चीनी भूवैज्ञानिकों Archives -

चीन को मिला बहुमूल्य खजाना, बन सकता है रिकॉर्ड
बीजिंग, 1 जून : हाल ही में चीन के हाथ एक बहुत बड़ा खजाना लगा है। चीनी भूवैज्ञानिकों ने एक मौजूदा खदान के नीचे सोने का एक बड़ा भंडार खोजा है। बीजिंग के अधिकारियों का अनुमान है कि यह स्वर्ण भंडार 1,100 टन हो सकता है, जो जमीन की सतह से 9,800 फीट नीचे तक फैला हुआ है। यदि 1,100 टन का आंकड़ा सही है तो यह दुनियां की सबसे बड़ी सोने की खान बन जाएगी। विशेषज्ञों को उम्मीद है कि इस भंडार से उच्च गुणवत्ता वाला सोना निकाला जाएगा। यदि चीन को यह स्वर्ण भंडार मिल जाए तो उसकी अर्थव्यवस्था को बड़ा बढ़ावा मिल सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, चीनी भूवैज्ञानिकों की एक टीम ने हुनान प्रांत के पिंगजियांग काउंटी में वांगु गोल्ड फील्ड के नीचे लगभग 6,600 फीट की गहराई पर 330 टन सोने के अयस्क युक्त 40 से अधिक सोने की वाइनों की खोज की है। यदि ये मॉडल सही साबित हुए तो इस संपूर्ण स्वर्ण भंडार का मूल्य 83 अरब डॉलर तक हो सकता है। नई खोज में प्रति मीट्रिक टन अयस्क में 138 ग्राम सोना पाया गया।

अभी दक्षिण अफ्रीका के अधिक भंडार

हुनान प्रांत के भूवैज्ञानिक ब्यूरो के चेन रुलिन ने बताया कि यह अतिरिक्त स्वर्ण भंडार ड्रिल किये गए चट्टानों में देखा गया है। विश्व की सबसे बड़ी सोने की खदान का रिकार्ड अभी भी दक्षिण अफ्रीका की साउथ डीप खदान के पास है, जिसमें 1,025 टन सोना है। इंडोनेशिया, रूस, न्यू गिनी और चिली की खदानें दुनिया की शीर्ष पांच सोने की खदानों में शामिल हैं। नेवादा में कार्लिन ट्रेंड और कॉर्टेज सोने की खदानें दुनियां में छठे और 10वें स्थान पर हैं।

सोने के खनन में चीन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि चीन में सोने के कई भंडार छिपे हुए हैं। सोने के भंडार के मामले में चीन दुनिया में छठे स्थान पर है। चीन के पास 2,264 टन सोने का भंडार है। वर्तमान में, संयुक्त राज्य अमेरिका के पास दुनिया का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार है। दूसरी ओर, स्वर्ण भंडार के मामले में भारत विश्व में नौवें स्थान पर है।

यह भी देखें : https://bharatdes.com/sonu-soods-question-made-sunita-miss-world-she-gave-such-an-answer-that/

The post चीन को मिला बहुमूल्य खजाना, बन सकता है रिकॉर्ड appeared first on .