ठंड Archives -

स्कूलों के समय को लेकर विभाग का फैसला, फिर बदला समय
चंडीगढ़, 24 जनवरी : शहर में ठंड के कारण बदले गए स्कूलों के समय को अब फिर से सामान्य कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब सभी स्कूल पहले से तय समय के अनुसार ही संचालित होंगे।शिक्षा विभाग के अनुसार यह निर्देश शहर के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर समान रूप से लागू होंगे। शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) द्वारा ऑडियो संदेश के माध्यम से स्कूल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी गई।

ठंड के चलते बदला गया था समय

गौरतलब है कि 19 जनवरी से स्कूल दोबारा खुले थे, लेकिन अत्यधिक ठंड के कारण 23 जनवरी तक स्कूलों के समय में अस्थायी बदलाव किया गया था। अब मौसम में सुधार को देखते हुए पुराने समय को बहाल कर दिया गया है। छात्रों की कक्षाएं: सुबह 8:20 बजे से दोपहर 2:20 बजे तक, स्कूल स्टाफ की उपस्थिति: सुबह 8:10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक, डबल शिफ्ट स्कूलों की व्यवस्था कक्षा 6वीं और उससे ऊपर: सुबह की शिफ्ट में कक्षाएं, कक्षा 1 से 5 तक: दोपहर की शिफ्ट में स्कूल आना होगा।

ठंड के कारण बढ़ी थीं छुट्टियां

इस वर्ष अधिक ठंड पड़ने के कारण शिक्षा विभाग ने स्कूलों की छुट्टियां तीन बार बढ़ाईं और समय-सारिणी में भी कई बार बदलाव किया गया। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि नए आदेशों का सख्ती से पालन किया जाए और किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।

The post स्कूलों के समय को लेकर विभाग का फैसला, फिर बदला समय appeared first on .

लंबी सर्दी की छुट्टियों के बाद कड़ाके की ठंड के बीच पंजाब में स्कूल खुले
मोहाली, 15 जनवरी : पंजाब में लंबी सर्दी की छुट्टियों के बाद बुधवार को सरकारी और निजी स्कूल दोबारा खुल गए। हालांकि, कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण पहले ही दिन स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति बेहद कम दर्ज की गई। गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने 24 दिसंबर से स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की थी। बुधवार सुबह करीब 7 बजे कई इलाकों में विज़िबिलिटी घटकर महज पांच मीटर रह गई। घने कोहरे और शीत लहर के चलते सड़कों पर आवाजाही काफी जोखिम भरी हो गई थी।

बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजने से परहेज किया, जिसके चलते कई स्कूलों में केवल 30 से 40 प्रतिशत छात्र ही उपस्थित रहे।

स्कूल टाइमिंग को लेकर अभिभावकों की चिंता

प्रदेश के अधिकांश स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक शिफ्ट में चल रहे हैं, जबकि दो शिफ्ट वाले स्कूलों की दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक होती है। सुबह के समय घने कोहरे के कारण अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर खासे चिंतित नजर आए।

बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षकों की चिंता

स्कूल शिक्षकों ने भी मौजूदा हालात पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि करीब डेढ़ महीने बाद बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं और यदि पढ़ाई इसी तरह प्रभावित होती रही तो छात्रों की तैयारी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। वहीं, छात्रों और अभिभावकों का मानना है कि मौजूदा मौसम को देखते हुए सरकार को स्कूलों की छुट्टियां कुछ और बढ़ानी चाहिए और परीक्षाओं की तारीखों को भी आगे खिसकाना चाहिए।

उनका तर्क है कि इससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और वे बीमारियों से भी बचे रहेंगे। फिलहाल खराब मौसम के चलते स्कूलों में पढ़ाई के सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा है। प्रशासन और अभिभावक दोनों ही आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज पर नजर बनाए हुए हैं।

यह भी देखें : पूर्व विधायकों की पेंशन में लगातार बढ़ोतरी, बजुर्गों की पेंशन वृद्धि वादे को भूली ‘आप’

The post लंबी सर्दी की छुट्टियों के बाद कड़ाके की ठंड के बीच पंजाब में स्कूल खुले appeared first on .

