खेल स्टेडियमों Archives -

खेलों के विकास के लिए 3,100 स्टेडियम जल्द बनाए जाएंगे : मुख्यमंत्री मान
चंडीगढ़, 24 दिसंबर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खेल और युवा सेवाएं विभाग की समीक्षा बैठक में प्रदेश भर में खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए समयबद्ध निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को 1,350 करोड़ रुपए की लागत से 3,100 स्टेडियम जून 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि नए स्टेडियमों में बाड़, गेट, जॉगिंग ट्रैक, समतल खेल का मैदान, पेड़, वॉलीबॉल कोर्ट, स्टोर और अन्य सुविधाएं शामिल होंगी। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता सुनिश्चित करने और समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

3,000 अत्याधुनिक जिम स्थापित होंगे

भगवंत सिंह मान ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए लगभग 3,000 स्थानों पर अत्याधुनिक जिम बनाए जाएंगे। पहले चरण में 1,000 स्थानों पर 35 करोड़ रुपए की लागत से जिम स्थापित किए जाएंगे, जिनमें वेट लिफ्टिंग सेट, डंबल, केटलबेल और अन्य उपकरण शामिल होंगे। राज्य सरकार 50 करोड़ रुपए की लागत से खिलाड़ियों को 17,000 खेल किटें वितरित करेगी।

इन किटों में वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट बैट और बॉल, नेट और अन्य उपकरण शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को 31 मार्च, 2026 तक 5,600 खेल किटें ग्रामीण क्षेत्रों में वितरित करने के निर्देश दिए।

व्यापक खेल पोर्टल और युवा भवन का निर्माण

मुख्यमंत्री ने बताया कि खेल पोर्टल शुरू किया जाएगा, जहां खिलाड़ी और खेल प्रेमी रजिस्ट्रेशन, ग्राउंड रिजर्वेशन, ई-सर्टिफिकेट, परिणाम रिकॉर्ड और अन्य सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। इसके अलावा, 43 करोड़ रुपए की लागत से सेक्टर 42ए में नया युवा भवन बनाया जाएगा, जिसमें हॉस्टल सुविधाएं, 400 व्यक्तियों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस हॉल और सेमिनार रूम उपलब्ध होंगे।

नए एडवेंचर और टीम एक्टिविटी कैंप

10,000 युवाओं के लिए नौ जंगली क्षेत्रों में ट्रैकिंग, एडवेंचर और टीम एक्टिविटी कैंप लगाए जाएंगे। जनवरी से पल्लणपुर, सिसवां, मिर्जापुर, टिब्बा टपरिया, नारा और हरिके पत्तन रख में कैंप शुरू होंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि खेल नीति 2023 के तहत बजट को 2023-24 में 350 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 2024-25 में 1,000 करोड़ रुपए कर दिया गया। मोहाली, बठिंडा और लुधियाना में हॉकी टर्फ के सुधार के लिए 10.50 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

स्पोर्ट्स मेडिसिन कैडर और खिलाड़ियों की देखभाल

पंजाब देश का पहला राज्य है जिसमें स्पोर्ट्स मेडिसिन कैडर मौजूद है। 92 कर्मचारियों के साथ यह कैडर खिलाड़ियों की चोटों की देखभाल और प्रदर्शन सुधारने में मदद करेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य युवाओं की असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाना और उन्हें नशे के खतरे से दूर रखना है।

यह भी देखें : हाईकोर्ट ने पंजाब में पेड़ों की कटाई पर लगाई रोक

The post खेलों के विकास के लिए 3,100 स्टेडियम जल्द बनाए जाएंगे : मुख्यमंत्री मान appeared first on .