कारगिल युद्ध Archives -

कारगिल की बर्फीली चोटियों से आज भी वीरों की बहादुरी की गूंज सुनाई देती है
दीनानगर, 26 जुलाई : आज से 26 साल पहले हुए कारगिल युद्ध को याद करते हुए देशवासी भारतीय सेना की बहादुरी के आगे गर्व से सिर झुका देते हैं, क्योंकि जिन कठिन परिस्थितियों में भारतीय सेना ने यह युद्ध लड़ा था, उसकी मिसाल दुनिया में कहीं और नहीं मिलती। 1999 में पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ छेड़े गए कारगिल युद्ध में जहां देशभर के 527 जवान शहीद हुए थे, वहीं शहीदों की जन्मभूमि गुरदासपुर जिले के 7 जवानों और पठानकोट जिले के एक वीर जवान ने कारगिल की बर्फीली पहाड़ियों पर असाधारण बहादुरी का परिचय देते हुए देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी, जिससे उनका नाम शहीदों की श्रेणी में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया।

सूबेदार निर्मल सिंह ने टाइगर हिल पर तिरंगा फहराकर शहादत का स्वाद चखा

सूबेदार निर्मल सिंह का जन्म 6 मई 1957 को गांव छीना बेट में पिता धन्ना सिंह व माता शांति देवी के घर हुआ था। सरकारी हाई स्कूल तालिबपुर पंडोरी से मैट्रिक करने के बाद वे 21 सितंबर 1976 को सेना की 8 सिख रेजिमेंट में भर्ती हुए। कारगिल युद्ध के दौरान उनकी यूनिट वहां भेजी जाने वाली पहली यूनिट थी। 6 जुलाई 1999 को टाइगर हिल फतह करने का आदेश मिला और सूबेदार निर्मल सिंह के नेतृत्व में सेना की टुकड़ी ने एक कठिन चढ़ाई पार करके पाकिस्तानी सेना पर हमला बोल दिया।

सूबेदार निर्मल सिंह ने अपने साथी सैनिकों की जान बचाते हुए पाकिस्तानी सेना के कई सैनिकों को मार गिराया, लेकिन इसी बीच दुश्मन की एक गोली उनके सीने के आर-पार हो गई, जिसके कारण इस वीर योद्धा ने कश्मीर की वादियों में देशवासियों को अंतिम सलामी देते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उनकी बहादुरी को देखते हुए देश के तत्कालीन राष्ट्रपति ने उन्हें मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया।

The post कारगिल की बर्फीली चोटियों से आज भी वीरों की बहादुरी की गूंज सुनाई देती है appeared first on .

कारगिल युद्ध का हीरो ‘होवित्जर’ फिर आया वापिस, सीमा पर हुई तैनाती
नई दिल्ली/जम्मू, 7 मई : भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद सख्त जवाबी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। इनमें आतंकवादी समूह लश्कर-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर भी शामिल है। भारतीय सशस्त्र बलों की कार्रवाई ‘केंद्रित, नपी-तुली रही है तथा यह ध्यान रखा गया है कि यह और न बढ़े। भारत के जवाब के बाद कारगिल युद्ध का हीरो होवित्जर फिर से मोर्चे पर जुट गया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद एलओसी पर पाकिस्तान गोलीबारी कर रहा है।

दुनियां ने देखी बोफोर्स की ताकत

बोफोर्स तोप ने कारगिल युद्ध में अपनी ताकत साबित की। ऑपरेशन विजय में कारगिल ने पाकिस्तान को घुटने पर लाने में अहम भूमिका अदा की थी। कारगिल युद्ध में भारत की सफलता का श्रेय तोपखाने के प्रभावी उपयोग को जाता है। बोफोर्स FH-77B हॉवित्जर, एक 155 मिमी की तोप, ने अपनी उल्लेखनीय सटीकता और रेंज के कारण महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह तोप दुश्मन के बंकरों को कमजोर करने और उनकी सप्लाई लाइनों को बाधित करने में सहायक थी। इससे यह युद्ध के सबसे बेहतरीन हथियारों में से एक बन गई।

दो लाख से अधिक दागे थे गोले, बम

कारगिल संघर्ष के दौरान भारतीय तोपखाने ने 2,50,000 से अधिक गोले, बम और रॉकेट दागे। 300 तोपों, मोर्टार और एमबीआरएल से प्रतिदिन लगभग 5,000 गोले, मोर्टार बम और रॉकेट दागे गए, जबकि टाइगर हिल पर कब्जा करने के दिन 9,000 गोले दागे गए।

हमलों की चरम अवधि के दौरान, औसतन, प्रत्येक आर्टिलरी बैटरी ने 17 दिनों तक लगातार प्रति मिनट एक राउंड से अधिक फायर किए थे। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से दुनिया में कहीं भी लंबे समय तक इतनी ज़्यादा फायरिंग नहीं देखी गई थी।

यह भी देखें : https://bharatdes.com/indias-revenge-24-missiles-fired-on-pakistan-more-than-100-terrorists-killed/

The post कारगिल युद्ध का हीरो ‘होवित्जर’ फिर आया वापिस, सीमा पर हुई तैनाती appeared first on .