छात्र नेता Archives -

बांग्लादेश में एक और छात्र नेता पर हमला, देशभर में बढ़ा तनाव
ढाका , 23 दिसम्बर : बांग्लादेश में शरीफ उस्मान हादी की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक और छात्र नेता पर जानलेवा हमला हो गया। दक्षिण-पश्चिमी शहर खुलना में वर्ष 2004 के हिंसक छात्र आंदोलन से जुड़े नेता मोतालिब सिकदर के सिर में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में खुलना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदू समुदाय का विरोध प्रदर्शन

राजधानी ढाका में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय ने अंतरिम सरकार की विफलताओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हिंदू युवक दीपु चंद्र दास की भीड़ द्वारा हत्या, मीडिया दफ्तरों पर हमलों और भारतीय राजनयिक मिशन के पास हुई हिंसा के खिलाफ रोष जताया। हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक संगठनों ने मानव श्रृंखला बनाकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया।

गिरफ्तारियां और पुलिस कार्रवाई

अधिकारियों के अनुसार, दीपु दास हत्याकांड में अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, मीडिया दफ्तरों और सांस्कृतिक संस्थानों पर हुए हमलों के मामले में 9 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सरकार ने चटगांव में भारतीय सहायक उच्चायुक्त के आवास के बाहर हंगामा करने वाले तीन आरोपियों की पहचान भी कर ली है।

नेशनल सिटीजन पार्टी (एनसीपी) की संयुक्त प्रमुख समन्वयक डॉ. महमूदा मीतू ने फेसबुक पर मोतालिब सिकदर पर हुए हमले की पुष्टि की। पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

गौरतलब है कि शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद ढाका समेत कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। 12 दिसंबर को चुनाव प्रचार के दौरान ढाका में उन्हें गोली मारी गई थी, बाद में सिंगापुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अतिरिक्त आईजीपी खंडाकर रफीकुल इस्लाम ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां हमलावर फैसल करीम मसूद की तलाश में जुटी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपी के देश छोड़ने की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी देखें : भारत–न्यूज़ीलैंड संबंधों में नया मोड़, मुक्त व्यापार समझौते पर सहमति

The post बांग्लादेश में एक और छात्र नेता पर हमला, देशभर में बढ़ा तनाव appeared first on .

छात्र नेता की मौत के बाद एक बार फिर जल उठा बंगलादेश, हिंसा भडक़ी
ढाका, 19 दिसम्बर : जुलाई विद्रोह के प्रमुख नेता शरीफ उस्मान हादी की मृत्यु के बाद से शुक्रवार से पूरे बांग्लादेश में तनाव चरम पर है। इस घटना ने देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन और हिंसा को जन्म दिया है। मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस द्वारा गुरुवार रात इंकलाब मंच के नेता हादी की मृत्यु की पुष्टि के बाद कई स्थानों पर हमले और तोड़फोड़ की खबरें आईं, हालांकि शुक्रवार सुबह हिंसा की कोई नई घटना सामने नहीं आई। हादी 12 फरवरी को होने वाले आम चुनावों में उम्मीदवार थे।

अखबारों के कार्यालयों पर हमला किया

पिछले सप्ताह ढाका के बिजोयनगर इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान नकाबपोश हमलावरों ने उन्हें सिर में गोली मार दी थी। छह दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद सिंगापुर के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। गुरुवार को क्रोधित प्रदर्शनकारियों ने अखबारों के कार्यालयों पर हमला किया और बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के आवास ’32 धानमंडी’ में तोड़फोड़ की।

रात करीब 1:30 बजे प्रदर्शनकारियों ने चटगांव स्थित सहायक भारतीय उच्चायुक्त के आवास पर ईंट-पत्थर फेंके, लेकिन किसी को जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज का प्रयोग करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया और 12 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने सहायक उच्चायुक्त को सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

‘छाया नट’ के कार्यालय पर हमला

राष्ट्रीय नागरिक पार्टी (एनसीपी) के समर्थकों ने ढाका विश्वविद्यालय परिसर में शोक जुलूस निकाला। उन्होंने आरोप लगाया कि हादी के हत्यारे हत्या करने के बाद भारत भाग गए हैं। एनसीपी प्रमुख सरजिस आलम ने कहा, “जब तक भारत हादी भाई के हत्यारों को वापस नहीं करता, बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग बंद रहना चाहिए। हम युद्ध की स्थिति में हैं!” ढाका में प्रदर्शनकारियों ने सांस्कृतिक समूह ‘छाया नट’ के कार्यालय पर हमला किया और फर्नीचर में आग लगा दी।

यह भी देखें : लोकसभा ग्राम विधेयक शिवराज सिंह ने कहा – ‘कांग्रेस को अब भंग कर देना चाहिए’

The post छात्र नेता की मौत के बाद एक बार फिर जल उठा बंगलादेश, हिंसा भडक़ी appeared first on .