एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी Archives -

पीटीसी चैनल द्वारा बकाया राशि को लेकर गलत प्रचार किया जा रहा है: धामी
अमृतसर, 7 मार्च : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की आंतरिक कमेटी की बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि पीटीसी चैनल द्वारा एसजीपीसी का बकाया होने को लेकर गलत प्रचार किया जा रहा है। पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह और ज्ञानी हरप्रीत सिंह द्वारा सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब से पीटीसी चैनल के माध्यम से किए जा रहे गुरबाणी प्रसारण के लगभग 8 करोड़ रुपये बकाया होने के दावे पर धामी ने कहा कि यह पूरी तरह गलत और भ्रामक है।

श्री अकाल तख्त के आदेश पर शुरू किया गया यूट्यूब चैनल

उन्होंने बताया कि एसजीपीसी ने श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश के अनुसार अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था। बाद में संगतों की मांग और भावनाओं को देखते हुए पीटीसी चैनल पर भी गुरबाणी प्रसारण जारी रखने का निर्णय लिया गया।

पीटीसी ने अपने सेटअप से चलाया वेब चैनल

धामी ने कहा कि चैनल चलाने के लिए विभिन्न कंपनियों से बातचीत की गई थी, लेकिन उन्होंने हर महीने बड़ी राशि खर्च के रूप में मांगी थी। इसके विपरीत पीटीसी चैनल ने अपना सेटअप लगाकर एसजीपीसी का वेब चैनल बिना किसी खर्च के चलाया। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी अपना सैटेलाइट चैनल शुरू करने के लिए भी लगातार प्रयास कर रही है। इस संबंध में केंद्रीय प्रसारण मंत्री से मुलाकात कर लिखित रूप में चैनल शुरू करने की मांग भी की गई है।

सरकारी मंजूरी न मिलने से आ रही अड़चन

धामी ने बताया कि धार्मिक संस्था होने के कारण सरकार की ओर से एसजीपीसी को निजी चैनल शुरू करने की मंजूरी नहीं मिल रही है। इस मामले में अब अन्य विकल्पों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसजीपीसी अपने यूट्यूब चैनल पर गुरबाणी प्रसारण के लिए न तो पीटीसी को कोई पैसा दे रही है और न ही नए समझौते के तहत कोई राशि ले रही है।

गौरतलब है कि पहले पीटीसी चैनल द्वारा गुरबाणी प्रसारण के लिए एसजीपीसी को करीब दो करोड़ रुपये सालाना दसवंद दिया जाता था। लेकिन विवाद शुरू होने के बाद वर्ष 2023 में यह समझौता समाप्त कर दिया गया और यूट्यूब चैनल चलाने का पूरा खर्च समझौते के तहत पीटीसी चैनल पर डाल दिया गया।

यह भी देखें : पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या केस में डेरा प्रमुख राम रहीम बरी

The post पीटीसी चैनल द्वारा बकाया राशि को लेकर गलत प्रचार किया जा रहा है: धामी appeared first on .

सरकार द्वारा अलग शताब्दी समारोह मनाना आपत्तीजनक : एसजीपीसी अध्यक्ष धामी
श्री आनंदपुर साहिब, 21 नवम्बर : श्री आनंदपुर साहिब पहुंचे एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने एसजीपीसी के 350वें शहीदी दिवस की तैयारियों की जानकारी दी और सरकार द्वारा अलग से आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों पर गंभीर सवाल उठाए। एडवोकेट धामी ने सरकार से अपील की कि धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन एसजीपीसी का अधिकार क्षेत्र है और सरकार को इसमें अनावश्यक हस्तक्षेप से बचना चाहिए।

नाच-गाने का आयोजन कर बेअदबी की गई

उन्होंने आरोप लगाया कि पहले श्रीनगर में सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नाच-गाने का आयोजन कर बेअदबी की गई और बाद में भाई जैता जी स्मारक पर लगाई गई तस्वीर भी विवाद का कारण बन गई। उन्होंने कहा कि सरकार आयोजनों से ज्यादा अपने प्रचार पर जोर दे रही है, जिस कारण बार-बार गलतियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में चंडीगढ़ से एक पत्रकार को विशेष तौर पर श्रीनगर लाया गया था ताकि सरकार अपना प्रचार कर सके।

विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए धामी ने कहा कि इससे पहले अकाली दल के शासनकाल में शताब्दी के अवसर पर शहरों के विकास के लिए बड़े-बड़े काम किए जाते थे। उन्होंने कहा कि सरकार श्री आनंदपुर साहिब-गढ़शंकर सड़क नहीं बना पाई और आखिरकार कार सेवा करने वाले बाबाओं को यह काम करना पड़ा। उन्होंने मांग की कि शहीदी के 350वें प्रकाश पर्व के अवसर पर सरकार शहर में कोई बड़ा अस्पताल या विश्वविद्यालय खोले।

उन्होंने बताया कि 21 नवंबर को गुरु गोबिंद सिंह जी के गुरुत्व दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा भोरा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ होंगे, जिसका भोग 23 नवंबर को डाला जाएगा। शहीदी समागम के लिए 23 को अखंड पाठ आरंभ होंगे, जिसका भोग 25 नवंबर को गुरुद्वारा सीसगंज साहिब में डाला जाएगा।

यह भी देखें : राज्यपाल ने श्री आनंदपुर साहिब में विधानसभा के विशेष सत्र को मंजूरी दी

The post सरकार द्वारा अलग शताब्दी समारोह मनाना आपत्तीजनक : एसजीपीसी अध्यक्ष धामी appeared first on .

बाढ़ पीडि़तों के लिए शिरोमणि कमेटी द्वारा प्रदान सेवाएं पारदर्शी : धामी
अमृतसर, 13 सितम्बर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने सिख संगठन के खिलाफ कुछ सदस्यों द्वारा फैलाए जा रहे झूठे प्रचार का कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़े होने की बजाय ये लोग राजनीतिक बयानबाजी में लगे हुए हैं। एडवोकेट धामी ने कहा कि शिरोमणि कमेटी एक संयुक्त सिख संगठन होने के नाते जमीनी स्तर पर बाढ़ पीड़ितों के लिए काम कर रही है और इसके प्रयासों को सीमित करने की राजनीति बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।

कमेटी के पास दी गई सेवाओं का पूरा विवरण है

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शिरोमणि कमेटी के पास दी गई सेवाओं का पूरा विवरण है, जिसे कल अंतरिम कमेटी की बैठक के बाद मीडिया के साथ भी साझा किया गया। उन्होंने कहा कि 10 सितंबर तक सिख संगठन द्वारा 77 लाख से अधिक की राहत सेवाएं प्रदान की गई हैं, जिसमें लंगर, आवश्यक सामग्री, आवश्यक उपकरण और तटबंधों को मजबूत करने के लिए डीजल आदि शामिल हैं।

शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट धामी द्वारा शिरोमणि कमेटी सदस्यों द्वारा सिख संगठन की सेवाओं को शिरोमणि अकाली दल की राजनीति से जोड़ने संबंधी पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से बेबुनियाद और निराधार विचार है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी सभी का एक सांझा संगठन है और इसकी सेवाओं में कोई भी सहयोग कर सकता है।

उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी द्वारा डीजल उपलब्ध करवाने का फैसला लोगों की मांग के अनुसार पहले दिन से ही लिया गया था, जिसके तहत गुरुद्वारा श्री बेर साहिब सुल्तानपुर लोधी से इसकी नियमित शुरुआत की गई और बाद में मांग के अनुसार अलग-अलग गुरुद्वारों से डीजल उपलब्ध करवाया जाने लगा। इसकी खरीद और वितरण के लिए सिख संगठन के नियमों के अनुसार काम किया जा रहा है।

यह भी देखें : बारिश से प्रभावित शहर में कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी वित्तीय सहायता

यह भी देखें : बारिश से प्रभावित शहर में कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी वित्तीय सहायता

The post बाढ़ पीडि़तों के लिए शिरोमणि कमेटी द्वारा प्रदान सेवाएं पारदर्शी : धामी appeared first on .