केंद्रीय राज्य मंत्री Archives -

राहुल गांधी–रवनीत बिट्टू बयानबाजी से पंजाब की सियासत गरमाई
चंडीगढ़, 6 फरवरी : राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू को ‘गद्दार’ कहे जाने और जवाब में बिट्टू द्वारा राहुल गांधी को ‘देश का दुश्मन’ बताए जाने के बाद पंजाब में कांग्रेस और भाजपा के बीच तीखी शब्दजंग छिड़ गई है। दोनों दलों के नेता एक-दूसरे पर सोशल मीडिया और बयानों के जरिए हमला बोल रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रवनीत बिट्टू के पुराने वीडियो साझा किए हैं।

विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें बिट्टू यह कहते नजर आ रहे हैं कि राहुल गांधी ने उनसे कहा था कि अगर पंजाब की राजनीति में आना है तो पगड़ी पहनकर आना। बिट्टू ने दावा किया कि आज जो उन्होंने केसरिया पगड़ी धारण की है, वह राहुल गांधी की देन है।

राजा वड़िंग का हमला, राहुल के बयान का समर्थन

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने किसान आंदोलन के दौरान भाजपा के खिलाफ दिए गए बिट्टू के बयानों का वीडियो साझा किया। वीडियो में बिट्टू खुलकर भाजपा के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते दिख रहे हैं। वड़िंग ने राहुल गांधी के ‘गद्दार दोस्त’ वाले बयान का समर्थन करते हुए कहा कि राहुल गांधी ही बिट्टू को राजनीति में लेकर आए थे, लेकिन आज वे उन्हीं लोगों के साथ बैठे हैं, जिन्हें कभी गालियां देते थे।

कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए थे बिट्टू

गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों से पहले रवनीत बिट्टू ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। भाजपा ने उन्हें लुधियाना से उम्मीदवार बनाया, हालांकि वे चुनाव हार गए। इसके बावजूद पार्टी ने उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री नियुक्त किया।

भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि गांधी परिवार ने पंजाब को सिर्फ दर्द दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा एक सिख और केंद्रीय मंत्री के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कांग्रेस की असली सोच को उजागर करता है।

पंजाब के दर्द के लिए गांधी परिवार जिम्मेदार : भाजपा

अश्वनी शर्मा ने आरोप लगाया कि आज़ादी से लेकर अब तक गांधी परिवार की राजनीति ने पंजाब को केवल जख्म दिए हैं। उन्होंने पंजाब विभाजन, श्री अकाल तख्त साहिब पर हमला, 1984 के सिख विरोधी दंगे और अब एक पंजाबी नेता का अपमान इसके उदाहरण बताए।

‘गद्दार’ टिप्पणी को सिखों का अपमान बताया

भाजपा ने रवनीत बिट्टू को ‘गद्दार’ कहे जाने को सिख समुदाय का अपमान करार देते हुए कांग्रेस पर भावनाएं भड़काने की राजनीति करने का आरोप लगाया।

यह भी देखें : रोष प्रदर्शन से पहले बठिंडा में किसान नेताओं की गिरफ्तारी

The post राहुल गांधी–रवनीत बिट्टू बयानबाजी से पंजाब की सियासत गरमाई appeared first on .