जमात-ए-इस्लामी Archives -

बांग्लादेश में बीएनपी की ऐतिहासिक जीत, तारीक रहमान को मोदी ने दी बधाई
ढाका, 13 फरवरी : बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने शुक्रवार को हुए आम चुनाव में दो-तिहाई बहुमत के साथ शानदार जीत दर्ज की है। इस परिणाम के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से बाहर होने के बाद बने महीनों के राजनीतिक तनाव के समाप्त होने और देश में स्थिरता आने की उम्मीद जताई जा रही है। घरेलू टीवी चैनलों के अनुसार बीएनपी और उसके सहयोगियों ने 299 में से कम से कम 212 सीटें जीती हैं, जबकि जमात-ए-इस्लामी और उसके सहयोगियों ने ‘जातीय संसद’ में 70 सीटों पर जीत हासिल की है।

20 साल बाद सत्ता में वापसी करने वाली बीएनपी ने जनता का आभार व्यक्त किया है और देश की खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थनाओं की अपील की है। पार्टी ने बड़ी जीत के बावजूद किसी भी तरह के जश्न या रैली पर रोक लगा दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

बीएनपी की जीत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी नेता तारिक रहमान को बधाई दी है। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (X) पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह जीत बांग्लादेश की जनता के उनके नेतृत्व में विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने लिखा कि भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा तथा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को तत्पर है।

तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने की संभावना

इस ऐतिहासिक जीत के बाद बीएनपी नेता तारिक रहमान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने की पूरी संभावना जताई जा रही है। वह दिसंबर में 18 वर्षों की निर्वासन अवधि के बाद ढाका लौटे थे। अगस्त 2024 में शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस अंतरिम प्रमुख के रूप में कार्य कर रहे थे। चुनाव में मतदान प्रतिशत 60 फीसदी से अधिक रहने की उम्मीद है।

जमात-ए-इस्लामी ने स्वीकार की हार

जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख शफीकुर रहमान ने हार स्वीकार करते हुए ‘सार्थक राजनीति’ करने का संकल्प लिया है। चुनावों के साथ ही संवैधानिक सुधारों पर जनमत-संग्रह भी कराया गया, जिसमें प्रधानमंत्री के लिए दो कार्यकाल की सीमा और निष्पक्ष अंतरिम सरकार जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं।

बीएनपी की यह जीत वर्ष 2001 में मिली 193 सीटों की जीत से भी बड़ी मानी जा रही है, जिससे बांग्लादेश की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं।

यह भी देखें : बांगलादेश में शेख हसीना की पार्टी के बिना पहली बार हो रहे आम चुनाव

The post बांग्लादेश में बीएनपी की ऐतिहासिक जीत, तारीक रहमान को मोदी ने दी बधाई appeared first on .

हिन्दू हत्याओं से देश का माहौल बिगाडऩे की फिराक में आई.एस.आई
नई दिल्ली, 8 जनवरी : पाकिस्तान पिछले कई सालों से जिन अल्पसंख्यक-विरोधी रणनीतियों को अपना रहा है, अब उन्हें बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर लागू किया जा रहा है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और जमात-ए-इस्लामी हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों को खत्म करना चाहते हैं ताकि बांग्लादेश एक पूर्ण इस्लामी राष्ट्र बन सके। हिंदुओं की हत्या करने वाले जबरन वसूली का रैकेट चलाकर पैसा कमाना चाहते हैं।

आईएसआई की बड़ी साजिश हर बांग्लादेशी को भारतीयों, हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों से नफरत करवाना है। उसे लगता है कि इन हत्याओं का असर भारत पर पड़ेगा और धार्मिक दंगे भड़केंगे। इन हत्याओं के जरिए वे भारत में हिंदुओं को भड़काना चाहते हैं ताकि दंगे दूर-दूर तक फैल जाएं।

भारत में दंगे भड़काने की कोशिश

एक खुफिया अधिकारी ने कहा कि इन हत्याओं को रोकना नामुमकिन है। इन चरमपंथियों को मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन प्राप्त है। जांच से पता चला है कि पुलिस इस मामले को सुलझाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। बल्कि, पुलिस मामलों को कमजोर कर रही है और गिरफ्तार किए गए लोगों को भी सजा नहीं दी जा रही है। प्रशासन जानता है कि अगर कड़ी सजा दी जाए तो इस तरह की लक्षित हत्याएं रुक सकती हैं।

पड़ोसी देशों को अस्थिर करने की पुरानी नीति

जिस तरह से मामलों की जांच हो रही है और हत्याएं हो रही हैं, उससे साफ है कि इसमें पाकिस्तान की गहरी संलिप्तता है। पाकिस्तान पड़ोसी देशों को अस्थिर करने के लिए धार्मिक पहचान को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा है। उसने जम्मू-कश्मीर, काबुल और अब बांग्लादेश में ऐसा किया है। इसके अलावा, आईएसआई यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है कि ढाका की रणनीतिक स्वतंत्रता कमजोर हो और देश हर समय असुरक्षित रहे। साथ ही, आईएसआई ने बांग्लादेश में हो रही सभी गलतियों के लिए नई दिल्ली को दोषी ठहराकर इसमें भारत का एंगल भी जोड़ दिया है।

यह भी देखें : बजट 2026: 1 फरवरी को पेश होगा या बदलेगी तारीख?

The post हिन्दू हत्याओं से देश का माहौल बिगाडऩे की फिराक में आई.एस.आई appeared first on .