कोहली Archives -

कोच गंभीर को नजरअंदाज कर आगे बढ़े कोहली, फिर रोहित ने किया कुछ ऐसा
नई दिल्ली, 3 दिसम्बर : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का आज दूसरा मैच है। रायपुर में खेले जाने वाले दूसरे वनडे से पहले मंगलवार यानी 2 दिसंबर को हुए नेट सेशन की खूब चर्चा हो रही है। नेट सेशन में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट के खिलाफ अभ्यास किया।

इस दौरान कोच गौतम गंभीर सब कुछ गौर से देख रहे थे। अपना सेशन पूरा करने के बाद कोहली अपने दोनों बल्ले अपने कंधों पर रखकर बिना कुछ कहे गंभीर के साथ आगे बढ़ गए। फिर रोहित शर्मा ने जो किया वो काफी चर्चा में है।

कोहली ने गंभीर को नज़रअंदाज़ किया

दरअसल, समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेट सेशन खत्म होने के बाद विराट कोहली अपना बल्ला कंधे पर टांगकर गंभीर से बात किए बिना चले गए, जबकि रोहित शर्मा कुछ देर रुके और गंभीर से बात की। बता दें कि वनडे सीरीज शुरू होने के बाद से सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिनसे लगता है कि गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच इस समय अच्छे संबंध नहीं हैं। हालांकि, कोहली ने आगामी विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने की पुष्टि की थी।

भारत श्रृंखला में 1-0 से आगे

रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली। इस मैच में विराट कोहली ने शानदार पारी खेली और 135 रन बनाए। यह कोहली का 52वां शतक था। रोहित शर्मा ने 57 रनों की पारी खेली और उनके अलावा केएल राहुल ने 60 रन बनाए। इन पारियों की बदौलत भारत को 17 रनों से जीत मिली।

The post कोच गंभीर को नजरअंदाज कर आगे बढ़े कोहली, फिर रोहित ने किया कुछ ऐसा appeared first on .

एबी डीविलयर्स ने कोहली को कहा…बिना दबाव के स्मार्ट क्रिकेट खेलें
नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका के प्रसिद्ध बल्लेबाज एबी डीविलियर्स का मानना है कि विराट कोहली को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग में अपने स्ट्राइक रेट को बढ़ाने के बजाय अधिक बुद्धिमानी से क्रिकेट खेलना चाहिए। एबी ने सुझाव दिया कि विराट को एक सूत्रधार की भूमिका निभानी चाहिए, जिससे उनकी बल्लेबाजी में स्थिरता आएगी। टॉप ऑर्डर में विस्फोटक बल्लेबाज फिल सॉल्ट के साथ खेलने से विराट पर दबाव कम होगा, जिससे वह अपनी खेल शैली को और भी बेहतर बना सकेंगे।

स्मर्ट क्रिकेट खेलें

विराट कोहली ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, लेकिन पिछले दो सत्रों से उनके स्ट्राइक रेट को लेकर चर्चा होती रही है।

इस संदर्भ में, एबी का यह मानना है कि विराट को अपनी बल्लेबाजी के तरीके में बदलाव लाना होगा, ताकि वह टीम के लिए अधिक प्रभावी साबित हो सकें।  इस प्रकार, विराट को अपनी भूमिका को समझते हुए, टीम के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में उभरना होगा।

इन शानदार खिलाडिय़ों को मिलेगा साथ

बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी ने हालांकि आईपीएल के इस सीजन के लिए इंग्लैंड के सॉल्ट और लियम लिविंगस्टोन, ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड और वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड जैसे आक्रामक बल्लेबाजों को अपनी टीम में लिया है। इससे एबीडी को लगता है कि विराट अधिक स्वच्छंद होकर खेल सकते हैं।

डीविलियर्स ने मंगलवार को कहा, ‘ऐसा लगता है कि विराट अपने क्रिकेट का आनंद ले रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें फिल सॉल्ट के साथ बैटिंग करते हुए अपना स्ट्राइक रेट बढ़ाना होगा।’

यह भी देखें :https://bharatdes.com/cricket-fans-are-disappointed-due-to-the-exclusion-of-these-great-players-from-ipl-matches/

The post एबी डीविलयर्स ने कोहली को कहा…बिना दबाव के स्मार्ट क्रिकेट खेलें appeared first on .