कैलिफोर्निया Archives -

कैलिफोर्निया में बर्फीले तूफान और भूस्खलन से तबाही
कैलिफोर्निया, 19 फरवरी : संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य कैलिफोर्निया में बर्फीले तूफान और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। पुलिस द्वारा बुधवार को दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ताहो क्षेत्र के कैसल पीक पर आए भीषण हिमस्खलन में लापता हुए नौ स्कीयरों में से आठ की मौत हो गई है। बचाव दलों ने उनके शव बरामद कर लिए हैं, जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता बताया जा रहा है।

शैनन मून, नेवादा काउंटी की शेरिफ, ने इस त्रासदी की पुष्टि करते हुए कहा, “बचाव टीमें पूरी मुस्तैदी से काम कर रही हैं, लेकिन आठ लोगों को खोना बेहद दुखद है। हम अभी भी एक लापता सदस्य की तलाश में जुटे हैं और हर संभव प्रयास जारी है।”

हादसा कैसे हुआ?

कब: यह हादसा मंगलवार तड़के हुआ।

कैसे: स्कीयरों का एक समूह कैसल पीक पर मौजूद था, तभी अचानक आए हिमस्खलन ने पूरे समूह को अपनी चपेट में ले लिया।

बचाव कार्य में चुनौतियां

शुरुआत में छह स्कीयरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, जिनमें से दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, लापता नौ अन्य लोगों में से आठ को बचाया नहीं जा सका।

क्षेत्र में भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को ऊंचे पहाड़ी इलाकों तथा हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है।

यह भी देखें : ऑस्ट्रेलिया के जिम में 22 वर्षीय सिख नर्स पर नस्लीय हमला, अस्पताल में भर्ती

The post कैलिफोर्निया में बर्फीले तूफान और भूस्खलन से तबाही appeared first on .

कैलिफोर्निया में भारतीय छात्र की मौत, यूसी बर्कले में पढ़ रहा था श्रीनिवासैया
न्यूयार्क, 15 फरवरी : कर्नाटक का छात्र साकेत श्रीनिवासैया, जो University of California, Berkeley में केमिकल और बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था, 9 फरवरी को लापता हो गया था। अब Indian Consulate in San Francisco ने पुष्टि की है कि पुलिस ने युवक का शव बरामद कर लिया है। कौंसुलेट ने पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

9 फरवरी से था लापता

साकेत श्रीनिवासैया को आखिरी बार 9 फरवरी को यूनिवर्सिटी कैंपस से लगभग एक किलोमीटर दूर देखा गया था। उसके लापता होने के बाद प्रशासन ने व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया। छात्र की तलाश के लिए Lake Anza और Berkeley Hills सहित पूरे शहर में खोज अभियान चलाया गया। साकेत का पासपोर्ट और लैपटॉप वाला बैग कैंपस के नजदीक स्थित Tilden Regional Park के पास एक घर के बाहर से बरामद हुआ था। इसके बाद खोज अभियान और तेज कर दिया गया।

सैन फ्रांसिस्को में मिला शव

आखिरकार साकेत का शव San Francisco में बरामद किया गया। घटना से भारतीय समुदाय में शोक की लहर है। बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से उसकी तलाश में सहयोग किया था।  भारतीय दूतावास और स्थानीय प्रशासन मामले की आगे की जांच में जुटे हैं।

यह भी देखें : वीज़ा और फर्जी विवाह के जरिए महिलाओं को ब्लैकमेल करता था एप्सटीन

The post कैलिफोर्निया में भारतीय छात्र की मौत, यूसी बर्कले में पढ़ रहा था श्रीनिवासैया appeared first on .

जशनप्रीत, सिमरनजीत सिंह मान का एक पत्र लेकर अमेरिका गया था
काहनूवान (गुरदासपुर), 25 अक्तूबर : अमेरिका के कैलिफोर्निया में मंगलवार को ट्रक से कई वाहनों को टक्कर मारने और तीन लोगों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया 21 वर्षीय जशनप्रीत गुरदासपुर जिले के पुराना शाला का रहने वाला है। 2022 में अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल होने वाले जशनप्रीत ने संगरूर से तत्कालीन सांसद सिमरनजीत सिंह मान से एक पत्र लिया था। इस पत्र में जशनप्रीत को भारत में खतरे के बारे में बताया गया था और इसी आधार पर उसने अमेरिका में राजनीतिक शरण के लिए आवेदन किया था।

दो महीने पहले लाइसेंस मिला

जशनप्रीत को 2022 में अवैध रूप से अमेरिका पहुँचने पर गिरफ्तार किया गया था। बाद में, बाइडेन प्रशासन की 2022 नीति के तहत आव्रजन सुनवाई लंबित रहने तक उसे रिहा कर दिया गया। परिवार के अनुसार, उसे तीन महीने पहले वहाँ वर्क परमिट मिला था। दो महीने पहले हैवी ड्राइविंग लाइसेंस मिलने के बाद, उसने वहाँ ट्रक चलाना शुरू कर दिया था।

सरमनजीत सिंह मान ने भी माना है कई युवाओं को पत्र दिए

जशनप्रीत पहले ऐसे युवा नहीं हैं जिन्हें शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने पत्र दिया हो। उन्होंने कहा है कि उन्होंने राज्य के कई युवाओं को पत्र दिए हैं और इन पत्रों की मदद से उन्हें विदेश में नागरिकता या राजनीतिक शरण मिली है।

राजनीतिक शरण क्या है?

