ट्रेन Archives -

साऊदी-कतर के बीच समझौता : 300 की रफ्तार से रेगिस्तान में दौड़ेगी ट्रेन
रियाद/दोहा, 14 फरवरी : सऊदी अरब और कतर ने क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए रियाद और दोहा के बीच हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक रेल लिंक परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस समझौते पर मोहम्मद बिन सलमान और शेख तमीम बिन हमद अल थानी की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत चलने वाली हाई-स्पीड ट्रेन 300 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से दौड़ेगी।

785 किलोमीटर लंबी यह रेल लाइन रियाद और दोहा के बीच यात्रा समय को घटाकर लगभग 2 घंटे कर देगी, जबकि पहले यह सफर कई घंटों में पूरा होता था। रेल मार्ग अल-होफुफ और दम्माम जैसे शहरों से होकर गुजरेगा। यह ट्रेन रियाद के किंग सलमान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और दोहा के हमाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को सीधे जोड़ेगी, जिससे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।

अर्थव्यवस्था को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

यह परियोजना केवल परिवहन तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को भी जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है।

राजस्व में बढ़ोतरी: अनुमान है कि इस रेल लिंक से दोनों देशों की जीडीपी में करीब 115 बिलियन सऊदी रियाल (लगभग 30.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर) का अतिरिक्त योगदान होगा।

रोजगार के अवसर: परियोजना के चलते 30,000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होंगी।

पर्यटन को लाभ: हर साल 1 करोड़ (10 मिलियन) से अधिक यात्री इस ट्रेन सेवा का उपयोग कर सकते हैं, जिससे पर्यटन उद्योग को भी मजबूती मिलेगी।

क्षेत्रीय एकता की दिशा में ऐतिहासिक कदम

विशेषज्ञों के अनुसार, यह हाई-स्पीड रेल परियोजना खाड़ी क्षेत्र में आर्थिक सहयोग और क्षेत्रीय एकता को नई दिशा देगी। इससे व्यापार, निवेश और लोगों के बीच संपर्क और अधिक मजबूत होगा, जो भविष्य में व्यापक क्षेत्रीय विकास का आधार बनेगा।

यह भी देखें : निखिल गुप्ता का बड़ा कबूलनामा, कोर्ट में पन्नू की हत्या की साजिश स्वीकार

The post साऊदी-कतर के बीच समझौता : 300 की रफ्तार से रेगिस्तान में दौड़ेगी ट्रेन appeared first on .

पतंग लूट रहे दो नाबालिग बच्चों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
जीरकपुर, 26 जनवरी : रविवार शाम करीब छह बजे बलटाणा फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर पतंग लूट रहे दो नाबालिग बच्चों की पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा हरमिलाप नगर कॉलोनी के नजदीक रेलवे ट्रैक पर हुआ। मृतकों की पहचान 14 वर्षीय शिवम और 10 वर्षीय आरुष कुमार के रूप में हुई है। दोनों हरमिलाप नगर इलाके के रहने वाले थे। रविवार शाम वे पतंग लूटते हुए रेलवे ट्रैक के बेहद करीब पहुंच गए। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही पैसेंजर ट्रेन का उन्हें अंदाजा नहीं हो पाया और वे उसकी चपेट में आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

आरुष कुमार चौथी कक्षा का छात्र था, जबकि शिवम छठी कक्षा में पढ़ता था। शिवम के पिता पेशे से ड्राइवर हैं, वहीं आरुष के पिता एक कोठी में केयरटेकर के रूप में काम करते हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हरमिलाप नगर और आसपास के क्षेत्रों में रेलवे ट्रैक के दोनों ओर खुला इलाका है। ट्रैक के पास न तो कोई ऊंची दीवार है और न ही पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था। इसी कारण बच्चे अक्सर पतंग लूटने के लिए रेलवे ट्रैक तक पहुंच जाते हैं।

पहले भी जताई जा चुकी है चिंता, अब भी इंतजार में लोग

स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस स्थान पर हादसों का खतरा हमेशा बना रहता है, लेकिन अब तक प्रशासन या रेलवे विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए तुरंत सुरक्षा उपाय किए जाएं।

The post पतंग लूट रहे दो नाबालिग बच्चों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत appeared first on .

