गाइड लाइन Archives -

राजा हत्याकांड के बाद मेघालय सरकार द्वारा पर्यटकों के लिए गाइड लाइन जारी
शिलांग, 1 जुलाई : मेघालय के अधिकारियों ने पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूर्वी खासी हिल्स जिले के दूरदराज के इलाकों में जाने के लिए पर्यटकों के लिए एक गाइड का होना अनिवार्य कर दिया है। यह आदेश इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के एक महीने बाद आया है, जिसकी योजना उनकी पत्नी ने राज्य के सोहरा इलाके में अपने हनीमून के दौरान बनाई थी।

सुरक्षा के मद्देनजर फैसला

पूर्वी खासी हिल्स जिले की डिप्टी कमिश्नर रोसेटा एम कुरबा ने एक आदेश में कहा, ‘सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए, अब सभी पर्यटकों के लिए इस क्षेत्र में ट्रैकिंग (और बाहरी गतिविधियों) के दौरान पंजीकृत गाइड की सेवाएं लेना अनिवार्य है।’ उन्होंने कहा कि अनिवार्य गाइड सेवाएं न केवल पर्यटकों के लिए बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी, बल्कि दूरदराज के इलाकों में खो जाने, घायल होने या आपराधिक गतिविधियों का शिकार होने जैसी घटनाओं को रोकने में भी मदद करेंगी।

कुरबा जिला पर्यटन संवर्धन सोसायटी की अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया। इस घटना की पूरे देश में चर्चा हो रही है और इस संबंध में मध्य प्रदेश के इंदौर से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

नियमों का उल्लंघन किया तो जुर्माना

पर्यटन अधिकारियों ने कहा कि आदेश का सख्ती से पालन किया जाएगा और उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जा सकता है या उन्हें विभिन्न मार्गों पर जाने से रोका जा सकता है। प्रशासन ने निर्देश को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए अधिक प्रशिक्षित गाइडों को तैनात करने और स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर काम करने की भी योजना बनाई है।

यह भी देखें :

The post राजा हत्याकांड के बाद मेघालय सरकार द्वारा पर्यटकों के लिए गाइड लाइन जारी appeared first on .