तालिबान Archives -

पाकिस्तान ने कुछ किया तो हम ‘सीधी जंग’ मानेंगे : अफगािनिस्तान
इस्तांबुल, 28 अक्तूबर : तुर्की के इस्तांबुल में पाकिस्तान और इस्लामिक अमीरात ऑफ़ अफ़ग़ानिस्तान (तालिबान) के बीच चल रही शांति वार्ता बुरी तरह विफल हो गई है। इस बीच, तालिबान ने पाकिस्तान को खुली धमकी दी है कि अगर अफ़ग़ानिस्तान के किसी भी हिस्से पर बमबारी की गई, तो पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद को निशाना बनाया जाएगा।

सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, तालिबान ने पाकिस्तान को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान में कहीं भी हमला होने पर इसे ‘युद्ध की कार्रवाई’ माना जाएगा और इसका जवाब इस्लामाबाद को निशाना बनाकर दिया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान इस्लामिक अमीरात का प्रतिनिधिमंडल रचनात्मक बातचीत और समस्या का समाधान खोजने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। लेकिन उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल में ऐसी प्रतिबद्धता का अभाव है।

‘हमला करने का अधिकार’

वार्ता के दौरान, पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने अफ़ग़ान पक्ष से यह स्वीकार करने का अनुरोध किया कि पाकिस्तान को टीटीपी (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) के हमलों के दौरान अफ़ग़ानिस्तान की धरती पर हमले करने का अधिकार है। हालाँकि, तालिबान ने इस माँग को सिरे से खारिज कर दिया। तालिबान ने ज़ोर देकर कहा कि टीटीपी मुद्दा पाकिस्तान का एक घरेलू मुद्दा है और तालिबान का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

बातचीत को बाधित करने का प्रयास

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने इस्तांबुल में चल रही वार्ता को बाधित करने की कोशिश की। इसके अलावा, पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने इस्लामिक अमीरात से पाकिस्तान की सुरक्षा सुनिश्चित करने की माँग भी की।

सूत्रों ने आगे बताया कि स्पष्ट तर्क प्रस्तुत करने के बजाय, पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल बातचीत की मेज़ से पीछे हटने और भागने को तैयार था, जिसके कारण कोई समन्वय नहीं दिख रहा था। इस धमकी से साफ़ हो गया है कि तुर्की में तालिबान और पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता पूरी तरह विफल रही है।

यह भी देखें : पाकिस्तानी प्रधानमंत्री झूठी जानकारी फैला रहे थे, एक्स ने किया खुलासा

The post पाकिस्तान ने कुछ किया तो हम ‘सीधी जंग’ मानेंगे : अफगािनिस्तान appeared first on .

पाकिस्तान कभी भी शुरू कर सकता है युद्ध, सेना हाई अलर्ट पर
काबुल/इस्लामाबाद, 15 अक्तूबर : पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और अफ़ग़ान तालिबान के बीच मंगलवार रात फिर से हिंसक झड़पें हुईं। इन झड़पों के चलते ख़ैबर पख़्तूनख़्वा के कुर्रम ज़िले में सीमा पर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया है। इससे पहले, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख़्वाजा आसिफ ने चेतावनी दी थी कि अफ़ग़ानिस्तान के साथ शत्रुतापूर्ण माहौल है। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद और काबुल में कभी भी युद्ध छिड़ सकता है और युद्ध की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। आसिफ ने साफ़ किया था कि अगर अफ़ग़ानिस्तान कोई धमकी देता है, तो पाकिस्तान तुरंत जवाब देगा।

तालिबान पर पहली गोली चलाने का आरोप

इस ताज़ा लड़ाई में, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की चौकियों पर कब्ज़ा करने का दावा किया है। टैंकों को भी नुकसान पहुँचने की ख़बरें हैं। अफ़ग़ान समर्थक सोशल मीडिया हैंडल्स ने दावा किया है कि अफ़ग़ान सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान में उन जगहों को निशाना बनाया जहाँ से अफ़ग़ानिस्तान को ख़तरा पैदा होता है। इसके साथ ही, 7 पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए। पाकिस्तानी सरकारी मीडिया ने तालिबान पर बिना उकसावे के पहली गोली चलाने का आरोप लगाया है।

