दिल्ली-एनसीआर Archives -

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों की बिक्री की अनुमति दी
नई दिल्ली, 15 अक्तूबर : सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली के मौके पर दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों की बिक्री और फोड़ने की इजाजत दे दी है। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की पीठ ने केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार की संयुक्त याचिका को स्वीकार करते हुए ग्रीन पटाखों पर प्रतिबंध में ढील दी।

पीठ ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों और एनसीआर के राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों को दिवाली के दौरान प्रदूषण के स्तर की निगरानी करने और इस संबंध में एक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। पीठ ने कहा, “एक अंतरिम उपाय के रूप में, हम 18 से 21 अक्टूबर तक पटाखे फोड़ने की अनुमति देते हैं।” सीजेआई ने आदेश का मुख्य भाग पढ़ते हुए कहा, “दिल्ली एनसीआर में पटाखों की तस्करी हो रही है और ये पटाखे ग्रीन पटाखों से ज़्यादा नुकसान पहुँचाते हैं।”

हमें एक संतुलित दृष्टिकोण अपनाना होगा

सीजेआई ने कहा, “हमें पर्यावरण से समझौता किए बिना एक संतुलित दृष्टिकोण अपनाना होगा।” आदेश में कहा गया है कि गश्ती दल पटाखा निर्माताओं पर नियमित नज़र रखेंगे और उनके क्यूआर कोड वेबसाइटों पर अपलोड करने होंगे। पीठ ने कहा कि दिल्ली एनसीआर के बाहर के पटाखे यहां नहीं बेचे जा सकेंगे और ऐसा होने पर विक्रेता का लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा।

इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों के निर्माण और बिक्री की अनुमति मांगने वाली याचिकाओं पर 10 अक्टूबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के राज्यों और केंद्र की ओर से पेश हुए। मेहता ने अदालत से अपील की थी कि दिवाली, गुरुपर्व और क्रिसमस के मौके पर दिल्ली-एनसीआर में बिना किसी समय सीमा के ग्रीन पटाखे फोड़ने की अनुमति दी जाए।

यह भी देखें : चांदी की भारी कमी: व्यापारियों ने बुकिंग बंद कर दी, ऊंचे प्रीमियम पर बेच रहे हैं

The post सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों की बिक्री की अनुमति दी appeared first on .

पुराने वाहनों पर सी.एम. रेखा गुप्ता ने कहा, ‘इन्हें बंदकर देना समाधान नहीं’
नई दिल्ली, 26 जुलाई : दिल्ली-एनसीआर में 15 साल पुराने डीजल और 10 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर लगाए गए कोर्ट के प्रतिबंध पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदूषण को कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन यह भी सच है कि पूर्व की सरकारों की नीतियों के कारण आज यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

रेखा गुप्ता ने यह भी उल्लेख किया कि यदि पहले उचित कदम उठाए गए होते, तो शायद कोर्ट को इस तरह का आदेश देने की आवश्यकता नहीं पड़ती। उन्होंने कोर्ट से अपील की कि इस प्रतिबंध को हटाया जाए, क्योंकि ऐसा करने से लोगों की दैनिक जीवन में कठिनाई बढ़ सकती है।

वाहनों की फिटनेस देखना जरूरी है

सीएम ने आगे कहा कि उनकी सरकार ने इस मुद्दे पर कोर्ट में एक एप्लिकेशन दायर की है, जिसमें उन्होंने अनुरोध किया है कि कोर्ट का आदेश वाहनों की फिटनेस के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि कार्रवाई भी केवल उन वाहनों के लिए होनी चाहिए जो सही तरीके से कार्य कर रहे हैं।

रेखा गुप्ता ने बुजुर्ग लोगों का भी जिक्र किया, जो कभी-कभी अपनी गाड़ी का उपयोग करते हैं। यदि फिट वाहनों को जब्त किया जाता है, तो यह लोगों के लिए न केवल असुविधाजनक होगा, बल्कि उनके लिए मानसिक तनाव का कारण भी बन सकता है।

सरकार द्वारा मुद्दा कोर्ट में उठाया गया है

आपको बता दें कि दिल्ली सरकार ने कोर्ट के इस फैसले पर सुप्रीम कोर्ट से पुनर्विचार करने की बात कही है। दिल्ली सरकार ने कोर्ट से 2018 के आदेश पर फिर से विचार करने की मांग की है। कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया है कि बी.एस.-6 वाहन बी.एस.-4 वाहनों की तुलना में कम प्रदूषण फैलाते हैं। दिल्ली सरकार ने मांग की है कि अदालत केंद्र सरकार या वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग को निर्देश दे कि वो हृष्टक्र में सभी श्रेणियों के 15 या उससे ज़्यादा साल पुराने पेट्रोल और 10 या उससे ज़्यादा साल पुराने डीज़ल वाहनों के चलने पर व्यापक, वैज्ञानिक अध्ययन के आदेश दे।

यह भी देखें : भारत के लड़ाकू विमानों की संख्या घट कर पाकिस्तान के बराबर हो जाएगी!

The post पुराने वाहनों पर सी.एम. रेखा गुप्ता ने कहा, ‘इन्हें बंदकर देना समाधान नहीं’ appeared first on .

कबूतरों की बढ़ती तादात से परेशान छात्र ने एन.जी.टी. को लिखी शिकायत
नई दिल्ली, 3 जून : दिल्ली-एनसीआर में कबूतरों की बढ़ती संख्या और सडक़ों की सफाई के दौरान उडऩे वाली धूल के कारण एक छात्र ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एन.जी.टी.) में याचिका दायर की है। याचिका में यह उल्लेख किया गया है कि कबूतरों की बीट से उत्पन्न होने वाले जहरीले कण वायु में मिलकर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन रहे हैं।

एन.जी.टी. ने सरकार को दिया नोटिस

इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए एनजीटी ने सरकार और संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसके अतिरिक्त, नगर निगम (एम.सी.डी.) शहर में कबूतरों को दाना डालने के स्थानों पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है, ताकि कबूतरों की बढ़ती आबादी से उत्पन्न स्वास्थ्य जोखिमों को कम किया जा सके।

फेफड़ों में बीमारी का खतरा

जब इन जगहों पर झाड़ू लगाई जाती है तो सूख चुकी बीट से निकलने वाले जहरीले कण धूल में मिल जाते हैं। इससे हवा और भी ज्यादा प्रदूषित हो जाती है और लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा हो जाता है। याचिकाकर्ता का कहना है कि इन प्रदूषकों के संपर्क में आने से फेफड़ों की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

इनमें हाइपरसेंसिटिविटी न्यूमोनिटिस भी शामिल है। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें फेफड़ों में सूजन हो जाती है, जिससे सांस लेने में तकलीफ होती है और फेफड़ों में निशान पड़ जाते हैं।

दाना डालने पर प्रतिबंध की तैयारी

बताया जा रहा है कि एम.सी.डी. शहर में कबूतरों को दाना डालने के स्थानों पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। अगर यह प्रस्ताव पास हो जाता है तो सडक़ों, चौराहों और सडक़ के किनारों पर बने कबूतरों को दाना डालने के स्थान बंद हो सकते हैं।

यह भी देखें : लगातार आसमान छूने के बाद अब 12 हजार रूपए तक सस्ता होगा सोना

The post कबूतरों की बढ़ती तादात से परेशान छात्र ने एन.जी.टी. को लिखी शिकायत appeared first on .