभी धुरंधर खिलाडिय़ों ने सन्यास ले लिया है या अब कई टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। टीम इंडिया इंग्लैंड पहुंच चुकी है, जहां वह पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलेगी। खिलाडिय़ों ने इस सीरीज की तैयारी शुरू कर दी है।

नए कप्तान शुभमन गिल की होगी परीक्षा

शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम में एक दिग्गज की वापसी हुई है, जो 22 साल बाद टीम इंडिया से दोबारा जुड़ा है। गिल को पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है और उनके सामने इंग्लैंड जैसी चुनौतीपूर्ण सीरीज़ है। उनकी टीम में ज़्यादातर युवा खिलाड़ी हैं, जबकि अनुभवी खिलाडिय़ों में जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा और केएल राहुल शामिल हैं।

कंडीशनिंग कोच एड्रियन ले रॉक्स का मिला साथ

ऐसे में नए कप्तान को इस दौरे के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस स्थिति में टीम इंडिया के साथ पहले भी काम कर चुका यह दिग्गज फिर से लौट आया है, जो भारत को अपने अनुभव से लाभ पहुंचा सकता है। यह व्यक्ति है एड्रियन ले रॉक्स। रॉक्स स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच हैं। उन्हें सोहम देसाई की जगह नियुक्त किया गया है। यह टीम इंडिया के साथ उनका दूसरा कार्यकाल है। इससे पहले वे जनवरी 2002 से मई 2003 तक भारतीय टीम के साथ काम कर चुके हैं।

तेज गेंदबाजों के साथ किया काम

बी.सी.सी.आई. द्वारा पोस्ट की गई वीडियो में रॉक्स भारत के चार तेज़ गेंदबाज़ों जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह के साथ काम करते नजऱ आ रहे हैं। हालांकि वे बाकी टीम पर भी ध्यान दे रहे हैं। उन्हें भारत के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, उप-कप्तान ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा के साथ भी देखा जा सकता है।

यह भी देखें : 21 करोड़ में बिके विराट कोहली पर कितनी हुई पैसों की बरसात?

The post टेस्ट खेलने इंगलैंड पहुंची टीम इंडिया को किस दिगज खिलाड़ी का मिला साथ? appeared first on .