दिल्ली हाईकोर्ट Archives -

कोर्ट की वीडियो पोस्ट पर हाई कोर्ट का केजरीवाल को नोटिस, गूगल और एक्स को भी फटकार
नई दिल्ली, 23 अप्रैल : दिल्ली हाईकोर्ट ने अदालत की कार्यवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया की गरिमा बनाए रखना बेहद जरूरी है और किसी भी तरह की अनधिकृत रिकॉर्डिंग या प्रसारण स्वीकार नहीं किया जाएगा। अदालत ने अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह मामला कोर्ट की कार्यवाही के कथित अवैध रिकॉर्डिंग और प्रसारण से जुड़ा हुआ है।

कोर्ट ने X, Google और Meta को निर्देश दिया कि अदालत से जुड़े सभी वीडियो और पोस्ट तुरंत हटाए जाएं। मेटा ने कोर्ट को जानकारी दी कि उसने ऐसे कंटेंट पहले ही हटा दिए हैं, जबकि गूगल को भी निर्देश दिए गए कि यदि कोई वीडियो मौजूद है तो उसे तुरंत हटाया जाए।

PIL में कई लोगों पर आरोप

यह मामला अधिवक्ता वैभव सिंह द्वारा दायर जनहित याचिका (PIL) से जुड़ा है। याचिका में केजरीवाल के अलावा कई अन्य नेताओं और रवीश कुमार पर भी अदालत की कार्यवाही को अवैध रूप से रिकॉर्ड और साझा करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही, सभी के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग की गई है। पूरा विवाद दिल्ली के चर्चित एक्साइज पॉलिसी मामले से जुड़ा है। 13 अप्रैल को केजरीवाल ने अदालत में पेश होकर जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के समक्ष अपनी दलीलें रखी थीं।

इसी सुनवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूछा कि क्या ऐसे पोस्ट अपने आप हटाए जा सकते हैं। इस पर मेटा के वकील ने बताया कि तकनीकी रूप से यह संभव नहीं है, लेकिन कोर्ट या सरकार के आदेश मिलने पर 24 घंटे के भीतर कंटेंट हटा दिया जाता है।

यह भी देखें : एनआरआई पंजाबी अब देश लौटते ही बनवा सकेंगे OCI कार्ड

The post कोर्ट की वीडियो पोस्ट पर हाई कोर्ट का केजरीवाल को नोटिस, गूगल और एक्स को भी फटकार appeared first on .

नीरव मोदी विरुद्ध ब्रिटेन की अदालत ने दिल्ली हाईकोर्ट से मांगी मदद
नई दिल्ली, 20 जनवरी : भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी से जुड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में ब्रिटेन की एक अदालत ने भारत की दिल्ली हाईकोर्ट से सहायता मांगी है। इस मामले में बैंक ऑफ इंडिया के एक अधिकारी का बयान दर्ज किया जाना आवश्यक है, जिसके लिए ब्रिटिश अदालत ने औपचारिक रूप से दिल्ली हाईकोर्ट को पत्र लिखा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने नीरव मोदी सहित सभी संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किए हैं। न्यायमूर्ति हरि शंकर ने कहा कि यह पहली बार है जब किसी विदेशी अदालत की अपील पर बिना सभी पक्षों से परामर्श किए कार्रवाई करने का प्रश्न सामने आया है।

केंद्र सरकार की भूमिका

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया केंद्र सरकार की सहायता के बिना संभव नहीं है। अदालत ने भारत सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है, ताकि कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। नीरव मोदी से जुड़ा बैंक धोखाधड़ी का मामला इस समय एक ब्रिटिश बैंक में चल रहा है। इस केस में बैंक ऑफ इंडिया के एक अधिकारी की गवाही को अहम माना जा रहा है।

हेग कन्वेंशन का हवाला

दिल्ली हाईकोर्ट ने बताया कि केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय ने यह पत्र 1970 के हेग कन्वेंशन के तहत अदालत को भेजा है। इस कन्वेंशन के अनुसार सिविल और वाणिज्यिक मामलों में विदेशों से साक्ष्य एकत्र करने की अनुमति दी जाती है। अब इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट सभी पक्षों के जवाब का इंतजार कर रही है, जिसके बाद यह तय किया जाएगा कि ब्रिटिश अदालत की मांग पर आगे क्या कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

यह भी देखें : नितिन नवीन निर्विरोध चुने गए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

The post नीरव मोदी विरुद्ध ब्रिटेन की अदालत ने दिल्ली हाईकोर्ट से मांगी मदद appeared first on .

