खान सर Archives -

यू.पी. में योगीराज में कानून व्यवस्था के कायल हुए ‘खान’ सर
लखनऊ, 18 जून : पटना के प्रसिद्ध खान सर हमेशा से मीडिया की नजरों में रहते हैं, लेकिन उनकी शादी के बाद से उनकी चर्चा और भी बढ़ गई है। हाल ही में उन्होंने न्यूज एजेंसी एनएनआई को एक विशेष इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपने विचार साझा किए। इस पॉडकास्ट के दौरान, खान सर ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की सराहना की और कहा कि यदि यूपी जैसी मजबूत कानून व्यवस्था हो, तो व्यक्ति किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकता है। उनके इस बयान ने न केवल उनकी सोच को उजागर किया, बल्कि यह भी दर्शाया कि वे समाज में सकारात्मक बदलाव के प्रति कितने प्रतिबद्ध हैं।

जब हमारे पास इतना कुछ तो दूसरों की क्या जरूरत?

खान सर ने कहा ‘साउथ जैसी इक्वैलिटी हो, नार्थ ईस्ट जैसी हरियाली हो, दिल्ली जैसा एजुकेशन हो, यूपी जैसा लॉ एंड आर्डर हो, राजस्थान जैसा कल्चर हो, बिहार जैसा अतीत हो, झारखंड जैसा खनिज संपदा भरा हो, कश्मीर जैसी वादियां हों, हरियाणा जैसा एथलीट और मराठियों जैसी जिद हो हम क्या नहीं कर सकते हैं। हमें किसी दूसरे देश से कुछ भी सीखने की जरूरत नहीं है।’

पैतृक गांव में बनवाया है महल जैसा घर

आपको बता दें कि खान सर का पूरा नाम फैजल खान है। उनका पैतृक गांव यूपी के देवरिया में है। शादी से पहले उन्होंने गांव में बड़ा भव्य घर बनवाया है। इसके गृह प्रवेश में कई लोगों को उन्होंने न्योता भेजा था। खान सर पढ़ाई और सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए पटना गए और वहीं के रहकर हो गए। उनकी पत्नी का नाम एएस खान है। उन्होंने दिल्ली से अपनी पढ़ाई की है। खान सर की कोचिंग क्लास सोशल मीडिया पर काफी मशहूर है।

यह भी देखें : गूगल ने भारत में’सेफ्टी चार्टर’जारी किया,इसका उद्देश्य ऑनलाइन धोखाधड़ी से निपटना है

The post यू.पी. में योगीराज में कानून व्यवस्था के कायल हुए ‘खान’ सर appeared first on .

रिसेप्शन पार्टी में दिखी खान सर की पत्नी की झलक, हाथ पकड़ कर ली एंट्री
पटना, 4 जून : प्रसिद्ध शिक्षक खान सर ने अपनी शादी का रिसेप्शन आयोजित किया, जिसमें उन्होंने अपनी दुल्हन के साथ स्टेज पर प्रवेश किया। इस अवसर पर उनकी पत्नी लाल रंग के लहंगे में नजर आईं। रिसेप्शन में कई शिक्षकों और राजनेताओं ने भाग लिया, और मेहमानों के लिए विशेष खान-पान की व्यवस्था की गई थी। यह समारोह शगुना मोड़ के एक बैंक्वेट हॉल में हुआ, जिसे रंगीन लाइटों और सुंदर फूलों से सजाया गया था। खान सर ने अपनी पत्नी का हाथ थामकर उन्हें स्टेज तक लाने में मदद की, और इस दौरान वे दोनों मेहमानों के बीच काफी खुश दिखाई दिए।

मेहमानों का शानदार स्वागत

सामने आए वीडियो में खान सर की पत्नी लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। खान सर भी अपनी पत्नी के साथ बहुत खुश दिखाई दे रहे हैं। खान सर और उनकी पत्नी का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें खान सर की पत्नी लाल रंग के लहंगे में दिख रही हैं। इसका मतलब है। स्टेज पर चढ़ने के लिए पत्नी को सहारा देते हुए खान सर की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

सिवान की रहने वाली मिसेज खान

खान सर की पत्नी एएस खान पहली बार लोगों के सामने आई। एएस खान बिहार के सिवान जिले की रहने वाली हैं। वो पढ़ी-लिखी हैं। उन्होंने ICSE बोर्ड से स्कूल की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा भी प्राप्त की है। लोग बताते हैं कि उनका स्वभाव शांत, समझदार और विनम्र है। रिसेप्शन में खान सर की पत्नी पहली बार दिखाई दीं।

उन्होंने लाल रंग का भारी कढ़ाई वाला लहंगा पहना था। उनके चेहरे पर लाल घूंघट था। उनका यह पारंपरिक अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया। तस्वीर में वो बहुत शालीन और गरिमापूर्ण लग रही थीं।

यह भी देखें : 9 साल बाद फाइनल में पहुंची आर.सी.बी. बनी आई.पी.एल. चैंपियन

The post रिसेप्शन पार्टी में दिखी खान सर की पत्नी की झलक, हाथ पकड़ कर ली एंट्री appeared first on .