दिल्ली ब्लास्ट Archives -

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने आतंकी उमर का साथी शोएब फरीदाबाद से गिरफ्तार किया
नई दिल्ली, 26 नवम्बर : राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) ने 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किले के बाहर हुए कार बम विस्फोट के सिलसिले में फरीदाबाद के धौज निवासी शोएब को गिरफ्तार किया है। शोएब इस मामले का सातवाँ आरोपी है। एनआईए की जाँच में खुलासा हुआ है कि उसने विस्फोट से ठीक पहले आतंकवादी उमर-उन-नबी को पनाह दी थी और उसे ज़रूरी मदद भी पहुँचाई थी।

इस विस्फोट में कई लोग मारे गए थे और दर्जनों घायल हुए थे। इससे पहले, एनआईए ने कार बम विस्फोट के मुख्य आरोपी उमर के छह अन्य साथियों को गिरफ्तार किया था। शोएब की गिरफ्तारी जाँच में एक महत्वपूर्ण कदम है।

शोएब ने पूरी गारंटी ली थी

सूत्रों से पता चला है कि शोएब ने आतंकी उमर का सामान इधर-उधर पहुँचाने में उसकी मदद की थी। उसने ही नूंह में अपनी साली अफसाना के घर में उमर के लिए कमरा किराए पर लिया था और पूरी गारंटी ली थी। 10 नवंबर को दिल्ली में हुए ब्लास्ट से पहले उमर नूंह के घर में 10 दिन रुका था। ब्लास्ट वाले दिन वह नूंह से दिल्ली गया था। अब एनआईए उसे यूनिवर्सिटी और नूंह भी ले जाएगी।

यह भी देखें : ‘मां काली सपने आई, बोला मुझे मरियम के वेश में सजाओ…’ फिर पुजारी गिरफ्तार

The post दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने आतंकी उमर का साथी शोएब फरीदाबाद से गिरफ्तार किया appeared first on .

पंजाब में ग्रेनेड हमले का मॉड्यूल पकड़ा गया
लुधियाना/चंडीगढ़, 13 नवम्बर : दिल्ली ब्लास्ट के बाद पंजाब में जारी हाई अलर्ट के बीच लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने आईएसआई पाकिस्तान समर्थित ग्रेनेड हमला मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने विदेशी हैंडलर्स के 10 प्रमुख संचालकों को गिरफ्तार किया है।

पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के संपर्क में

शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी हैंड ग्रेनेड उठाने और उनकी डिलीवरी के लिए मलेशिया स्थित 3 ऑपरेटरों के जरिए पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के संपर्क में थे। पता चला है कि हैंडलर्स को राज्य में अशांति फैलाने और आबादी वाले इलाकों में ग्रेनेड हमले करने का काम सौंपा गया था। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस पंजाब में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आतंकवाद को खत्म करने और सीमा पार आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है

यह भी देखें : पंजाब में पराली जलाने के मामलों में तेजी से वातावरण के हालात खराब

The post पंजाब में ग्रेनेड हमले का मॉड्यूल पकड़ा गया appeared first on .

दिल्ली ब्लास्ट मामले में गिरफ्तारी के बाद डॉ. शाहीन के पिता की पहली प्रतिक्रिया
लखनऊ, 11 नवम्बर : फरीदाबाद में डॉक्टर शाहीन की गिरफ्तारी से लखनऊ में उनके परिवार में हड़कंप मच गया है। लालबाग स्थित उनके घर और डालीगंज स्थित उनके पुराने घर पर पुलिस की कार्रवाई ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। शाहीन के पिता ने जब अपनी बेटी की गिरफ्तारी की खबर सुनी, तो उन्हें पहले तो यकीन ही नहीं हुआ। वह कहते रहे, “मेरी बेटी एक डॉक्टर है। उसने अपना जीवन लोगों की सेवा में बिताया है। मुझे नहीं लगता कि वह किसी गलत काम में शामिल हो सकती है।”

खंदारी बाजार के पुराने घर में पसरा सन्नाटा

डॉ. शाहीन मूल रूप से लखनऊ के खंदारी बाज़ार स्थित मकान नंबर 121 में अपने परिवार के साथ रहती थीं। यह उनका पुश्तैनी घर है। पड़ोसियों के अनुसार, उनका परिवार शिक्षित और शांत स्वभाव का है। उनके पिता सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, जबकि उनका बड़ा बेटा शोएब अपने परिवार के साथ यहीं रहता है। पड़ोसियों के अनुसार, शाहीन कई साल पहले लखनऊ छोड़कर चली गई थीं। पढ़ाई पूरी करने के बाद, वह नौकरी के लिए फरीदाबाद चली गईं। कुछ साल पहले उन्होंने महाराष्ट्र के एक युवक से शादी कर ली। तब से वह वहीं रह रही हैं।