राजनीतिक शरण एक कानूनी प्रक्रिया है जिसमें कोई व्यक्ति अपने देश में राजनीतिक विचारों, धर्म, जाति या सामाजिक पहचान के कारण उत्पीड़न या खतरे से बचने के लिए किसी दूसरे देश में सुरक्षा और शरण चाहता है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) के अनुसार, 2009 में भारत से राजनीतिक शरण के लिए आवेदन करने वालों की संख्या 4722 थी, जो 2018 में बढ़कर 51769 हो गई।

वर्ष 2021 में भारत से 4330 लोगों ने अमेरिका में शरण के लिए आवेदन किया, जबकि 2023 में यह संख्या 41330 तक पहुँच गई, यानी लगभग 855 प्रतिशत की वृद्धि। अब तक भारतीय नागरिक लगभग 57 देशों में राजनीतिक शरण के लिए आवेदन कर चुके हैं।

यह भी देखें : 39 दिनों में पराली जलाने के मामले 500 के पार, 215 एफआईआर दर्ज

The post जशनप्रीत, सिमरनजीत सिंह मान का एक पत्र लेकर अमेरिका गया था appeared first on .

कैलिफोर्निया में दिवाली को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया
न्यूयॉर्क, 21 सितंबर : अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया राज्य ने भी दिवाली को आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है, जो राज्य में रहने वाले भारतीय समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। दिवाली को रोशनी के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। कैलिफ़ोर्निया में भारतीय प्रवासियों की संख्या में तेज़ी से वृद्धि देखी गई है, जिसका मुख्य कारण सिलिकॉन वैली का तकनीकी उद्योग है। कैलिफ़ोर्निया अब उन कई अमेरिकी राज्यों में शामिल हो गया है जिन्होंने दिवाली को आधिकारिक तौर पर अवकाश के रूप में मान्यता दी है।

दिवाली पूरे विश्व में बड़े धूमधाम के साथ मनाई जाती है

दिवाली न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई जाती है। इसी क्रम में, अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया राज्य ने दिवाली को आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है, जो राज्य में रहने वाले भारतीय समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। रोशनी के त्योहार के रूप में मनाया जाने वाला दिवाली, दुनिया भर के भारतीयों के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। कैलिफ़ोर्निया में भारतीय प्रवासियों की संख्या में तेज़ी से वृद्धि हुई है, जिसका मुख्य कारण सिलिकॉन वैली का तकनीकी उद्योग है।

त्योहार दुनिया भर में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

यह निर्णय भारतीय परंपराओं के महत्व को मान्यता देता है और राज्य की सांस्कृतिक विविधता के प्रति सम्मान भी दर्शाता है। कैलिफ़ोर्निया में लगभग 8,00,000 भारतीय रहते हैं। इनमें से कई पेशेवर हैं जो तकनीक, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में काम करते हैं, जबकि अन्य दूसरी या तीसरी पीढ़ी के भारतीय अमेरिकी हैं।

कैलिफ़ोर्निया विधानमंडल के दोनों सदनों में यह विधेयक स्पष्ट बहुमत से पारित हो गया है। दिवाली पर स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे, हालाँकि अदालतें चलती रहेंगी। प्रशासन के इस फैसले के बाद, कैलिफ़ोर्निया अब उन अमेरिकी राज्यों में शामिल हो गया है जिन्होंने आधिकारिक तौर पर दिवाली को अवकाश के रूप में मान्यता दी है। गौरतलब है कि इस साल दिवाली का त्योहार दुनिया भर में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

यह भी देखें : ‘समझौते से टिकटॉक बोर्ड पर अमेरिकी नियंत्रण सुनिश्चित होगा’, व्हाइट हाउस

The post कैलिफोर्निया में दिवाली को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया appeared first on .

हरियाणा के युवक की कैलिफोर्निया में गोली मारकर हत्या
करनाल, 23 जुलाई : अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सेक्टर-32 करनाल निवासी संदीप उर्फ संजीव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। परिजनों को सुबह इसकी सूचना मिली। परिवार गमगीन है। मृतक मूल रूप से गांव हथलाना का रहने वाला था। उसके पिता बलबीर 2004 में गांव से शहर आए थे। संदीप के जीजा सोनू ने बताया कि उसके ससुर बलबीर प्रॉपर्टी डीलर हैं। उनके तीन बच्चे थे। दो लड़के संदीप, राहुल और एक लड़की। संदीप का छोटा भाई राहुल 2015 में गधेरे के रास्ते अमेरिका गया था।

इसके बाद 2016 में संदीप भी अपने भाई के पास चला गया। दोनों भाइयों ने अमेरिका में अपना ट्रांसपोर्ट का कारोबार शुरू कर दिया है। संदीप को 2024 में ग्रीन कार्ड मिल गया। अब उसे 26 जुलाई को अपने माता-पिता से मिलने घर आना था। परिवार में इस बात की खुशी थी, लेकिन उन्हें क्या पता था कि दो दिन पहले ही उसकी मौत की खबर मिल जाएगी।

