कुत्ते और बिल्ली Archives -

कुत्ते और बिल्ली की लड़ाई के चलते पति-पत्नी ने एक-दूसरे से मांगा तलाक
भोपाल, 21 सितंबर : भोपाल फैमिली कोर्ट में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। आईटी सेक्टर में काम करने वाले एक इंजीनियर जोड़े ने एक-दूसरे से अलग होने की अर्जी दी है। पति-पत्नी दोनों को पालतू जानवरों से बहुत प्यार है। दोनों की मुलाकात पालतू जानवरों को बचाने के एक आंदोलन में हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई, प्यार बढ़ा और दिसंबर 2024 में उन्होंने शादी कर ली। लड़की उत्तर प्रदेश की है और लड़का भोपाल का। अब दोनों के बीच विवाद उनके कुत्ते और बिल्ली को लेकर बढ़ गया है।

देखभाल करने को लेकर सहमति बनी, बाद में झगड़ा

लड़की शादी के बाद अपने साथ एक पालतू बिल्ली ले आई। लड़के के पास पहले से ही दो कुत्ते, एक मछली और एक खरगोश है। शुरुआत में दोनों के बीच एक-दूसरे के जानवरों की देखभाल करने को लेकर सहमति बनी, लेकिन बाद में उनमें झगड़ा होने लगा। पति ने काउंसलिंग में बताया कि पत्नी की बिल्ली उसके जानवरों का खाना खा जाती है और दिनभर म्याऊं-म्याऊं करती रहती है। मछलियों को शिकार बनाने की कोशिश में लगी रहती है। बिल्ली को घर में रखना मुश्किल हो रहा है। उधर, पत्नी का कहना है कि पति का कुत्ता दिनभर भौंककर उसकी बिल्ली को डराता है। वह बिल्ली के बिना नहीं रह सकती। इस वजह से पति के साथ रहना मुश्किल हो रहा है।

एक-दूसरे को तलाक देने का फैसला

कुत्ते-बिल्ली का विवाद इतना बढ़ गया कि पति-पत्नी ने एक-दूसरे को तलाक देने का फैसला कर लिया। दोनों के माता-पिता के सुझाव पर मामला फैमिली कोर्ट के परिवार परामर्श केंद्र में पहुंच गया है। वहां दोनों को मतभेद भुलाकर रिश्ते में आगे बढ़ने के लिए समझाया जा रहा है। पहली काउंसलिंग में पति इस बात पर अड़ा रहा कि बिल्ली की वजह से उसे अपने पालतू जानवरों से अलग रहना पड़ रहा है।

पत्नी का कहना है कि वह बिल्ली को अपने बच्चे की तरह प्यार करती है और उसे दुखी नहीं देख सकती। उनकी अगली काउंसलिंग दशहरे के बाद होगी। इसके बाद परिवार परामर्श केंद्र दोनों को समझाकर सहमति बनाने की कोशिश करेगा। लड़का-लड़की की शादी को अभी आठ महीने ही हुए हैं। उनके मन में अपने-अपने पालतू जानवरों को लेकर एक रिश्ता बन गया है। उन्हें पारिवारिक हितों के बारे में समझाया जा रहा है।

यह भी देखें : सूडान के दारफुर में मस्जिद पर ड्रोन हमले में नमाज़ पढ़ रहे 43 लोगों की मौत

The post कुत्ते और बिल्ली की लड़ाई के चलते पति-पत्नी ने एक-दूसरे से मांगा तलाक appeared first on .