ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज Archives -

अकाल तख्त को मान सरकार का बेअदबी संशोधन एक्ट पसंद नहीं, राज्यपाल तलब
अमृतसर, 4 मई : अकाल तख्त के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने ‘जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ के मुद्दे पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को 8 मई को अकाल तख्त पर उपस्थित होने के लिए बुलाया है। यह बैठक भाई गुरदास हॉल में आयोजित होगी। जत्थेदार गड़गज्ज ने कहा कि इस महत्वपूर्ण कानून को लाने से पहले अकाल तख्त, शिरोमणि कमेटी और अन्य सिख जत्थेबंदियों से कोई परामर्श नहीं किया गया, जो गंभीर चिंता का विषय है।

‘कस्टोडियन’ शब्द पर कड़ा विरोध

बैठक में सिख नेताओं ने एक्ट में इस्तेमाल किए गए ‘कस्टोडियन’ शब्द पर सख्त आपत्ति जताई। जत्थेदार ने स्पष्ट किया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब स्वयं पंथ के सर्वोच्च हैं, इसलिए कोई सरकार या अथॉरिटी खुद को कस्टोडियन नहीं कह सकती। जत्थेदार गड़गज्ज ने आरोप लगाया कि सरकार सिख संस्थाओं को नजरअंदाज कर धार्मिक मामलों में सीधी दखलअंदाजी कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि कानून का ड्राफ्ट मांगने के बावजूद अकाल तख्त साहिब को क्यों नहीं भेजा गया।

बेअदबी मामलों में न्याय की मांग

जत्थेदार ने कहा कि बेअदबी के दोषियों को सख्त सजा देने के कदम का वे स्वागत करते हैं, लेकिन अब तक इन मामलों में न्याय न मिलना चिंता का विषय है। बैठक में बलवंत सिंह राजोआणा समेत बंदी सिंहों की रिहाई में केंद्र सरकार द्वारा डाली जा रही बाधाओं पर भी नाराजगी जताई गई। हालांकि, राजोआणा की दया याचिका वापस लेने को लेकर फिलहाल कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। इस बैठक में शिरोमणि कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी, निहंग सिंह जत्थेबंदियां और दमदमी टकसाल के प्रतिनिधियों सहित कई सिख विद्वान शामिल हुए।

यह भी देखें : साढ़े 4 साल में बिजली उत्पादन न बढ़ाने में भी फेल मान सरकार : अकाली दल

The post अकाल तख्त को मान सरकार का बेअदबी संशोधन एक्ट पसंद नहीं, राज्यपाल तलब appeared first on .

श्री अकाल तख़्त साहिब ने लिया सख़्त नोटिस, जांच के दिए आदेश
अमृतसर, 21 जनवरी : श्री अकाल तख़्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने जालंधर ज़िले के गांव माहल स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन अंगों की बेअदबी की घटना का सख़्त नोटिस लेते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने इस घटना की सख़्त शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी हमारे जागृत ज्योत गुरु हैं और उनके सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गुरुद्वारों की सुरक्षा को लेकर जत्थेदार की सख़्त हिदायत

उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा साहिब में हर समय पहरेदारी, मज़बूत प्रबंध और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना हम सभी की ज़िम्मेदारी है। कई स्थानों पर अभी भी गुरुद्वारा प्रबंधों में लापरवाही देखने को मिल रही है, जो अत्यंत चिंताजनक है। जत्थेदार गड़गज्ज ने सिख संगत से अपील की कि वे अपने-अपने गुरुद्वारों में हर समय पहरेदारी और चालू हालत में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

बच्चे के माध्यम से करवाई गई बेअदबी, संगतों में रोष

प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बीते दिन संध्या समय शरारती तत्वों ने गांव माहल के गुरुद्वारा साहिब में एक बच्चे के माध्यम से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन अंगों की बेअदबी करवाई, जिससे सिख संगत की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है और इलाके में भारी रोष व्याप्त है। जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सचिव और क्षेत्रीय सदस्यों से बातचीत कर घटना की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

तख़्तों से टीमें भेजने के आदेश

उन्होंने तख़्त श्री केसगढ़ साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जुगिंदर सिंह को निर्देश दिए कि वे तख़्त साहिब से एक टीम लेकर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचें और गुरुद्वारा साहिब के समुचित प्रबंधों व बेअदबी की घटना संबंधी विस्तृत रिपोर्ट भेजें। इसके साथ ही तख़्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी टेक सिंह भी आज घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले का जायज़ा लेंगे।

यह भी देखें : सूचना एवं लोक संपर्क विभाग ने आयोजित किया चौथा वार्षिक धार्मिक समागम

The post श्री अकाल तख़्त साहिब ने लिया सख़्त नोटिस, जांच के दिए आदेश appeared first on .

मुख्यमंत्री भगवंत मान को अकाल तख्त सचिवालय तलब
अमृतसर, 6 जनवरी : अकाल तख़्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को 15 जनवरी को अकाल तख़्त सचिवालय में तलब किया है। यह समन सिख विरोधी मानसिकता के प्रदर्शन और आपत्तिजनक टिप्पणियों के आरोपों के तहत जारी किया गया है।

अकाल तख़्त की मर्यादा पर टिप्पणी का आरोप

अकाल तख़्त सचिवालय के इंचार्ज बगीचा सिंह द्वारा मुख्यमंत्री के नाम भेजे गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि भगवंत मान ने अकाल तख़्त की सर्वोच्चता, मर्यादा और गुरु की गोलक के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणियां कर सिख भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

पत्र में यह भी उल्लेख है कि मुख्यमंत्री के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वे संत जरनैल सिंह खालसा भिंडरांवाले की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक हरकत करते दिखाई देते हैं। जत्थेदार गड़गज्ज ने स्पष्ट किया कि इन वीडियो की फोरेंसिक जांच करवाई जाएगी और यदि आरोप सही पाए गए तो पंथक परंपराओं के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अकाल तख़्त के समक्ष पेशी नहीं, सचिवालय में बुलावा

मीडिया से बातचीत में जत्थेदार गड़गज्ज ने कहा कि मुख्यमंत्री ‘पतित’ हैं और सिख परंपरा के अनुसार उन्हें अकाल तख़्त साहिब की फसील के सामने पेश नहीं किया जा सकता। इसी कारण उन्हें व्यक्तिगत रूप से अकाल तख़्त सचिवालय में बुलाया गया है। जत्थेदार ने 2015 के बरगाड़ी गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी मामले और 2017 के मौड़ धमाके में मौजूदा सरकार की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि इन मामलों में गुरमीत राम रहीम, हनीप्रीत और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर पंजाब क्यों नहीं लाया गया।

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां से भी जवाब संभव

उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने बरगाड़ी बेअदबी मामले का केवल राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया और एक पक्ष बनकर साध को बचाने का काम किया। उनका कहना था कि सरकार सिखों को इंसाफ दिलाने में पूरी तरह विफल रही है। जत्थेदार गड़गज्ज ने कहा कि पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने तीन साल पहले बरगाड़ी मोर्चे के दौरान संगत से तीन महीनों में इंसाफ दिलाने का वादा किया था, लेकिन अब तक न्याय नहीं मिला। इस संबंध में तथ्यों को एकत्र कर स्पीकर से भी जवाब तलब किया जा सकता है।

यह भी देखें : 328 पावन स्वरूपों का मामला, विशेष जांच टीम द्वारा 2 व्यक्ति गिरफ्तार

The post मुख्यमंत्री भगवंत मान को अकाल तख्त सचिवालय तलब appeared first on .