जन्मदिन धोनी Archives -

कारों और बाइकों के शौकीन 44 वर्षीय ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी
नई दिल्ली, 7 जुलाई : भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज (सोमवार) अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी का जन्म 07 जुलाई 1981 को रांची, बिहार (अब झारखंड) में हुआ था। इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने क्रिकेट की दुनियां में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 में पहली बार टी20 विश्व कप जीता था।

इसके बाद माही की कप्तानी में टीम इंडिया ने वनडे विश्व कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 की ट्रॉफी अपने नाम की। धोनी का कार और बाइक का शौक किसी से छिपा नहीं है। उन्हें अक्सर रांची की सडक़ों पर राइड और ड्राइव का लुत्फ उठाते देखा जाता है। धोनी की गिनती दुनियां के सबसे अमीर क्रिकेटरों में होती है। तो चलिए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी नेटवर्थ के बारे में।

दुनियां के दूसरे सबसे अमीर क्रिकेटर

एमएस धोनी की नेटवर्थ 1000 करोड़ से ज़्यादा है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, वे सचिन तेंदुलकर के बाद दुनियां के दूसरे सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में उनकी कमाई आईपीएल और ब्रैंड एंडोर्समेंट से होती है।

उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से अच्छी फीस मिलती थी। धोनी ने अपनी बायोपिक एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी से भी 30 करोड़ रुपये कमाए। उन्हें इस साल चेन्नई सुपर किंग्स से 4 करोड़ रुपये मिले। इससे पहले, फ्रैंचाइज़ी उन्हें 12 करोड़ रुपये देती थी।

कई लक्जरी कारों का कलेक्शन

धोनी के पास लग्जरी गाडिय़ों का कलेक्शन है। उनके पास एक पूरा गैराज है जिसमें वे कार और बाइक रखते हैं। वे समय-समय पर उनकी सफाई भी करते हैं। धोनी के कलेक्शन में हम्मर एच2, ऑडी क्यू7, मित्सुबिशी पजेरो एसएफएक्स, लैंड रोवर फ्रीलैंडर, महिंद्रा स्कॉर्पियो, फेरारी 599 जीटीओ, जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक, निसान जोंगा, पोंटियाक फायरबर्ड ट्रांस एम, जीएमसी सिएरा, मर्सिडीज बेंज जीएलई, रोल्स रॉयस सिल्वर शैडो और हिंदुस्तान मोटर्स एम्बेसडर शामिल हैं।

बाइक्स की बात करें तो उनके कलेक्शन में करीब 70 बाइक्स हैं। धोनी के कलेक्शन में हार्ले-डेविडसन फैट बॉय, कॉन्फेडरेट हेलकैट एक्स132, डुकाटी 1098 और कावासाकी निंजा एच2 जैसे मशहूर मॉडल शामिल हैं।

यह भी देखें : बर्मिंघम टेस्ट में भारत के हाथों हार के बाद इंगलेंड ने बदली रणनीति

The post कारों और बाइकों के शौकीन 44 वर्षीय ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी appeared first on .