इसरो Archives -

इसरो के LVM3 रॉकेट ने रचा इतिहास, अमेरिकी संचार उपग्रह सफलतापूर्वक स्थापित
श्रीहरिकोटा, 24 दिसम्बर : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। इसरो के सबसे भारी रॉकेट LVM3-M6 ने अमेरिकी कंपनी AST स्पेसमोबाइल के संचार उपग्रह ‘ब्लूबर्ड ब्लॉक-2’ को सफलतापूर्वक लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में स्थापित कर दिया। 43.5 मीटर ऊंचे LVM3 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा के दूसरे लॉन्च पैड से सुबह 8:54 बजे उड़ान भरी। करीब 15 मिनट की उड़ान के बाद रॉकेट ने 6,100 किलोग्राम वजनी उपग्रह को तय कक्षा में सफलतापूर्वक पहुंचा दिया।

अब तक का सबसे भारी पेलोड

यह उपग्रह भारत की धरती से LVM3 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया अब तक का सबसे भारी पेलोड है। इस सफल मिशन ने इसरो की भारी प्रक्षेपण क्षमता को वैश्विक स्तर पर एक बार फिर साबित कर दिया है। यह मिशन न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) के व्यावसायिक करार के तहत किया गया। इससे भारत की अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक लॉन्च सेवाओं में मजबूत मौजूदगी और भरोसा और बढ़ा है।

सीधे स्मार्टफोन पर 4G-5G सेवाएं

‘ब्लूबर्ड ब्लॉक-2’ उपग्रह को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह सीधे स्मार्टफोन पर हाई-स्पीड सेल्युलर ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान करेगा। इसके जरिए 4G और 5G वॉयस कॉल, वीडियो कॉल और डेटा सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। इस सफल प्रक्षेपण के साथ ही LVM3 रॉकेट ने चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 समेत लगातार आठ सफल मिशनों का अपना शानदार रिकॉर्ड कायम रखा है।

भारत की अंतरिक्ष शक्ति को वैश्विक पहचान

इस मिशन ने न केवल इसरो की तकनीकी क्षमता को दर्शाया है, बल्कि भारत को वैश्विक अंतरिक्ष बाजार में एक भरोसेमंद और सशक्त लॉन्च सेवा प्रदाता के रूप में और मजबूत किया है।

यह भी देखें : बांग्लादेश हाई कमीशन की ओर रोष मार्च, दिल्ली में बढ़ा तनाव

The post इसरो के LVM3 रॉकेट ने रचा इतिहास, अमेरिकी संचार उपग्रह सफलतापूर्वक स्थापित appeared first on .

गगनयान प्राजैक्ट में इसरो का पैराशूट सिस्टम एयर ड्रॉप परीक्षण सफल
बेंगलुरु, 25 अगस्त : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को गगनयान मिशन के लिए विकसित पैराशूट-आधारित मंदन प्रणाली का परीक्षण करने के लिए पहला एकीकृत एयर-ड्रॉप परीक्षण (IADT-01) सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। यह पैराशूट-आधारित मंदन प्रणाली क्रू मॉड्यूल को पृथ्वी पर सुरक्षित रूप से उतारने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इसरो के एक अधिकारी ने बताया कि यह एंड-टू-एंड प्रदर्शन आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के पास आयोजित किया गया। यह अभ्यास इसरो, भारतीय वायु सेना, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था।

भारत का पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम

गगनयान परियोजना का उद्देश्य भारत की अपने अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने और उन्हें सुरक्षित वापस लाने की क्षमता को सिद्ध करना है। यह भारत का पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम होगा, जिसमें चालक दल की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रणालियों का परीक्षण करने के लिए पूर्व-नियोजित मानवरहित मिशन शामिल होंगे।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले, सुभांशु शुक्ला ने भारत के गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन को आगे बढ़ाने में मदद के लिए अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर सात विशेष परीक्षण किए थे। इनमें मांसपेशियों की क्षति को डिकोड करना, ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफ़ेस विकसित करना और अंतरिक्ष में मूंग और मेथी के बीज उगाना जैसे प्रयोग शामिल थे।

यह भी देखें : अब बिना CIBIL स्कोर के भी मिल सकता है लोन! ये है खास नियम

The post गगनयान प्राजैक्ट में इसरो का पैराशूट सिस्टम एयर ड्रॉप परीक्षण सफल appeared first on .

इसरो की लम्बी छलांग, 2027 में मानव अंतरिक्ष यान भेजने की तैयारी
कोलकाता, 23 मई : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख वी. नारायणन ने जानकारी दी है कि इसरो ने 2027 की पहली तिमाही में अपनी पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान का आयोजन करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष लगभग हर महीने एक प्रक्षेपण की योजना बनाई गई है, जो इसरो की सक्रियता और विकास की दिशा को दर्शाता है।

इसरो की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, स्पैडेक्स मिशन के तहत, दो छोटे अंतरिक्ष यान को पीएसएलवी द्वारा प्रक्षिप्त किया जाएगा, जिसका उद्देश्य अंतरिक्ष में डॉकिंग की प्रक्रिया का प्रदर्शन करना है। यह मिशन न केवल तकनीकी दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह भारत की अंतरिक्ष क्षमताओं को भी एक नई ऊंचाई पर ले जाने का कार्य करेगा।

2025 को गगनयान वर्ष क्यों घोषित किया गया है?

