डेरा ब्यास Archives -

डेरा ब्यास प्रमुख पर टिप्पणी छोड़ें, राज्य संभालें CM मान: प्रताप बाजवा
जालंधर/चंडीगढ़, 5 फरवरी : डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोशल मीडिया टिप्पणी के बाद पंजाब की सियासत पूरी तरह गरमा गई है। अब विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा भी इस मुद्दे पर खुलकर सामने आ गए हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की टिप्पणी न केवल अनुचित है, बल्कि यह पंजाबी विरासत और संत समाज की मर्यादा के भी खिलाफ है। उन्होंने मुख्यमंत्री को सलाह देते हुए कहा कि वह “स्टेज संभालने के बजाय राज्य संभालने पर ध्यान दें।”

‘एक्स’ पर लिखी गई पोस्ट बनी विवाद की जड़

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर लिखा था— “कल बन जाएं चाहे आज बन जाएं, अदालतों का वहां रब राखा, जहां मुलाकाती ही जज बन जाएं।” इसी टिप्पणी को लेकर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा को पढ़कर उनका मन बेहद दुखी हुआ है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं और अखबारों में छपी खबरों ने उन्हें गहरी ठेस पहुंचाई है।

पंजाब के इतिहास में पहली बार: बाजवा

बाजवा ने दावा किया कि पंजाब के इतिहास में किसी भी मुख्यमंत्री ने कभी इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने पद की गरिमा और जिम्मेदारी को समझना चाहिए। मुख्यमंत्री के बयान और उस पर विपक्ष की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद साफ है कि यह मुद्दा आने वाले दिनों में पंजाब की राजनीति में और तूल पकड़ सकता है।

यह भी देखें : फतेहगढ़ साहिब से बड़ी राजनीतिक नियुक्ति, अकाली दल ने कसी कमर

The post डेरा ब्यास प्रमुख पर टिप्पणी छोड़ें, राज्य संभालें CM मान: प्रताप बाजवा appeared first on .

डेरा ब्यास जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे संबंधित जरूरती जानकारी
जालंधर – राधा स्वामी डेरा ब्यास के अनुयायियों के लिए यह महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल, संगत इस महीने मई में होने वाले भण्डारे के अवसर पर बाबा गुरिंदर सिंह जी के सत्संग का बेसब्री से इंतजार कर रही है। बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों 4 मई (रविवार), 11 मई और 18 मई (रविवार) को ब्यास में सत्संग करेंगे।

रेलवे ने दी बड़ी सुविधा

उधर, रेलवे विभाग ने मई माह में डेरा राधा स्वामी ब्यास में होने वाले सत्संग के लिए विशेष रेलगाडिय़ां चलाई हैं। ये ट्रेनें सहारनपुर और हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों से चलेंगी। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार ट्रेन संख्या (04451) 1 मई और 15 मई को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से शाम 7:40 बजे चलेगी और नई दिल्ली, सब्जी मंडी, अंबाला कैंट, लुधियाना और जालंधर सिटी स्टेशनों से होते हुए ब्यास पहुंचेगी। ब्यास से वापसी के लिए ट्रेन संख्या (04452) 4 मई और 18 मई को रात 8:35 बजे चलेगी, जो उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 4 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

इसी प्रकार, ट्रेन संख्या (04565) 2, 9 और 16 मई को सहारनपुर स्टेशन से रात्रि 8:50 बजे रवाना होकर अगले दिन प्रात: 2:15 बजे ब्यास पहुंचेगी। वापसी यात्रा के लिए ट्रेन संख्या (04566) 4, 11 और 18 मई को दोपहर 3 बजे ब्यास स्टेशन से रवाना होगी और रात 8:20 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। ये ट्रेनें दोनों दिशाओं में यमुनानगर जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, अंबाला कैंट, लुधियाना और जालंधर सिटी स्टेशनों पर रुकेंगी।

उल्लेखनीय है कि 30 अप्रैल को संगत ने डेरा ब्यास पहुंचकर बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों द्वारा आयोजित सत्संग का आनंद उठाया था। इस अवसर पर हजूर जसदीप सिंह गिल भी मंच पर उपस्थित थे। स्वामीजी की बानी ‘धुन सुन कर मन समझाई’ से लिए गए शब्दों की व्याख्या की गई तथा उपस्थित लोगों को प्रेरित किया गया कि नाम शब्द के पुण्य के बिना, चाहे कोई लाख प्रयास क्यों न कर ले, अपने कर्मों से मुक्ति नहीं मिल सकती। मार्च के आखिरी भंडारे के अवसर पर दूर-दूर से करीब 10 लाख श्रद्धालु डेरा ब्यास पहुंचे, जिसके कारण सत्संग पंडाल भी छोटा पड़ गया और पार्किंग के रिकॉर्ड भी इस बार टूट गए। नौकरों को एक अस्थायी मंडप की व्यवस्था करनी पड़ी।

यह भी देखें:https://bharatdes.com/another-blow-to-pakistan-from-india-ban-on-all-types-of-imports/

The post डेरा ब्यास जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे संबंधित जरूरती जानकारी appeared first on .