जब तक पाकिस्तान से आजादी नहीं मिलती संघर्ष जारी रहेगा : बलूच विद्रोही
इस्लामाबाद, 7 अक्तूबर : पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत सिंध में मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट में पांच डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे कई लोग घायल हो गए। पेशावर जा रही जफ्फार एक्सप्रेस के घायल यात्रियों को पास के अस्पताल ले जाया गया। इस साल इस ट्रेन पर कई बार हमले हो चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट सिंध के शिकारपुर ज़िले में सुल्तान कोट के पास सोमरवाह के पास हुआ।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भारी टुकड़ियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और विस्फोट की प्रकृति का पता लगाने के लिए सबूत इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि रेलवे ट्रैक को भारी नुकसान पहुँचा है।

जाफर एक्सप्रेस पर लगातार हमले

क्वेटा और पेशावर के बीच चलने वाली जाफ़र एक्सप्रेस हाल के महीनों में लगातार निशाना बनी रही है। मार्च में इस ट्रेन पर हुआ सबसे हालिया हमला सबसे गंभीर था।

इस वर्ष सितंबर में बलूचिस्तान के रेगिस्तानी इलाके मस्तुंग में रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट में जाफर एक्सप्रेस का एक डिब्बा नष्ट हो गया था और छह अन्य डिब्बे पटरी से उतर गए थे, जिसमें 12 यात्री घायल हो गए थे।

यह भी देखें: ग्रेटा को ट्रंप ने कहा गुस्सैल और पागल, उसे डाक्टर की जरूरत है

The post जब तक पाकिस्तान से आजादी नहीं मिलती संघर्ष जारी रहेगा : बलूच विद्रोही appeared first on .

बड़ा रेल हादसा: यात्रियों से भरी ट्रेन पटरी से उतरी, 15 की मौत, 18 घायल
लिस्बन, 4 सितम्बर : पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय लिस्बन की मशहूर ग्लोरिया फनिक्युलर ट्रेन पटरी से उतरकर एक इमारत से टकरा गई, जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 18 से ज़्यादा घायल हो गए। घायलों में से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना शाम करीब 6 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुई। ढलान पर ऊपर-नीचे दौड़ रही फनिक्युलर ट्रेन का सपोर्टिंग केबल अचानक टूट गया।

ट्रेन तेज़ी से ढलान से नीचे गिरी और एक इमारत से टकराकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों और वीडियो फुटेज से पता चला कि ट्रेन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा रहा था।

सरकारी अधिकारियों ने अभी तक मृतकों की पहचान या राष्ट्रीयता का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उन्होंने पुष्टि की है कि दुर्घटना में कुछ विदेशी नागरिक भी मारे गए हैं।

लिस्बन के मेयर और राष्ट्रपति की प्रतिक्रियाए

लिस्बन के मेयर कार्लोस मोएदास ने कहा: “यह हमारे शहर के लिए बहुत दुखद दिन है… लिस्बन शोक में है। यह एक त्रासदी है।” राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूजा ने भी गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि जल्द ही जांच से दुर्घटना के कारणों का पता चल जाएगा।

ग्लोरिया फनिक्युलर क्या है?

इस फनिक्युलर का संचालन 1885 में शुरू हुआ था और यह रेस्टॉराडोरेस स्क्वायर को बैरियो ऑल्टो (अपनी नाइटलाइफ़ के लिए प्रसिद्ध) से जोड़ता है। यह फनिक्युलर एक बार में 43 लोगों को ले जा सकता है और हर साल लगभग 30 लाख लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। इसे राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया गया है। इस फनिक्युलर में दो कारें आमने-सामने होती हैं और ये इलेक्ट्रिक मोटर से चलती हैं।

दूसरी कार, जो दुर्घटना के समय लाइन के नीचे थी, बच गई, लेकिन उसमें सवार यात्रियों को खिड़कियों से बाहर कूदना पड़ा।दुर्घटना के तुरंत बाद एम्बुलेंस, दमकल और पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुँच गईं। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और बचाव कार्य जारी है।

यह भी देखें : अदालत ने ट्रंप को कहा, 18वीं सदी के कानून का नाजायज इस्तेमाल नहीं कर सकते

The post बड़ा रेल हादसा: यात्रियों से भरी ट्रेन पटरी से उतरी, 15 की मौत, 18 घायल appeared first on .