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 2025 को भारत के लिए गगनयान वर्ष घोषित किया है। इसरो प्रमुख वी. नारायणन ने कहा कि अब तक 7200 अंतरिक्ष मिशन पूरे हो चुके हैं और भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी की ओर से 3000 और परीक्षण अभी लंबित हैं।

गगनयान वर्ष क्या है?

कोलकाता में एक कार्यक्रम में बोलते हुए वी नारायणन ने कहा, ‘यह साल हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण साल है और हमने इसे गगनयान वर्ष घोषित किया है। इंसानों को अंतरिक्ष में भेजने से पहले हमने तीन मानवरहित मिशन की योजना बनाई है और पहला मानवरहित मिशन इसी साल की योजना है।’

इसरो प्रमुख ने कहा, ‘6 जनवरी को हमने आदित्य एल1 अंतरिक्ष यान द्वारा एकत्र किए गए एक वर्ष के वैज्ञानिक डेटा जारी किए। आप सभी जानते हैं कि आदित्य एल1 अपने आप में एक अनूठा उपग्रह है और भारत उन चार देशों में से एक है, जिसने सूर्य का अध्ययन करने के लिए उपग्रह लॉन्च किया है।’

स्पैडेक्स मिशन क्या है?

भी। नारायणन ने स्पेसएक्स मिशन के पूरा होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इस मिशन को पूरा करने के लिए दस किलोग्राम ईंधन की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि 2025 के लिए कई मिशनों की योजना बनाई गई है, जिनमें नासा-इसरो सिंथेटिक एपर्चर रडार उपग्रह भी शामिल है, जिसे भारत के अपने प्रक्षेपण यान द्वारा प्रक्षेपित किया जाएगा।

इसरो की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, स्पैडेक्स मिशन अंतरिक्ष में डॉकिंग का प्रदर्शन करने के लिए पीएसएलवी द्वारा प्रक्षेपित दो छोटे अंतरिक्ष यान का उपयोग करता है। नारायणन ने कहा कि इसरो दिसंबर 2025 तक ‘व्योममित्र’ नामक रोबोट के साथ पहला मानवरहित मिशन लॉन्च करेगा, जिसके बाद दो और मानवरहित मिशन लॉन्च किए जाएंगे।

इस दिन इसरो अंतरिक्ष में मानव भेजेगा

इसरो प्रमुख वी. नारायणन ने कहा कि इसरो ने 2027 की पहली तिमाही तक पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि इस साल लगभग हर महीने एक प्रक्षेपण निर्धारित किया गया है। भारत चंद्रयान-4 और चंद्रयान-5 मिशन पर कर रहा है काम, इसरो ने जापान से मिलाया हाथ; चन्द्रमा का एक नमूना पृथ्वी पर लाया जाएगा।

यह भी देखें : https://bharatdes.com/muhammad-yunuss-chair-is-in-danger-for-challenging-india-he-will-have-to-resign/

The post इसरो की लम्बी छलांग, 2027 में मानव अंतरिक्ष यान भेजने की तैयारी appeared first on .

चंद्रयान-5 मिशन को केंद्र से हरी झंडी, खुलेंगे चांद के राज
चेन्नई, 17 मार्च : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी. नारायणन ने रविवार को जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने चंद्रमा के अध्ययन के लिए महत्वाकांक्षी ‘चंद्रयान-5’ मिशन को हाल ही में अपनी मंजूरी दे दी है।

बेंगलुरू में इसरो के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के अवसर पर आयोजित एक समारोह में नारायणन ने बताया कि इस मिशन के तहत चंद्रमा की सतह का गहन अध्ययन करने के लिए 250 किलोग्राम का एक रोवर भेजा जाएगा।

चंद्रमा के खुलेंगे ओर राज

उल्लेखनीय है कि इससे पहले चंद्रयान-3 मिशन में केवल 25 किलोग्राम का रोवर ‘प्रज्ञान’ भेजा गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य चंद्रमा की सतह का विस्तृत अध्ययन करना था। इस बार चांद के ओर राज खुलेंगे।

इसरो ने चंद्रयान-3 मिशन को सफलतापूर्वक प्रक्षिप्त किया, जिसमें लैंडर विक्रम ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की। यह उपलब्धि भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई।

नारायणन ने इस अवसर पर कहा, ‘हमें तीन दिन पहले ही ‘चंद्रयान-5 मिशन’ के लिए मंजूरी मिली है, जो हमारे लिए एक नई चुनौती और अवसर दोनों है।’

‘चंद्रयान-5’ मिशन का उद्देश्य चंद्रमा की सतह के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करना है, जिससे हमें चंद्रमा के भूगर्भीय संरचना और उसके संसाधनों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त हो सकेगी। इसरो के अध्यक्ष ने इस मिशन के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में एक नई दिशा प्रदान करेगा और भविष्य में अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए नए द्वार खोलेगा। इस प्रकार, ‘चंद्रयान-5’ मिशन भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

यह भी देखें :https://bharatdes.com/big-change-in-the-weather-of-punjab/

The post चंद्रयान-5 मिशन को केंद्र से हरी झंडी, खुलेंगे चांद के राज appeared first on .