एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट Archives -

एशिया कप में पाकिस्तान की जगह ले सकता है बांग्लादेश
नई दिल्ली, 19 अगस्त : अगर पाकिस्तान 29 अगस्त से बिहार के राजगीर में होने वाले पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेता है, तो उसकी जगह बांग्लादेश को शामिल किया जा सकता है। हॉकी इंडिया के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। भारत सरकार पहले ही कह चुकी है कि वह एशिया कप के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीज़ा देगी, लेकिन पाकिस्तान हॉकी महासंघ (PHF) ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए यात्रा करने से इनकार कर दिया है। आयोजकों ने आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की जगह भरने के लिए बांग्लादेश से संपर्क किया है, लेकिन हॉकी इंडिया ने कहा कि वास्तविक स्थिति अगले 48 घंटों में स्पष्ट हो जाएगी।

भारत नहीं आना चाहते तो यह हमारी समस्या नहीं है

हॉकी इंडिया के एक अधिकारी ने कहा, “भारत सरकार पहले ही कह चुकी है कि वह पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीज़ा देने के लिए तैयार है, लेकिन अगर वे भारत नहीं आना चाहते तो यह हमारी समस्या नहीं है। अगर पाकिस्तान नहीं आता है तो बांग्लादेश को पहले ही भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जा चुका है, लेकिन हमें पुष्टि के लिए दो दिन और इंतज़ार करना होगा।”

उन्होंने कहा, “न तो पाकिस्तान और न ही बांग्लादेश ने अभी तक हमें इसकी पुष्टि की है, लेकिन बांग्लादेश पाकिस्तान का स्थान ले सकता है।” पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के साथ सैन्य गतिरोध के बाद एशिया कप में पाकिस्तान की भागीदारी संदिग्ध हो गई थी। एशिया कप 2026 विश्व कप के लिए एक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी है। मेज़बान भारत के अलावा, एशिया कप में भाग लेने वाली अन्य टीमें चीन, जापान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, ओमान और चीनी ताइपे हैं।

यह भी देखें : टीम इंडिया में चयन के लिए ये 3 बड़े फैसले ले सकते हैं अजीत अगरकर

The post एशिया कप में पाकिस्तान की जगह ले सकता है बांग्लादेश appeared first on .

पाकिस्तान एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के लिए टीम भारत नहीं भेजना चाहता
कराची, 21 जुलाई : पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने खेल की वैश्विक नियामक संस्था एफआईएच को सूचित किया है कि सुरक्षा चिंताओं के कारण अगले महीने होने वाले एशिया कप के लिए अपनी टीम भारत भेजना उसके लिए मुश्किल होगा। पीएचएफ प्रमुख तारिक बुगती ने कहा कि उन्होंने एफआईएच और एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) को पत्र लिखकर टीम भारत भेजने के अपने फैसले से अवगत करा दिया है।

उन्होंने कहा, “हमने उन्हें सूचित कर दिया है कि मौजूदा परिस्थितियों में, भारत में खेलते समय हमारी टीम को सुरक्षा संबंधी खतरों का सामना करना पड़ सकता है। हमने उन्हें बता दिया है कि हमारे खिलाड़ी एशिया कप के लिए भारत जाने को तैयार नहीं हैं।” एशिया कप विश्व कप के लिए एक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी है।

पीएचएफ प्रमुख ने कहा कि अब इस प्रतियोगिता और पाकिस्तान के मैचों पर फैसला लेना एफआईएच और एएचएफ की ज़िम्मेदारी है। उन्होंने कहा, “हमने उनसे कहा है कि वे हमें बताएं कि हमारे खिलाड़ी भारत में सुरक्षित रहेंगे और टूर्नामेंट पर ध्यान केंद्रित कर पाएँगे।” पाकिस्तान सरकार ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने हाल ही में कहा था कि टीम भारत नहीं जाएगी।

The post पाकिस्तान एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के लिए टीम भारत नहीं भेजना चाहता appeared first on .