किसान खुश Archives -

पंजाब में गेहूं की बंपर फसल से किसान खुश
चंडीगढ़, 16 अप्रैल : इस समय पंजाब में गेहूं की बंपर फसल होने का अनुमान है, जिससे किसान काफी आशान्वित और खुश हैं। इस बार गेहूं का सीजन सबसे छोटा रहने की संभावना है। आमतौर पर पंजाब में गेहूं की खरीद 15 मई तक पूरी हो जाती है, लेकिन इस बार सीजन 5 मई से पहले ही खत्म हो सकता है। केंद्र ने गेहूं सीजन की तिथि 31 मई से घटाकर 15 मई कर दी है।

जानकारी के अनुसार आज एक ही दिन में 2.32 लाख टन फसल पंजाब के खरीद केंद्रों पर पहुंच गई है। इस प्रकार अब तक 4.59 लाख टन की आवक हो चुकी है। मंडियों में पहुंची फसल के शुरुआती रुझान से पता चला है कि वर्तमान में फसल की पैदावार प्रति एकड़ चार क्विंटल तक बढ़ रही है। आढ़तियों ने बताया कि पिछले साल 21-22 क्विंटल प्रति एकड़ की तुलना में इस बार 25-26 क्विंटल प्रति एकड़ उपज है। इस फसल ने किसानों के चेहरों पर खुशी ला दी है।

किसानों को आने वाले दिनों में मौसम खराब होने का डर सता रहा है। मौसम विभाग ने 17 अप्रैल के बाद मौसम के मिजाज में बदलाव की संभावना जताई है। बैसाखी के बाद अब कटाई के काम में तेजी आ गई है। मौसम विभाग ने 16-17 अप्रैल को तापमान में अचानक पांच से छह डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान जताया है। आगामी सप्ताह में मंडियों में फसलों की आवक चरम पर होगी। अनाज मंडी खन्ना आढ़तिया एसोसिएशन के अध्यक्ष हरबंस सिंह रोशा ने बताया कि फसल की आवक के शुरुआती रुझान बंपर फसल की ओर इशारा कर रहे हैं।

गेहूं की कटाई में हाल ही में तेजी आई

राजपुरा मंडी के कमीशन एजेंट महेंद्र कृष्ण चंद अरोड़ा ने बताया कि फसल की शुरुआती आवक में कम से कम 3-4 क्विंटल प्रति एकड़ उपज अधिक लग रही है। कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि गेहूं की कटाई में हाल ही में तेजी आई है और पैदावार का आकलन करने के लिए प्रारंभिक सर्वेक्षण चल रहा है। वास्तविक उपज का पता तो फसल पूरी होने के बाद ही चलेगा।

The post पंजाब में गेहूं की बंपर फसल से किसान खुश appeared first on .