संजय कपूर की 30,000 करोड़ की वसीयत पर नया मोड़, जांच का विरोध
नई दिल्ली, 21 दिसम्बर : उद्योगपति संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में एक नया मोड़ आ गया है। इस मामले में संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने वसीयत की फॉरेंसिक जांच का विरोध किया है, जिससे यह हाई-प्रोफाइल केस और अधिक चर्चा में आ गया है।

दिल्ली हाईकोर्ट के जॉइंट रजिस्ट्रार गगनदीप जिंदल के समक्ष हुई सुनवाई के दौरान प्रिया कपूर ने संजय कपूर की वसीयत की फॉरेंसिक जांच की मांग पर आपत्ति जताई। यह मांग अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों की ओर से की गई थी।

20 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 20 जनवरी तय की है। तब तक दोनों पक्षों की दलीलों पर विचार किया जाएगा और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर फैसला लिया जाएगा। करिश्मा कपूर के बच्चों ने अदालत से वसीयत की फॉरेंसिक जांच कराने की अपील करते हुए कहा है कि दस्तावेज़ की प्रामाणिकता साबित करने के लिए वैज्ञानिक जांच जरूरी है। उनका दावा है कि यही वसीयत संजय कपूर की निजी संपत्ति और ‘सोना कॉमस्टार ग्रुप’ पर नियंत्रण का आधार है।

विवादित वसीयत से जुड़ी संपत्ति की कुल कीमत 30,000 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। इसमें संजय कपूर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ-साथ सोना कॉमस्टार ग्रुप में नियंत्रण का मामला भी शामिल है।

एग्जीक्यूटर के बयान से बढ़ी चिंता

वसीयत की एग्जीक्यूटर नामित श्रद्धा सूरी मारवाह के विरोधाभासी बयानों के चलते मामले की जटिलता और बढ़ गई है। इससे वसीयत की वैधता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।अब सभी की नजरें 20 जनवरी को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां अदालत यह तय कर सकती है कि वसीयत की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी या नहीं। इस फैसले से संजय कपूर की अरबों रुपये की संपत्ति के भविष्य पर बड़ा असर पड़ सकता है।

यह भी देखें : 60वें जन्मदिन से पहले सलमान खान ने बदला अपना अंदाज

The post संजय कपूर की 30,000 करोड़ की वसीयत पर नया मोड़, जांच का विरोध appeared first on .

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं
नई दिल्ली, 22 सितंबर : अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। हाईकोर्ट ने अभिनेत्री के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड की गई सूची के अनुसार, इस मामले की सुनवाई 22 सितंबर को न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति एजी मसीह की पीठ कर सकती है।

यह मनी लॉन्ड्रिंग मामला ठग सुकेश चंद्र शेखर से जुड़ा है। इस संबंध में, जैकलीन पर सुकेश से महंगे उपहार और वित्तीय लाभ प्राप्त करने का आरोप है। ईडी का दावा है कि जैकलीन से जुड़ी 7 करोड़ 2 लाख रुपये की संपत्ति अपराध से अर्जित है।

हाईकोर्ट में अपनी याचिका में, जैकलीन ने कहा था कि उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है और उन पर धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा नहीं चलाया जा सकता। हालाँकि, हाईकोर्ट ने इस मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। इस फैसले के बाद, अभिनेत्री ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

यह भी देखें : भाई साहब! दो जॉली ने किया अभूतपूर्व कलेक्शन, दुनिया में मचाई धूम

The post मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं appeared first on .

सिख विरोधी दंगों के एक मामले में दोबारा होगी सुनवाई : दिल्ली हाईकोर्ट
नई दिल्ली, 12 अगस्त : दिल्ली उच्च न्यायालय ने 40 साल से भी अधिक पहले 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों से संबंधित एक मामले में मुकदमा फिर से खोलने का आदेश दिया है। इसने ट्रायल कोर्ट को तीनों मामलों के रिकॉर्ड को फिर से बनाने का भी निर्देश दिया है, जिसमें तीनों मामलों में जांच के साथ-साथ मुकदमे के संचालन में कमियों को उजागर किया गया है।

न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद और न्यायमूर्ति हरीश वैद्यनाथन शंकर की पीठ ने कहा कि सभी स्रोतों से ऐसे रिकॉर्ड प्राप्त करने के लिए सर्वोत्तम प्रयास किए जाने चाहिए ताकि यह अदालत लंबित आपराधिक संशोधन याचिकाओं पर अंतिम निर्णय दे सके। निचली अदालत ने 1986 में सभी आरोपियों को बरी कर दिया था। ये मामले नवंबर 1984 में दिल्ली कैंट के राज नगर इलाके में हुए सिख विरोधी दंगों से संबंधित हैं।

इनमें से एक मामले में पूर्व सांसद सज्जन कुमार को बरी कर दिया गया था और सीबीआई ने इसके खिलाफ अपील की थी। सोमवार को दिए गए अपने फैसले में पीठ ने कहा कि ट्रायल कोर्ट द्वारा पारित फैसले को प्रथम दृष्टया पढ़ने से पता चलता है कि निर्णयों पर उचित रूप से विचार नहीं किया गया है।

यह भी देखें : आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मेनका गांधी का छलका दर्द

The post सिख विरोधी दंगों के एक मामले में दोबारा होगी सुनवाई : दिल्ली हाईकोर्ट appeared first on .