फरीदाबाद में शाहीन की गिरफ्तारी की खबर जब मोहल्ले में पहुँची, तो हर कोई स्तब्ध रह गया। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि पढ़ाई में होशियार और हमेशा डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली शाहीन किसी विवाद या जाँच में फँस सकती है। उसके परिवार के अनुसार, शाहीन बचपन से ही मेहनती और संवेदनशील थी। उसे चिकित्सा और सेवा का जुनून था। उसके पिता ने बताया कि शाहीन को डॉक्टर बनने की प्रेरणा तब मिली जब उसकी माँ बीमार पड़ीं। उस समय डॉक्टरों की सेवा देखकर उसने डॉक्टर बनने का संकल्प लिया।

दिल्ली में काम किया

“शाहीन एक मेधावी छात्रा थी,” उसके पिता ने बताया। “इलाहाबाद मेडिकल कॉलेज से स्नातक होने के बाद, उसने कुछ समय दिल्ली में काम किया, फिर फ़रीदाबाद में स्थायी नौकरी पा ली। वह हमेशा अपने परिवार के करीब रही, लेकिन काम की व्यस्तताओं के कारण वह कई सालों तक लखनऊ नहीं आ सकी।”

छोटे भाई परवेज के घर पर भी छापेमारी की गई।

फरीदाबाद में शाहीन की गिरफ्तारी के बाद, मंगलवार सुबह जांच एजेंसियों ने शाहीन के छोटे भाई परवेज़ के घर पर छापा मारा। यह छापेमारी डालीगंज इलाके में स्थित उसके घर पर की गई। पुलिस टीमों ने घर की तलाशी ली, हालाँकि देर शाम तक किसी भी ज़ब्ती या गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।

परिवार के सदस्यों का कहना है कि परवेज़ का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। वह एक स्थानीय व्यवसाय चलाता है और एक शांत स्वभाव का युवक है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, किसी भी संभावित सबूत को सुरक्षित रखने के लिए एहतियाती तौर पर छापेमारी की गई थी।

‘शाहीन को फंसाया जा रहा है’

मीडिया से बात करते हुए, शाहीन के पिता ने अपनी बेटी की बेगुनाही का दावा किया। उन्होंने कहा कि शाहीन ने हमेशा कानून का पालन किया और अपने काम में ईमानदारी दिखाई। “हमारा परिवार कभी किसी विवाद में नहीं रहा। शाहीन ने जीवन भर कड़ी मेहनत की है। वह बचपन से ही दूसरों की मदद करती रही है। मुझे नहीं लगता कि वह किसी गलत काम में शामिल हो सकती है। उसे फँसाया जा रहा है।”

पिता की आवाज़ में दर्द और चिंता भरी थी। उन्होंने कहा, “मेरी बेटी डॉक्टर है, उसने कई लोगों की जान बचाई है। यह समझ से परे है कि आज उससे पूछताछ हो रही है।”

The post दिल्ली ब्लास्ट मामले में गिरफ्तारी के बाद डॉ. शाहीन के पिता की पहली प्रतिक्रिया appeared first on .

दिल्ली ब्लास्ट : गृह मंत्री ने बुलाई एमरजेंसी मीटिंग, आई.बी. प्रमुख भी शामिल
नई दिल्ली, 11 नवम्बर : दिल्ली में कल रात लाल किले के पास हुए धमाके ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मामले की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। सभी वरिष्ठ अधिकारियों को आज सुबह 11 बजे बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया गया है।

बैठक में केंद्रीय गृह सचिव, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के निदेशक, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) के महानिदेशक शामिल होंगे। गृह मंत्री अमित शाह बैठक की अध्यक्षता करेंगे। जम्मू-कश्मीर के DGP भी वर्चुअली इसमें शामिल होंगे।

यह भी देखें : दिल्ली ब्लास्ट : पुलिस द्वारा यू.ए.पी.ए. और विस्फोटक एक्ट तहत एफ.आई.आर. दर्ज

The post दिल्ली ब्लास्ट : गृह मंत्री ने बुलाई एमरजेंसी मीटिंग, आई.बी. प्रमुख भी शामिल appeared first on .

