एयर कंडीशनर Archives -

AC चलाते समय कुछ जरूरी बातें जो आपको पता होनी चाहिए, नहीं तो…
नई दिल्ली, 19 जून : लगातार बढ़ते तापमान ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। लू से बचने के लिए लोग घरों में रहना पसंद कर रहे हैं और एयर कंडीशनर, कूलर तथा पंखों का सहारा ले रहे हैं। इस गर्मी में लोग दिनभर एयर कंडीशनर और कूलर के सामने समय बिताने को मजबूर हैं।

हालांकि, यदि आप भी एसी का अधिक उपयोग कर रहे हैं, तो आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। अत्यधिक एसी का उपयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है, क्योंकि हाल के दिनों में एसी के फटने की घटनाएं बढ़ी हैं। इस लेख में हम आपको कुछ महत्वपूर्ण सुझाव देंगे, जिनका ध्यान रखना आवश्यक है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

एसी तापमान

जो लोग गर्मियों में एयर कंडीशनर का बहुत ज़्यादा इस्तेमाल करते हैं, उन्हें AC का तापमान समझदारी से सेट करना चाहिए। कई बार लोग ज़्यादा ठंडक के लिए तापमान कम कर देते हैं, लेकिन इसका सीधा असर कंप्रेसर पर पड़ता है। इससे AC में विस्फोट होने का ख़तरा रहता है। इसीलिए AC को 24 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान पर नहीं चलाना चाहिए।

एसी की सर्विसिंग अवश्य करवाएं।

अगर AC का सही से ख्याल न रखा जाए तो एयर कंडीशनर फटने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। गर्मी के मौसम में कई लोग AC का इस्तेमाल तो खूब करते हैं लेकिन समय पर उसकी सर्विस नहीं करवाते। इससे AC की परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि साल में कम से कम एक बार AC की सर्विस जरूर करवाएं।

गलत वायरिंग, टर्बो मोड में AC चलाना

एसी लगाते समय गलत वायरिंग भी विस्फोट का एक बड़ा कारण हो सकता है। इसके अलावा कई बार ढीले कनेक्शन और शॉर्ट सर्किट भी बड़ी समस्या पैदा कर सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार गलत वायरिंग के कारण भी एसी की गैस लीकेज जैसी समस्याएं पैदा होती हैं।

आजकल बाजार में मिलने वाले एसी में टर्बो मोड होता है, जो सामान्य मोड से बेहतर परफॉरमेंस देता है। यह मोड सिर्फ़ कुछ समय के लिए चलाने के लिए होता है। दरअसल, कई लोग अपने एसी को इस मोड पर घंटों चलाते हैं, लेकिन ऐसा करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

The post AC चलाते समय कुछ जरूरी बातें जो आपको पता होनी चाहिए, नहीं तो… appeared first on .