पाकिस्तानी सूत्रों ने दावा किया कि उनके हमले में कई तालिबान चौकियों को भारी नुकसान पहुँचा है और उनकी चौकियों से आग की लपटें उठती देखी गईं। पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई में एक तालिबान टैंक नष्ट हो गया, जिससे हमलावरों को अपनी चौकियाँ छोड़कर भागना पड़ा। इस बीच, काबुल ने दावा किया है कि वह अपने हवाई क्षेत्र और संप्रभुता के उल्लंघन का जवाब दे रहा है। सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया गया कि एक अफ़ग़ान तालिबान ड्रोन ने पख्तूनख्वा के सीमावर्ती इलाकों में एक पाकिस्तानी सैन्य अड्डे पर विस्फोटक गिराए। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेनाएँ हाई अलर्ट पर हैं और किसी भी हमले का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

आईएसआईएस ने आईएसआईएस आतंकवादियों को सौंपने की मांग की

अफ़ग़ानिस्तान ने पाकिस्तान से आईएसआईएस-खुरासान के आतंकवादियों को अफ़ग़ानिस्तान को सौंपने की भी माँग की है। तालिबान का आरोप है कि पाकिस्तान अपनी धरती पर आईएसआईएस के आतंकवादियों को पनाह दे रहा है, जो अफ़ग़ानिस्तान और पूरी दुनिया के लिए ख़तरा हैं। तालिबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान के पख़्तूनख्वा क्षेत्र में इन आतंकवादियों के नए अड्डे बनाए गए हैं। उन्होंने यहाँ तक आरोप लगाया कि ईरान और रूस पर हमलों की योजना भी इन्हीं पाकिस्तानी ठिकानों से बनाई गई थी।

यह भी देखें : इटली के फार्महाउस के अंदर हादसा, 3 काराबेनियरी पुलिस कर्मियों की मौत

The post पाकिस्तान कभी भी शुरू कर सकता है युद्ध, सेना हाई अलर्ट पर appeared first on .

रूस के तालिबान को मान्यता देने के बाद अब भारत भी देगा मान्यता?
नई दिल्ली, 5 जुलाई : विशेषज्ञों का मानना है कि भारत रूस द्वारा तालिबान 2.0 शासन को औपचारिक मान्यता देने के निर्णय को तुरंत स्वीकार नहीं करेगा। हालांकि, इस कदम से भारत को क्षेत्र में अपनी रणनीति को पुन: परिभाषित करने का अवसर मिल सकता है। पिछले एक वर्ष में भारत और काबुल के बीच संबंधों में सुधार देखा गया है, जिसमें भारत ने तालिबान 2.0 के साथ संवाद को बढ़ावा दिया है।

तालिबान ने पहलगाम हमले की निंदा की थी

तालिबान ने हाल ही में पहलगाम हमले की निंदा भी की है, जो इस बात का संकेत है कि वह भारत के प्रति अपनी स्थिति को संतुलित करने की कोशिश कर रहा है। इस बीच, भारत के रणनीतिक साझेदार रूस ने इस सप्ताह तालिबान शासन को आधिकारिक मान्यता दी है, जो भारत के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ हो सकता है।

काबुल और इस्लामाबाद के बीच संबंधों में खटास आई हुई है, और पाकिस्तान अक्सर अपनी समस्याओं का ठीकरा तालिबान पर फोडऩे के लिए तैयार रहता है। ऐसे में भारत को इस स्थिति का लाभ उठाने का अवसर मिल सकता है।

रूस के कदम से भारत को मिला मौका

श्वञ्ज की एक रिपोर्ट के मुताबिक विशेषज्ञों का कहना है कि रूस का तालिबान के प्रति झुकाव भारत के लिए अपनी बात रखने का एक नया मौका हो सकता है। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ पुलिस, सिक्योरिटी एंड क्रिमिनल जस्टिस, राजस्थान के सहायक प्रोफेसर विनय कौरा का कहना है, ‘तालिबान के साथ रूस के संबंध भारत को अपनी भूमिका निभाने का अवसर दे सकते हैं।

मॉस्को, काबुल के साथ अपने नए रिश्ते में चीन पर निर्भरता से बचना चाहेगा। इससे भारत को क्षेत्रीय स्थिरता में रूस के साथ मिलकर काम करने का मौका मिलेगा।