दिल्ली ब्लास्ट : पुलिस द्वारा यू.ए.पी.ए. और विस्फोटक एक्ट तहत एफ.आई.आर. दर्ज
दिल्ली, 11 नवम्बर : पुलिस ने सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट के मामले में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) और विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। केंद्रीय गृह मंत्री सुबह करीब साढ़े नौ बजे खुफिया प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। सोमवार शाम एक कार में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। विस्फोट के कारण कई वाहन भी जल गए।

जिस समय विस्फोट हुआ उस समय इलाके में काफी भीड़ थी। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने कहा कि विस्फोट एक धीमी गति से चलती हुंडई आई-20 कार में हुआ जिसमें तीन लोग बैठे थे। घायलों के शरीर में कोई छर्रे नहीं मिले, जो बम विस्फोटों में आम नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।

कार हरियाणा नंबर की थी

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार हरियाणा नंबर की थी और नदीम खान के नाम पर पंजीकृत थी। चांदनी चौक व्यापारी संघ ने घटना का एक वीडियो साझा किया है। विस्फोट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

यह भी देखें : पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से बात की, दिल्ली ब्लास्ट की जानकारी ली

The post दिल्ली ब्लास्ट : पुलिस द्वारा यू.ए.पी.ए. और विस्फोटक एक्ट तहत एफ.आई.आर. दर्ज appeared first on .

पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से बात की, दिल्ली ब्लास्ट की जानकारी ली
नई दिल्ली/मुंबई, 10 नवम्बर : राजधानी दिल्ली में हुए बम धमाके में कई लोगों की मौत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से बात की है। इस दौरान उन्होंने गृह मंत्री से धमाके के संबंध में जानकारी मांगी है। गृह मंत्री अमित शाह ने घटना के बाद त्वरित जांच के आदेश दिए हैं।

मुंबई और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट

आपको बता दें कि सोमवार (10 नवंबर 2025) शाम दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में शक्तिशाली बम धमाका हुआ, जिससे पूरे देश की खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ गई है। शुरुआती खबरों के मुताबिक, इस उच्च तीव्रता वाले धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 लोग घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका काफी जोरदार था, जिससे आसपास खड़ी गाड़ियों में भी आग लग गई। एनआईए की टीम जांच में जुट गई है। दिल्ली में हुए दिल दहला देने वाले धमाके के बाद मुंबई पुलिस और उत्तर प्रदेश (यूपी) में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

यह भी देखें : लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास जोरदार धमाका, 8 की मौत

The post पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से बात की, दिल्ली ब्लास्ट की जानकारी ली appeared first on .

दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी और मुंबई में अलर्ट, सीएम योगी ने कड़ी निगरानी के आदेश दिए
नई दिल्ली/मुंबई, 10 नवम्बर : सोमवार (10 नवंबर 2025) शाम दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में एक शक्तिशाली बम धमाका हुआ, जिसने देशभर की खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, इस उच्च तीव्रता वाले धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 लोग घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका काफी शक्तिशाली था, जिसकी वजह से आस-पास के वाहनों में भी आग लग गई। एनआईए की टीम जाँच में जुट गई है।

मुंबई और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट

दिल्ली में हुए दिल दहला देने वाले धमाके के बाद मुंबई पुलिस और उत्तर प्रदेश (यूपी) में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
मुंबई: पुलिस ने शहर के संवेदनशील इलाकों में गश्त और नाकेबंदी बढ़ा दी है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए रेलवे स्टेशनों, मॉल, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। यूपी के प्रमुख स्थलों, धार्मिक स्थलों, बाज़ारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में कड़ी निगरानी की जा रही है। पुलिस को ड्रोन और अन्य तकनीकी माध्यमों से निगरानी करने को कहा गया है। दिल्ली से लगी सीमा पर नाकाबंदी कर दी गई है, खासकर नोएडा और गाजियाबाद में पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

नोएडा में सख्ती: पुलिस ने नोएडा के भीड़भाड़ वाले इलाकों, खासकर सेक्टर 18 में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। मेट्रो स्टेशनों और आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। गुरुग्राम में भी हाई अलर्ट है।

‘डॉक्टरों के भेष’ में छिपे आतंकवादी नेटवर्क का पर्दाफाश

यह विस्फोट ऐसे समय में हुआ है जब सुरक्षा एजेंसियों ने हाल ही में एक बड़ी आतंकी साजिश का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन के दौरान जम्मू-कश्मीर से लेकर फरीदाबाद और गुजरात तक कई संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी देखें : लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास जोरदार धमाका, 8 की मौत

The post दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी और मुंबई में अलर्ट, सीएम योगी ने कड़ी निगरानी के आदेश दिए appeared first on .