चीमा Archives -

कांग्रेस का दावा- पुलिसकर्मियों को वर्दी न पहनने के निर्देश, चीमा बोले- पुलिस को पहचान छुपाने का आदेश फर्जी
चंडीगढ़, 23 सितंबर 2026: कांग्रेस प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग ने दावा किया है कि पंजाब में तीन एएसआई के मर्डर के बाद पुलिसकर्मियों को भी पहचान छुपाने के लिए वर्दी न पहनकर ड्यूटी पर आने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक ऑडियो रिकॉर्डिंग पोस्ट की है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि बॉर्डर रेंज के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस कार्यालय की ओर से ये हिदायतें जारी की गई हैं।

इसमें अमृतसर देहात बटाला गुरदासपुर और पठानकोट के एसएसपी को पुलिस कर्मचारियों की निजी सुरक्षा ड्यूटी पॉइंट और संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा को लेकर विशेष हिदायतें जारी की गई हैं। अधिकारियों को इन निर्देशों की सख्ती से पालन करवाने के लिए कहा गया है।

ऑडियो में किसी महिला की आवाज है जो अपने आप को पुलिस मुलाजिम ही बता रही है। वह कह रही है कि अधिकारियों से सभी पुलिसवालों को निर्देश मिले हैं कि वर्दी बेल्ट पहचान चिन्ह पुलिस उपकरण या ऐसा कोई सामान प्रदर्शित नहीं करना है जिससे उनकी पहचान आसानी से हो सके।

कर्मचारियों को निजी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने और आने-जाने की दिनचर्या में संभव बदलाव रखने को कहा गया है। पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम मजीठिया ने भी ये ऑडियो पोस्ट की है।

हालांकि पंजाब पुलिस ने पोस्ट कर इन दावों को झूठा बताया है। पंजाब पुलिस की पोस्ट में कहा गया है कि अधिकारियों की ओर से ऐसा कोई दावा नहीं किया गया है। मंत्री हरपाल चीमा ने भी इन दावों को फर्जी बताया है।

यह भी देखें: अब पंजाब के 80 फीसदी खेतों तक पहुंच रहा है नहरी पानी – भगवंत सिंह मान

The post कांग्रेस का दावा- पुलिसकर्मियों को वर्दी न पहनने के निर्देश, चीमा बोले- पुलिस को पहचान छुपाने का आदेश फर्जी appeared first on .

भाजपा और आप ने किसानों की पीठ में छुरा घोंपा: चीमा
चंडीगढ़, 21  मार्च : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा और अर्शदीप सिंह कलेर ने आज यहां कहा कि पंजाब की आप सरकार ने केंद्र की भाजपा सरकार के साथ मिलकर किसानों की पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने कहा कि पहले किसान नेताओं को बैठक के लिए बुलाया गया और फिर गिरफ्तार कर लिया गया।

बाद में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे किसानों पर कार्रवाई की गई। डॉ. चीमा ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री भगवंत मान वास्तव में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर हैं तो उन्हें अपने वादे के अनुसार सभी 22 फसलों पर एमएसपी की घोषणा करनी चाहिए।

डॉ. चीमा ने कहा कि आप और भाजपा ने किसानों के साथ गंदी चाल चली है और सड़कें बंद होने से पंजाबियों को हो रही परेशानियों के लिए किसानों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, जबकि इन दोनों द्वारा आपस में खेला गया खेल जग जाहिर हो चुका है। उन्होंने कहा कि सड़कों से जो अवरोध हटाए जा रहे हैं, वे हरियाणा सरकार द्वारा लगाए गए थे। यदि पंजाब सरकार ने इन्हें पहले ही हटा दिया होता तो व्यापार और उद्योग को नुकसान नहीं होता।

किसानों के साथ गलत व्यवहार

अकाली दल के वरिष्ठ नेता सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि जिस तरह से किसान नेताओं को गिरफ्तार किया गया, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनका मंत्रालय रबर स्टैंप से ज्यादा कुछ नहीं रह गया है। केजरीवाल पंजाब के असली मुख्यमंत्री हैं और उनके आदेश पर ही किसान परेशान हुए हैं।

The post भाजपा और आप ने किसानों की पीठ में छुरा घोंपा: चीमा appeared first on .