लालू यादव ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा
नई दिल्ली: राजद के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने हाल ही में दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने जमीन के बदले जमीन के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की है। यह मामला लंबे समय से चर्चा में है और इसमें कई राजनीतिक और कानूनी पहलू जुड़े हुए हैं। यादव का आरोप है कि सीबीआई की कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध का परिणाम है, और उन्होंने न्यायालय से अनुरोध किया है कि इस मामले की निष्पक्ष सुनवाई की जाए।

लालू यादव ने मामले में सीबीआई द्वारा दायर तीनों आरोपपत्रों को रद्द करने की मांग की है और निचली अदालत को उक्त आरोपपत्रों पर संज्ञान लेने का आदेश भी दिया है।

लालू और सीबीआई की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने कहा कि इस मामले में बाद में आदेश पारित किया जाएगा। कपिल सिब्बल ने कहा कि सीबीआई ने लालू पर मुकदमा चलाने के लिए कोई पूर्व अनुमति नहीं ली थी।

The post लालू यादव ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा appeared first on .

दिल्ली हाईकोर्ट जज यशवंत वर्मा के इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांस्फर पर बवाल
प्रयागराज : दिल्ली में हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा के बंगले में आग लग जाने के बाद बरामद हुई 15 करोड़ की नगदी की खबर देश भर में आग की तरह फैल गई है। इस अगनी कांग के बाद जो आग लगी है उसका सेक अब इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी देखने को मिल रहा है। जानकारी अनुसार दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा को इलाहाबाद हाई कोर्ट में ट्रांस्फर कर दिया गया है।

इस निर्णय के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है। बार एसोसिएशन ने एक प्रस्ताव पारित करते हुए स्पष्ट किया है कि ‘हम कोई कूड़ेदान नहीं हैं’। एसोसिएशन के प्रवक्ताओं ने कहा कि वे किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को सहन नहीं करेंगे और यह भी कहा कि इस समय जब इलाहाबाद हाई कोर्ट जजों की कमी का सामना कर रहा है, तब ऐसे निर्णय और भी चिंताजनक हैं।

प्रस्ताव में यह भी उल्लेख किया गया है कि इलाहाबाद हाई कोर्ट में कई वर्षों से नए जजों की नियुक्ति नहीं की गई है, जिससे न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। बार एसोसिएशन ने यह भी आरोप लगाया है कि जजों की नियुक्ति के मामले में बार से कभी भी सलाह नहीं ली जाती, जो कि एक गंभीर मुद्दा है।

इस स्थिति में, जजों की नियुक्ति में पारदर्शिता और न्यायिक स्वतंत्रता की आवश्यकता है, ताकि न्यायालय की कार्यप्रणाली में सुधार हो सके। बार एसोसिएशन ने इस बात पर जोर दिया है कि न्यायालय में निष्पक्षता और समानता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि सभी पक्षों को न्याय मिल सके।

सिर्फ ट्रांस्फर कर देना उचित सजा नहीं

कॉलेजियम के कुछ सदस्यों का मानना है कि इस गंभीर स्थिति के लिए केवल ट्रांसफर करना पर्याप्त नहीं होगा। न्यायपालिका की प्रतिष्ठा और जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए इस मामले में ठोस और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इस संदर्भ में कुछ वरिष्ठ न्यायाधीशों ने जस्टिस वर्मा से स्वेच्छा से इस्तीफा देने का सुझाव दिया है, ताकि न्यायपालिका की छवि को सुरक्षित रखा जा सके।

The post दिल्ली हाईकोर्ट जज यशवंत वर्मा के इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांस्फर पर बवाल appeared first on .

दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश के आवास में आग लगने की घटना, कैश मिला!
नई दिल्ली, 21 मार्च : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस यशवंत वर्मा को पुन: इलाहाबाद हाईकोर्ट में ट्रांस्फर करने की सिफारिश की है। इस निर्णय ने न्यायिक समुदाय में हलचल मचा दी है और यह सवाल उठने लगा है कि इस सिफारिश का आधार क्या है।

क्या हुआ?

जानकारी के अनुसार, हाल ही में जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी निवास में आग लगने की घटना के दौरान पुलिस ने वहां से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की थी। यह ध्यान देने योग्य है कि जब यह बरामदगी हुई, तब जस्टिस वर्मा स्वयं शहर में उपस्थित नहीं थे। जस्टिस के आवास से मिली नकदी की सूचना बाद में मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को दी गई।

इस सूचना के आधार पर कॉलेजियम ने जस्टिस यशवंत वर्मा को इलाहाबाद हाईकोर्ट में पुन: स्थानांतरित करने का निर्णय लिया। यह कदम न्यायपालिका की पारदर्शिता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए उठाया गया है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि न्यायिक प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो।

सूत्रों के अनुसार, जब जस्टिस यशवंत वर्मा के निवास में आग लगी, तब उनके परिवार के सदस्यों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया। इस घटना ने न केवल जस्टिस वर्मा के परिवार को बल्कि पूरे न्यायिक तंत्र को भी चिंतित कर दिया है।
इस प्रकार की घटनाएं न्यायपालिका की छवि पर प्रभाव डाल सकती हैं, और इसलिए कॉलेजियम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कदम उठाने का निर्णय लिया।

यह भी देखें : https://bharatdes.com/bhagwant-mann-adopted-bjps-bulldozer-justice-policy-khaira/

The post दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश के आवास में आग लगने की घटना, कैश मिला! appeared first on .