नए साल की शुरुआत बारिश और ठंड के साथ, उत्तर भारत में कड़कड़ाती सर्दी
नई दिल्ली, 1 जनवरी : 2026 के नए साल का पहला दिन मौसम के दृष्टिकोण से बहुत खास रहा। जहां उत्तर भारत में कड़कड़ाती ठंड ने लोगों को परेशान किया, वहीं महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हल्की बारिश ने मौसम को खुशनुमा बनाया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 1 जनवरी 2026 को देश के अधिकांश हिस्सों में ठंड की लहर, घनी धुंध और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।

दिल्ली में छह साल का सबसे ठंडा 31 दिसंबर

IMD के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 31 दिसंबर 2025 का दिन पिछले छह सालों में दिसंबर का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम अधिकारियों ने बताया कि ‘कोल्ड डे’ की स्थिति तब बनती है जब दिन और रात दोनों का तापमान औसत से काफी कम होता है। शहर के कई हिस्सों में शाम के समय घनी धुंध के कारण विज़िबिलिटी भी घट गई, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। IMD ने चेतावनी दी है कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना भी है।

पूर्वी भारत में भी कड़ाके की ठंड जारी है। IMD के बुलेटिन के अनुसार, झारखंड में घनी धुंध के कारण कई जिलों में दृश्यता खतरनाक स्तर तक कम हो गई। कुछ इलाकों में तापमान गिरकर लगभग 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

गुवाहाटी में स्कूल बंद

उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भी तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है। अचानक बढ़ी ठंड के कारण प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को एक हफ्ते के लिए बंद करने का आदेश दिया। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, बर्फीली हवाओं और रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जन-जीवन को प्रभावित किया है। लोग ठंड से बचने के लिए आग सेंकने और भारी गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हैं। साल 2026 की शुरुआत ही ठंड और बारिश के कारण चुनौतीपूर्ण रही है। मौसम विभाग ने नागरिकों से सुरक्षा और सावधानी बरतने की अपील की है।

यह भी देखें : तंबाकू और पान मसाला पर नए टैक्स लागू, 1 फरवरी से बदलेगी कर व्यवस्था

The post नए साल की शुरुआत बारिश और ठंड के साथ, उत्तर भारत में कड़कड़ाती सर्दी appeared first on .

पंजाब में शीतलहर का कहर, घने कोहरे ने वाहन चालकों की परेशानी बढ़ाई
बठिंडा, 16 दिसम्बर : पंजाब में ठंड का मौसम शुरू हो गया है। दिन ढलते ही सूरज की गर्मी कम होने लगी है। मंगलवार को लगातार दूसरी बार बठिंडा क्षेत्र में कोहरे के कारण दोपहर तक सूर्य का दर्शन मुश्किल से ही हो पाया। सुबह भी कोहरे के चलते शीतलहर जारी रही। शहर की मुख्य राजमार्ग समेत सड़कों पर पैदल चलने वालों को अपनी गाड़ियों की बत्तियां जलाकर धीरे-धीरे चलना पड़ा।

छोटे बच्चों को स्कूल पहुंचने में देरी की समस्या का सामना करना पड़ा। ग्रामीण इलाकों में कोहरे का असर अधिक स्पष्ट था। संपर्क मार्गों पर कुछ दुर्घटनाएं भी हुईं, लेकिन किसी के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

शिमला की तुलना में बठिंडा में ज्यादा ठंड

गौरतलब है कि दिसंबर के मध्य में ठंड बढ़ने के कारण कोहरा छाने लगा है। कोहरे का दौर भी शुरू हो गया है। शीतलहर और कोहरे के चलते लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। यह उल्लेखनीय है कि मालवा क्षेत्र राजस्थान से सटा होने के कारण यहां सर्दी का मौसम थोड़ा देर से शुरू होता है। सोमवार को शिमला की तुलना में बठिंडा में ज्यादा ठंड थी। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि कोहरा गेहूं की फसल के लिए लाभकारी होता है और कोहरा जितना लंबा चलेगा, गेहूं की पैदावार उतनी ही अधिक होगी।

यह भी देखें : गोवा नाइटक्लब में आग: लूथरा बंधुओं को थाईलैंड से निर्वासित किया गया

The post पंजाब में शीतलहर का कहर, घने कोहरे ने वाहन चालकों की परेशानी बढ़ाई appeared first on .