गैंगरेप Archives -

पंजाब में गैंगरेप: फेसबुक फ्रेंड को उत्तराखंड से बुलाकर वारदात, 4 नामजद
जालंधर, 16 फरवरी : पंजाब के जालंधर में एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि फेसबुक के जरिए दोस्त बने युवक ने उसे उत्तराखंड से जालंधर बुलाया और नशीला पदार्थ सुंघाकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता का कहना है कि उसे बाद में कपूरथला ले जाया गया, जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई।

फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

27 वर्षीय युवती, जो उत्तराखंड की रहने वाली है, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पहचान न्यू दियोल नगर निवासी मनप्रीत सिंह से फेसबुक पर हुई थी। बाद में दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। आरोप है कि मनप्रीत ने उसे मिलने के लिए जालंधर बुलाया। युवती के अनुसार, जब वह जालंधर पहुंची तो कचहरी चौक पर मनप्रीत अपने जीजा और एक साथी के साथ कार में आया और उसे साथ ले गया।

नशीला पदार्थ सुंघाकर किया दुष्कर्म

पीड़िता का आरोप है कि रास्ते में उसे कोई नशीली चीज सुंघाई गई, जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने खुद को कपूरथला में पाया। युवती ने आरोप लगाया कि बेहोशी की हालत में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और अन्य लोगों से भी जबरन शारीरिक संबंध बनवाए गए। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी।

जीरो एफआईआर के बाद मामला जालंधर ट्रांसफर

युवती ने पहले कपूरथला पुलिस को शिकायत दी। वहां पुलिस ने जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कर मामला जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। थाना नई बारादरी पुलिस ने मनप्रीत सिंह, उसके जीजा रवनीत सिंह और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल लोकेशन और अन्य सबूतों के आधार पर जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

यह भी देखें : मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती

The post पंजाब में गैंगरेप: फेसबुक फ्रेंड को उत्तराखंड से बुलाकर वारदात, 4 नामजद appeared first on .

ट्रेन में दो दरिंदों ने की दरिंदगी, गैंगरेप कर पटरी पर फेंका
पानीपत, 9 जुलाई : पानीपत रेलवे स्टेशन पर 24 जून की रात मालगाड़ी के डिब्बे में दो लोगों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को ट्रेन से सोनीपत ले गए और रात में ट्रैक पर फेंक दिया। महिला जब ट्रैक से उठकर चलने लगी तो पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से उसका पैर कट गया। पीडि़ता को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।

पीडि़ता ने 4 जून को डॉक्टर को घटना के बारे में बताया। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने सोनीपत रेलवे पुलिस को घटना की जानकारी दी। पानीपत निवासी महिला के पति ने 1 जून को किला थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद महिला की पहचान हुई। अब जीआरपी और पुलिस की 40 टीमें मामले की जांच कर रही हैं।

33 वर्षीय महिला ने बताया कि सोनीपत स्टेशन पर उसके साथ बलात्कार हुआ, जबकि पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि घटना पानीपत स्टेशन पर हुई। महिला ने बताया कि पति से अनबन के चलते वह घर छोडक़र चली गई थी।

महिला अपना बयान बदल रही है

33 वर्षीय महिला ने बताया कि सोनीपत स्टेशन पर उसके साथ दुष्कर्म हुआ, जबकि पुलिस को दिए बयान में उसने कहा कि घटना पानीपत स्टेशन पर हुई। महिला ने बताया कि पति से अनबन के चलते वह घर से निकली थी। 24 जून की रात वह पानीपत रेलवे स्टेशन पर कुर्सी पर बैठी थी। उस समय रात के करीब 10 बजे रहे होंगे।

जब वह पानी की टंकी की तरफ गई तो वहां दो युवक खड़े थे। वे उसे रेलवे स्टेशन स्थित माल गोदाम की तरफ ले गए। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वे उसे ट्रेन में सोनीपत ले गए। यहां उन्होंने उसे सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पटरी पर धकेल दिया। वहां से एक पैसेंजर ट्रेन आ गई। जब वह उठकर भागने की कोशिश की तो उसका पैर पटरी में फंस गया और वह ट्रेन के नीचे आ गई। दोनों युवक वहां से भाग निकले थे।

The post ट्रेन में दो दरिंदों ने की दरिंदगी, गैंगरेप कर पटरी पर फेंका appeared first on .

गैंगरेप और लूट की घटना निकली मनगढ़ंत, महिला गिरफ्तार
गुरुसर सुधार, 23 मई : सुधार थाना के अंतर्गत गांव नवी आबादी अकालगढ़ की सैनिक कॉलोनी में सेवानिवृत्त एयरफोर्स अधिकारी की पुत्रवधू द्वारा गैंगरेप व लूटपाट की कहानी पूरी तरह से झूठी साबित हुई है। 30 वर्षीय महिला ने सोने-चांदी के जेवरात गायब कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर झूठ का पर्दाफाश कर महिला को गिरफ्तार कर लिया और चोरी का माल, 5 तोला सोने के जेवरात, 1 किलो चांदी और 5 हजार रुपये बरामद कर लिए। आज दोपहर को थानाध्यक्ष सुधार अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीडिया को मामले की विस्तृत जानकारी देंगे।

तीन युवकों पर लगाया था आरोप

आपको बता दें कि घटना बुधवार शाम को शुरू हुई, जब महिला ने अपने पड़ोसियों को फोन करके बताया कि 4 युवक बिजली विभाग के कर्मचारी बनकर उसके घर में घुस आए। उसने आरोप लगाया कि तीन युवकों ने चाकू की नोक पर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और घर में मौजूद सारे गहने और नकदी लूटकर भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और महिला को तुरंत मेडिकल जांच के लिए लुधियाना के एक अस्पताल में भेज दिया गया। महिला के बयान के आधार पर रात 11 बजे मामला दर्ज किया गया।

सी.सी.टी.वी. से खुली झूठ की पोल

हालांकि, गुरुवार को जांच के दौरान मामले ने नया मोड़ ले लिया। थानाध्यक्ष सुधार ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में कोई भी युवक महिला के घर में घुसता नहीं दिखा, जिससे पुलिस को शक हुआ। कड़ी पूछताछ के दौरान महिला ने स्वीकार किया कि उसने गहने हड़पने और परिवार की सहानुभूति पाने के लिए पूरी कहानी गढ़ी थी। जानकारी के अनुसार महिला के पति की 6 महीने पहले मौत हो गई थी और उसके ससुर जो सेवानिवृत्त वायुसेना अधिकारी हैं, घटना के समय अपनी पत्नी के साथ लुधियाना गए हुए थे।

जब पड़ोसियों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस प्रमुख ने कहा कि यह पूरा मामला मनगढ़ंत और झूठ पर आधारित है। आज दोपहर महिला के परिजनों को बुलाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने समाज में ऐसी झूठी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।

यह भी देखें : https://bharatdes.com/muhammad-yunuss-chair-is-in-danger-for-challenging-india-he-will-have-to-resign/

The post गैंगरेप और लूट की घटना निकली मनगढ़ंत, महिला गिरफ्तार appeared first on .