कर्तव्य पथ Archives -

26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर दिखेगी गुरु तेग बहादर जी की शहादत की गाथा
नई दिल्ली, 2 जनवरी : ‘हिंद की चादर’ कहे जाने वाले नौवें सिख गुरु, श्री गुरु तेग बहादर जी की शहादत को 350 वर्ष पूरे हो चुके हैं। 24 नवंबर 2025 को पूरे देश में गुरु साहिब का 350वां शहीदी पर्व श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।

गुरु तेग बहादर जी की शहादत के 350 वर्ष

गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी पर्व पर आधारित पंजाब की झांकी को केंद्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है। यह झांकी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित की जाएगी। इस थीम पर काम भी शुरू हो चुका है। यह लगातार दूसरा साल होगा जब पंजाब की झांकी कर्तव्य पथ पर नजर आएगी। पिछले वर्ष पंजाब की संस्कृति और सूफी संत बाबा फरीद की थीम पर आधारित झांकी को प्रदर्शित किया गया था।

जानकारी के अनुसार, जब केंद्र सरकार ने पिछले साल राज्यों से थीम मांगी थी, उस समय पंजाब में गुरु तेग बहादर जी का 350वां शहीदी पर्व मनाया जा रहा था। इसी पृष्ठभूमि में पंजाब सरकार ने यह थीम भेजी, जिसे चार दौर की बैठकों और कुछ संशोधनों के बाद अंतिम मंजूरी मिल गई।

अमित शाह के बयान से बढ़ा महत्व

इस झांकी को इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि हाल ही में हरियाणा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि “अगर गुरु तेग बहादर साहिब न होते तो न धर्म होता और न ही देश।” उनके इस बयान ने गुरु साहिब की शहादत के ऐतिहासिक महत्व को और रेखांकित किया।

2017 से 2022 तक लगातार दिखती रहीं पंजाब की झांकियां

गौरतलब है कि 2017 से 2022 तक पंजाब की झांकियां लगातार राजपथ (अब कर्तव्य पथ) पर प्रदर्शित होती रहीं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा गुरु अमरदास जी द्वारा शुरू की गई लंगर प्रथा पर आधारित झांकी की हुई थी, जिसे देशभर में खूब सराहा गया। वर्ष 2023 में जब पंजाब की झांकी को शामिल नहीं किया गया, तो इस पर काफी राजनीतिक विवाद हुआ था। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तब 3.26 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर इसे पंजाब के शहीदों का अपमान बताया था।

पंजाब के लिए गौरव का क्षण

सरकारी अधिकारियों के अनुसार, गुरु तेग बहादर जी की शहादत पर आधारित झांकी का कर्तव्य पथ पर प्रदर्शन पूरे पंजाब और देश के लिए गर्व का विषय है, क्योंकि यह बलिदान, धर्म और मानवता की रक्षा की अमर गाथा को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेगा।

यह भी देखें : NHAI ने नियमों में बदलाव किया, इस प्रक्रिया को रोक दिया

The post 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर दिखेगी गुरु तेग बहादर जी की शहादत की गाथा appeared first on .