उम्रकैद Archives -

पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने रामपाल को दी जमानत
चंडीगढ़, 8 अप्रैल : सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। देशद्रोह के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे रामपाल को जमानत मिल गई है। वह इस मामले के संबंध में हिसार की केंद्रीय जेल-2 में 11 साल 4 महीने और 20 दिनों से बंद है। उसे आज जेल से रिहा किया जा सकता है।

2014 में बरवाला आश्रम से हुई थी गिरफ्तारी

हिसार केंद्रीय जेल-2 के सुपरिटेंडेंट उमेश कुमार ने बताया कि हाई कोर्ट के जमानत आदेश को संबंधित अदालत को भेजा जाएगा। इसके बाद वहां आवश्यक जमानत बांड जमा कराया जाएगा। फिर रिहाई के आदेश जेल भेजे जाएंगे, जिसके बाद रामपाल को रिहा कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि रामपाल को 19 नवंबर 2014 को हिसार जिले के बरवाला स्थित सतलोक आश्रम से गिरफ्तार किया गया था। हाई कोर्ट ने उसे अदालत के आदेशों की अवहेलना के मामले में पेश होने का निर्देश दिया था, लेकिन वह ऐसा करने में असफल रहा था।

जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची, तो उसके समर्थकों के साथ झड़प हो गई। इस टकराव के दौरान पांच महिलाओं और डेढ़ साल के एक बच्चे की मौत हो गई थी। इसी घटना के संबंध में रामपाल के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था।

यह भी देखें : पंजाब के थानों में ट्रांसजेंडर्स के लिए बनेंगे अलग लॉकअप

The post पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने रामपाल को दी जमानत appeared first on .

इमरान खान के समर्थकों को हिंसक विरोध भड़काने के मामले में उम्रकैद
नई दिल्ली, 4 जनवरी : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इस समय जेल में बंद हैं। इसी बीच पाकिस्तान की एक अदालत ने उनके सात समर्थकों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इन पर देश में हिंसक विरोध प्रदर्शन भड़काने और सरकारी संस्थानों के खिलाफ डिजिटल माध्यमों से साजिश रचने का आरोप है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इन सातों पर “डिजिटल आतंकवाद” में शामिल होने का मुकदमा चलाया गया था। इस्लामाबाद की आतंकवाद निरोधी अदालत के जज ताहिर अब्बास सिपरा ने कहा कि आरोपियों ने सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर देश में हिंसा और अस्थिरता फैलाने की कोशिश की।

डिजिटल आतंकवाद का आरोप

अदालत द्वारा उम्रकैद की सजा पाए सात लोगों में कई जाने-माने नाम शामिल हैं। इनमें यूट्यूबर आदिल राजा, पत्रकार वजाहत सईद खान, साबिर शाकिर, शाहीन सहबाई, टीवी एंकर हैदर रज़ा मेहदी, विश्लेषक मोईद पीरज़ादा और पूर्व सैन्य अधिकारी अकबर हुसैन शामिल हैं। इस मामले में एक भी आरोपी अदालत में पेश नहीं हुआ। सुनवाई उनकी अनुपस्थिति में ही पूरी की गई और इसके बाद अदालत ने सजा का ऐलान किया। बताया गया है कि सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं।

अदालत ने पाकिस्तानी पुलिस को निर्देश दिया है कि जैसे ही ये सभी आरोपी पाकिस्तान लौटें, उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।

The post इमरान खान के समर्थकों को हिंसक विरोध भड़काने के मामले में उम्रकैद appeared first on .

पादरी बजिंदर को सजा दिलाने वाली महिला के पति पर दुष्कर्म का केस दर्ज
एसएएस नगर, 9 जून : पादरी बजिंदर सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाने वाली महिला के पति सरबजीत सिंह पर अब गंभीर आरोप लगे हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के थाने में एक महिला ने उसके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। सरबजीत सिंह द्वारा मंडी जिला अदालत में दायर जमानत याचिका भी 6 जून को खारिज हो गई थी।
उसकी पत्नी ने हिमाचल के डीजीपी को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पत्र में उन्होंने कहा कि यह मामला पादरी बजिंदर सिंह के समर्थकों द्वारा रची गई एक सोची-समझी साजिश है। पत्र के अनुसार पति-पत्नी दोनों को हाईकोर्ट ने सुरक्षा दी हुई है और वे पुलिस को बताए बिना कहीं नहीं जा सकते।

परिवार ने यह भी दावा किया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके आधार कार्ड की कॉपी करके जमानत याचिका दायर की है। 7 जून को जब हिमाचल पुलिस के अधिकारी उनके घर पहुंचे, तभी उन्हें मामले और जमानत याचिका की जानकारी मिली। पत्र के माध्यम से उन्होंने उच्च अधिकारियों की जांच कमेटी बनाने की मांग की है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

क्या है मामला

मंडी जिले की एक महिला ने सरबजीत सिंह और उसके कुछ साथियों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पुलिस थाने में 22 और 23 मई की रात को दुराचार के मामले में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके तहत 30 मई 2025 को भारतीय दंड संहिता की धारा 87 और 70(1) के तहत मुकदमा नंबर 119 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

यह भी देखें : गैंगस्टर बिश्नोई इंटरव्यू मामले पर हाईकोर्ट सख्त, पुलिस से मांगी रिपोर्ट

The post पादरी बजिंदर को सजा दिलाने वाली महिला के पति पर दुष्कर्म का केस दर्ज appeared first on .