रेलवे ट्रैक पार कर रही स्कूल बस को ट्रेन ने मारी टक्कर, तीन मासूमों की मौत
चेन्नई, 8 जुलाई : तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के चेम्मनकुप्पम इलाके में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रेन ने मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर एक स्कूल वैन को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि दस बच्चे और वैन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा उस समय हुआ जब स्कूल वैन रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रही थी, तभी चिदंबरम जा रही एक पैसेंजर ट्रेन ने वैन को टक्कर मार दी और उसे करीब 50 मीटर तक घसीटती हुई ले गई।

तीन बच्चों की मौत, कई जख्मी

टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, अभी तक बच्चों के नाम उजागर नहीं किए गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वैन में स्कूली बच्चे सवार थे। दुर्घटना के बाद घायल बच्चों और ड्राइवर को तुरंत कुड्डालोर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

ट्रेन देखने के बावजूद नहीं रुका वैन चालक

स्थानीय लोगों और रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना वैन चालक की लापरवाही के कारण हुई। बताया जा रहा है कि चालक ने ट्रेन को देखने के बावजूद जल्दबाजी में ट्रैक पार करने की कोशिश की। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जिला प्रशासन ने दुर्घटना की वास्तविक वजह का पता लगाने और जिम्मेदार लोगों को दंडित करने के लिए जांच शुरू कर दी है।

यह भी देखें : .. तो बंद हो जाएंगे यह करोड़ों जनधन खाते, केंद्र की बैंकों को सलाह

The post रेलवे ट्रैक पार कर रही स्कूल बस को ट्रेन ने मारी टक्कर, तीन मासूमों की मौत appeared first on .

दिल्ली-शामली ट्रेन में 25 से 30 आरोपियों द्वारा युवक की पीट-पीटकर हत्या
बागपत, 22 जून : ग्वालियर से भोपाल जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस में सीट बदलने को लेकर यात्री से मारपीट के बाद दिल्ली-शामली पैसेंजर ट्रेन में एक युवक की पिटाई कर दी गई। गाली-गलौज करते हुए 25 से 30 आरोपियों ने अचानक युवक पर हमला कर दिया। उसके साले व दोस्त ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। डर के कारण अन्य किसी यात्री ने बीच-बचाव करने का प्रयास नहीं किया।

20 दिन पहले सीट को लेकर हुआ था झगड़ा

मृतक के साले ने बड़ौत जीआरपी थाने में पांच नामजद व अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कराया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ दैनिक यात्रियों ने बताया कि मृतक का 20 दिन पहले सीट को लेकर ट्रेन में विवाद हुआ था। दीपक दिल्ली के भागीरथ पैलेस में प्राइवेट कर्मचारी के तौर पर काम करता था। शुक्रवार रात वह अपने साले वीरेंद्र व दोस्त नितिन के साथ ट्रेन से घर लौट रहा था।

ट्रेन के फखरपुर से निकलते ही पास में बैठे युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उसने विरोध किया तो वहां पहले से बैठे 25 से 30 आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। वीरेंद्र ने बताया कि जब उसने और नितिन ने दीपक को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और धक्का-मुक्की की।

आरोपी दीपक को खेखड़ा से लेकर खेखड़ा तक पांच किलोमीटर तक पीटते रहे, जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। आरोपी खेखड़ा में ट्रेन से उतरकर भाग गए। वीरेंद्र और नितिन ने गंभीर रूप से घायल दीपक को खेखड़ा स्टेशन पर उतारा और सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी देखें : ससुर ही निकला हत्यारा, दुपट्टे से गला घोंटकर बहू की हत्या…

The post दिल्ली-शामली ट्रेन में 25 से 30 आरोपियों द्वारा युवक की पीट-पीटकर हत्या appeared first on .

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि, इस मामले में चीन, जर्मनी को छोड़ा पीछे
नई दिल्ली, 16 जून : मौजूदा आर्थिक स्थिति पर विचार करते हुए, यह महत्वपूर्ण है कि हम आगामी वर्षों में विकास की संभावनाओं का आकलन करें। 2013-14 के दौरान, विकास दर 1.5% थी, जबकि 2024-25 के लिए यह 24% तक पहुँचने की उम्मीद है। यह वृद्धि विभिन्न क्षेत्रों में सुधार और निवेश के कारण संभव हो रही है, जो कि समग्र आर्थिक विकास को गति प्रदान कर रही है।