संदीप खाना लेने जा रहा था

परिवार के मुताबिक, उन्हें सुबह सूचना मिली कि संदीप शाम करीब 7 बजे अमेरिका के एक रेस्टोरेंट से खाना लेने गए थे। रास्ते में उन्हें गोली मार दी गई। गोली लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। वहाँ की पुलिस मामले की जाँच कर रही है। परिवार अपील कर रहा है कि संदीप का शव भारत लाया जाए ताकि वे उसका अंतिम संस्कार कर सकें।

यह भी देखें : मुख्यमंत्री मान का एस.जी.पी.सी. पर तंज, पूछा शताब्दी समारोह पर कॉपी राइट लिया है?

The post हरियाणा के युवक की कैलिफोर्निया में गोली मारकर हत्या appeared first on .

ट्रम्प को मिल रहे कोर्ट से झटके, अब संघीय कर्मचारियों की छंटनी पर रोक
सैन फ्रांसिस्को, 31 मई : अमेरिका की एक अपील अदालत ने कैलिफोर्निया के एक न्यायाधीश द्वारा दिए गए उस आदेश को रोकने से इनकार कर दिया है, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन को संघीय कार्यबल में कटौती करने से रोका गया था। इस निर्णय का मतलब यह है कि सरकारी दक्षता विभाग द्वारा सुझाई गई कार्यबल में कटौती फिलहाल के लिए स्थगित रहेगी।

रिपब्लिकन प्रशासन ने सैन फ्रांसिस्को और शिकागो जैसे कई शहरों और श्रमिक यूनियनों द्वारा दायर मुकद्मे के संदर्भ में न्यायाधीश सुसान इल्स्टन द्वारा जारी की गई निषेधाज्ञा पर तुरंत रोक लगाने का अनुरोध किया था। अदालत के इस फैसले ने प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण झटका दिया है, क्योंकि यह संघीय कार्यबल में संभावित कटौती के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कानूनी बाधा को बनाए रखता है।

कोर्ट ने कहा ट्रम्प प्रशासन के फैसले सही नहीं

न्यायाधीश ने अपने आदेश में सवाल उठाया कि क्या ट्रम्प प्रशासन का संघीय कर्मचारियों की छंटनी का प्रयास कानूनी रूप से सही है। ट्रम्प ने बार-बार कहा है कि मतदाताओं ने उन्हें संघीय सरकार को पुनर्गठित करने का आदेश दिया है और अमेरिकी अरबपति एलन मस्क को डी.ओ.जी.ई. का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी है। हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है या छुट्टी पर भेज दिया गया है। कितने कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है, इसका कोई आधिकारिक आंकड़ा तो नहीं है, लेकिन ऐसे कर्मचारियों की संख्या कम से कम 75,000 बताई जाती है। इसके अतिरिक्त, हजारों परिवीक्षाधीन कर्मचारियों को पहले ही नौकरी से निकाल दिया गया है।

यह भी देखें : https://bharatdes.com/iran-gave-a-befitting-reply-to-trumps-warning-on-nuclear-program/

The post ट्रम्प को मिल रहे कोर्ट से झटके, अब संघीय कर्मचारियों की छंटनी पर रोक appeared first on .

आतंकवादी हमले में फर्टिलिटी क्लीनिक के बाहर धमाका, व्यक्ति की मौत
कैलिफोर्निया, 18 मई : कैलिफोर्निया राज्य के पाम स्प्रिंग्स से एक चौंकाने वाली घटना की सूचना मिली है, जहां एक फर्टिलिटी क्लिनिक के बाहर हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की जान चली गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। एफबीआई के अधिकारियों ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि विस्फोट के हालात को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि क्लिनिक को जानबूझकर निशाना बनाया गया था।

इस हमले को आतंकवादी गतिविधि के रूप में वर्गीकृत किया गया है, और मृतक की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय में भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है, और सुरक्षा एजेंसियां इस हमले के पीछे के कारणों की जांच में जुटी हुई हैं।

कार में हुआ विस्फोट

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार विस्फोट की आवाज दूर तक सुनी गई और आसपास की इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। क्लिनिक के मालिक डॉ. माहोर अब्दुल्ला ने कहा कि उनके क्लिनिक को काफी नुकसान हुआ है, लेकिन उनकी प्रयोगशाला और उपकरण सुरक्षित हैं।

अधिकारियों ने बताया कि हमला क्लिनिक के पास खड़ी एक कार में हुआ और मृतक भी उसी कार के पास था। विस्फोट के कारण कार के चीथड़े उड़ गए, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए। फिलहाल इस मामले की पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।

यह भी देखें : https://bharatdes.com/indian-army-said-that-ceasefire-between-india-and-pakistan-has-not-ended/

The post आतंकवादी हमले में फर्टिलिटी क्लीनिक के बाहर धमाका, व्यक्ति की मौत appeared first on .