गोविंदा Archives -

बढ़ते विवाद या घटता स्टारडम? ‘भागम भाग 2’ से बाहर हुए गोविंदा
नई दिल्ली, 11 फरवरी : 90 के दशक में हिंदी सिनेमा पर राज करने वाले अभिनेता गोविंदा का स्टारडम अब पहले जैसा नहीं दिख रहा। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा को उनकी चर्चित कॉमेडी फिल्म ‘भागम भाग’ के सीक्वल से बाहर कर दिया गया है। इस खबर ने फिल्म इंडस्ट्री में नई बहस छेड़ दी है कि आखिर ‘हीरो नंबर-1’ के हाथ से यह प्रोजेक्ट क्यों निकल गया।

क्यों ‘भागम भाग 2’ से बाहर हुए गोविंदा?

फिल्म समीक्षकों का मानना है कि गोविंदा ने समय के साथ खुद को और अपनी अभिनय शैली को ज्यादा नहीं बदला। बदलते दौर और दर्शकों की पसंद के अनुरूप उन्होंने फिल्मों का चयन नहीं किया। यहां तक कि उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि गोविंदा ने फिल्मकारों की मांग के अनुसार प्रोजेक्ट्स नहीं चुने।

पिछले कुछ समय से गोविंदा का नाम कई विवादों में भी चर्चा में रहा है। चाहे कथित गोलीकांड से जुड़ा मामला हो या निजी जीवन से जुड़े आरोप—इन घटनाओं ने उन्हें लगातार सुर्खियों में बनाए रखा। माना जा रहा है कि इन विवादों के चलते निर्माता-निर्देशक उन्हें फिल्म में लेने से हिचकिचा रहे हैं।

खबरें हैं कि निर्देशक प्रियदर्शन की इस फिल्म में अब गोविंदा की जगह अभिनेता मनोज बाजपेयी को लिया गया है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

आने वाले प्रोजेक्ट्स पर सस्पेंस

गोविंदा ने पिछले साल अपनी फिल्म ‘दुनियादारी’ का ऐलान किया था, लेकिन फिलहाल इस प्रोजेक्ट पर कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में भी उनके शामिल होने की चर्चाएं हैं, मगर अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल, ‘भागम भाग 2’ से बाहर होने की खबर ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या यह बढ़ते विवादों का असर है या फिर बदलते दौर में गोविंदा का स्टारडम कम होता जा रहा है।

The post बढ़ते विवाद या घटता स्टारडम? ‘भागम भाग 2’ से बाहर हुए गोविंदा appeared first on .

पत्नी सुनीता के साथ रिश्तों में तनाव पर गोविंदा बोले ‘मुझे साज़िश में फंसाया
नई दिल्ली, 19 जनवरी : बॉलीवुड के ‘नंबर 1’ अभिनेता गोविंदा लंबे समय से अपने प्रोफेशनल करियर और निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के हालिया बयानों के बाद एक बार फिर दोनों के रिश्तों में खटास की अटकलें तेज हो गई थीं। अब इन तमाम चर्चाओं के बीच गोविंदा ने पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए पूरे मामले पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है।

सुनीता आहूजा के बयान से बढ़ी चर्चाएं

हाल ही में सुनीता आहूजा ने मिस मालिनी पॉडकास्ट में ऐसा बयान दिया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। जारी हुए प्रोमो वीडियो में सुनीता कहते हुए नजर आईं,
“मैं गोविंदा को कभी माफ नहीं करूंगी। ऐसी लड़कियां आती रहती हैं, लेकिन आप 63 साल के हो, आप मूर्ख नहीं हो।” इस बयान के बाद गोविंदा के कथित विवाहेतर संबंधों को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।

गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी

अब गोविंदा ने न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “मैं जो कुछ देख रहा हूं, उस पर बोलना जरूरी है। कई बार जब हम चुप रहते हैं तो लोग मान लेते हैं कि हम कमजोर हैं या गलती हमारी है। इसलिए आज मैं जवाब दे रहा हूं।” गोविंदा ने आगे कहा कि उन्हें बताया गया है कि उनके परिवार के कुछ सदस्य अनजाने में एक बड़ी साज़िश का हिस्सा बन सकते हैं।

उन्होंने कहा, “पहले परिवार प्रभावित होता है और फिर यह बात समाज में फैलती है। मैं कई सालों से काम से दूर हूं, मेरी फिल्मों की फिलहाल कोई बड़ी मार्केट नहीं है। इसे मेरी शिकायत मत समझिए, क्योंकि मैंने खुद भी कई फिल्में ठुकराई हैं।”

सुनीता को लेकर क्या बोले गोविंदा?

गोविंदा ने यह भी कहा कि सुनीता अक्सर उन प्रोजेक्ट्स को लेकर चिंतित रहती हैं, जिन्हें वह मना कर देते हैं। अभिनेता के मुताबिक, “वह यह नहीं देख पा रही हैं कि किस तरह उन्हें इस साज़िश में फंसाया जा रहा है।” बयान से आया नया मोड़ पत्नी सुनीता आहूजा के साथ मतभेद की अटकलों के बीच गोविंदा के इस बयान ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है।

अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि इस पर सुनीता की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है। फिलहाल, गोविंदा का यह बयान न सिर्फ उनके निजी जीवन, बल्कि बॉलीवुड गलियारों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी देखें : ए.आर. रहमान के विवादित बयान पर परेश रावल बोले ‘आप हमारा गौरव हैं’

The post पत्नी सुनीता के साथ रिश्तों में तनाव पर गोविंदा बोले ‘मुझे साज़िश में फंसाया appeared first on .