इसके अतिरिक्त, वर्तमान में बेरोजगारी दर 50.6% है, जो कि एक गंभीर चिंता का विषय है। इसके बावजूद, कुछ क्षेत्रों में सकारात्मक संकेत देखे जा रहे हैं, जैसे कि 12.5% की वृद्धि दर। हालाँकि, यह आवश्यक है कि हम इस वृद्धि को स्थायी बनाने के लिए ठोस नीतियों और योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें, ताकि भविष्य में आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित की जा सके।

ट्रेन के जरिए कार ढोने के मामले में भारत ने चीन और जर्मनी समेत दुनिया के कई बड़े-बड़े देशों को पीछे छोड़ दिया है। पूरी दुनिया में ट्रेनों से कारों को ढोने के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर अमेरिका है, जहां लगभग 75 लाख कारें रेल से जाती हैं। जर्मनी लगभग 6 लाख कारों के साथ तीसरे नंबर पर है।

कैसे आया उछाल?

रेल मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि ट्रेनों से कारों को ढोने में यह उछाल लगातार कोशिशों की वजह से आया है। 2013-14 में इस काम के लिए सिर्फ 10 रैक थे। साल 2021 तक इनकी संख्या 29 हो गई और अब यह 170 है। उन्होंने बताया कि 2024-25 में कारों को ढोने के लिए कुल 7,578 चक्कर लगाए गए।

यह भी देखें : इंतजार खत्म मौनसून की मूसलाधार बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत

The post भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि, इस मामले में चीन, जर्मनी को छोड़ा पीछे appeared first on .

आपकी ट्रेन टिकट कन्फर्म है या नहीं…अब 4 घंटे पहले नहीं मिलेगी जानकारी
नई दिल्ली,11 जून: रेल लिंक ने यात्रियों की सुविधा के लिए नया कदम उठाया है। अब वेटिंग लिस्ट में शामिल यात्रियों को ट्रेन छूटने से 24 घंटे पहले उनके टिकट के कन्फर्म होने की जानकारी दी जाएगी। अभी तक यह जानकारी सिर्फ 4 घंटे पहले दी जाती थी।

रेल मंत्रालय ने कहा कि यात्रियों को अपनी यात्रा की बेहतर योजना बनाने में मदद करने के लिए इसे एक प्रयोग के तौर पर शुरू किया गया है। इस नए प्रयोग से उन यात्रियों को राहत मिलेगी जो वेटिंग टिकट के कारण अपनी यात्रा को लेकर अनिश्चित हैं। मंत्रालय के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि यात्रियों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने पर ही यह योजना स्थायी होगी।

बीकानेर संभाग से पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत

रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (सूचना एवं प्रचार) दिलीप कुमार ने बताया, “हमने बीकानेर डिवीजन में यह पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है, जहां ट्रेन के रवाना होने से 24 घंटे पहले चार्ट तैयार किए जा रहे हैं। अभी तक यह काम 4 घंटे पहले किया जाता था।”

उन्होंने कहा, “यह उन यात्रियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है जो लंबित टिकटों के कारण अपनी यात्रा के बारे में अनिश्चित हैं। अब अगर उन्हें 24 घंटे पहले पता चल जाएगा कि उनका टिकट कन्फर्म हो गया है, तो वे अपनी यात्रा की बेहतर योजना बना सकते हैं।”

The post आपकी ट्रेन टिकट कन्फर्म है या नहीं…अब 4 घंटे पहले नहीं मिलेगी जानकारी appeared first on .

1 अप्रैल तक चलेगी माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा तक विशेष ट्रेन
जालंधर, 28 मार्च : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच समर विशेष रेलगाड़ी चलाई जा रही है। नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा (04085-04086) आरक्षित फेस्टिवल ट्रेन 28 से 31 मार्च तक नई दिल्ली से कटरा तक चलेगी, जबकि वापसी यात्रा 29 मार्च से 1 अप्रैल तक चलेगी।

यह ट्रेन जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। नई दिल्ली से कटरा जाते समय यह ट्रेन शाम 7.50 बजे कैंट स्टेशन पहुंचेगी, जबकि कटरा से नई दिल्ली लौटते समय यह ट्रेन दोपहर 1.10 बजे कैंट स्टेशन पहुंचेगी और 1.15 बजे रवाना होगी।

यह भी देखें : https://bharatdes.com/gautam-adani-became-the-second-richest-person-in-india/

The post 1 अप्रैल तक चलेगी माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा तक विशेष ट्रेन appeared first on .