पाकस्तान से छुटकारा चाहता है तालिबान

तालिबान अब पाकिस्तान से अपनी निर्भरता को कम करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। इसके तहत, वह इंटरनेशनल नॉर्थ साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर (आई.एन.एस.टी.सी.) और चाबहार बंदरगाह का उपयोग वैश्विक व्यापार के लिए करना चाहता है। वर्तमान में, अफगानिस्तान को अपने व्यापार के लिए पाकिस्तान के कराची बंदरगाह पर निर्भर रहना पड़ता है, जो कि अब उसके लिए एक चुनौती बन चुका है।

आई.एन.एस.टी.सी. एक महत्वपूर्ण व्यापार मार्ग है, जो भारत को रूस और यूरोप से जोड़ता है, जबकि चाबहार बंदरगाह, जो ईरान में स्थित है, भारत के लिए अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक पहुंचने का एक प्रमुख रास्ता प्रदान करता है। तालिबान का उद्देश्य इन दोनों मार्गों का उपयोग करके अपने व्यापारिक संबंधों को मजबूत करना है, ताकि वह पाकिस्तान पर निर्भरता को समाप्त कर सके और अपने आर्थिक हितों को सुरक्षित कर सके।

यह भी देखें : त्रिनिदाद और टोबैगो में मोदी बोले ‘भारत जल्द दुनियां की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा’,

The post रूस के तालिबान को मान्यता देने के बाद अब भारत भी देगा मान्यता? appeared first on .

भारत-अफगानिस्तान की बढ़ती नजदीकियों से पाकिस्तान परेशान
काबुल/नई दिल्ली, 17 मई : भारत ने पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अफगानिस्तान में तालिबान के शासन के संदर्भ में एक महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है। अधिकारियों के अनुसार, भारत अफगानिस्तान के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए साहसिक कदम उठाने का निर्णय लिया है। यह स्पष्ट है कि भारत काबुल के साथ अपने संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए आवश्यक सभी उपाय करेगा।

यह जानकारी ‘द हिंदू’ की एक रिपोर्ट में दी गई है, जो विदेश मंत्री एस. जयशंकर और कार्यवाहक अफगान विदेश मंत्री मावलवी आमिर खान मुत्ताकी के बीच हुई बातचीत के एक दिन बाद सामने आई है। इस नई रणनीति के चलते पाकिस्तान की प्रतिक्रिया में निश्चित रूप से बेचैनी देखने को मिलेगी।

अफगान शरणार्थियों को सहायता पर विचार

अफगानिस्तान से संबंधों को मजबूत करने की दिशा में भारत उन अफगान शरणार्थियों को मानवीय सहायता देने पर विचार करेगा, जिन्हें पाकिस्तान ने जबरन वापस भेजा है। गुरुवार 15 मई को मुत्ताकी के साथ बातचीच में जयशंकर ने अफगानिस्तान में प्रत्यक्ष मानवीय सहायता बढ़ाने का संकेत दिया था। इसके साथ ही तालिबान प्रशासन की कुछ आवश्यकताओं पर नई दिल्ली में विचार किया जा रहा है, जिसे मुत्ताकी ने इसी साल 8 जनवरी को दुबई में विदेश सचिव विक्रम मिसरी से मुलाकात के दौरान उठाया था।

काबुल को लेकर प्लान रेडी

तालिबान ने मुत्ताकी के आगामी बहुराष्ट्रीय दौरे को अफगानिस्तान की सक्रिय विदेश नीति का हिस्सा बताया है, जो दक्षिण एशिया में काबुल की संतुलित स्थिति को आकार दे रही है। नई दिल्ली में अधिकारियों ने संकेत दिया है कि भारत तालिबान के संबंध में जो भी आवश्यक है, वह करने को तैयार है। अगस्त 2021 में तालिबान के काबुल पर काबिज होने के बाद भारत ने दूतावास से अधिकारियों को बुलाने के साथ ही कंधार और मजार-ए-शरीफ में भी मिशनों को खाली कर दिया था। हालांकि, पिछले दो वर्षों में नई दिल्ली ने तालिबान के साथ संपर्क बढ़ाया है और दोनों देशों के अधिकारियों की मुलाकातें होती रही हैं।

यह भी देखें : https://bharatdes.com/man-arrested-for-sending-military-intelligence-to-pakistan/

The post भारत-अफगानिस्तान की बढ़ती नजदीकियों से पाकिस्तान परेशान appeared first on .