दिल्ली Archives -

भाजपा का केजरीवाल पर ‘शीश महल 2.0’ का आरोप, दिल्ली का रहमान डकैत बताया
नई दिल्ली, 25 अप्रैल : दिल्ली की सियासत में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। भाजपा नेता Parvesh Verma ने आम आदमी पार्टी और Arvind Kejriwal पर गंभीर आरोप लगाते हुए “शीश महल 2.0” का मुद्दा उठाया है। परवेश वर्मा ने लोधी रोड स्थित 95, लोधी एस्टेट की एक कथित आलीशान संपत्ति को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने इस संपत्ति के खर्च और फंडिंग के स्रोत पर सवाल उठाते हुए इसे केजरीवाल से जोड़ने का दावा किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दस्तावेज दिखाने का दावा

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वर्मा ने कथित तौर पर घर के लेआउट प्लान और इंटीरियर डिजाइन से जुड़े दस्तावेज पेश किए। इन दस्तावेजों में आधुनिक डिजाइन, लिविंग रूम, बेडरूम, लाउंज और मीटिंग रूम जैसी सुविधाओं का जिक्र बताया गया। वर्मा ने केजरीवाल की ‘आम आदमी’ वाली छवि पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे सादगी का दिखावा करते हैं, जबकि वास्तविकता में वे आलीशान जीवनशैली जी रहे हैं। उन्होंने फिल्मी अंदाज में केजरीवाल को “दिल्ली का रहमान डकैत” तक कह दिया।

चार बड़े सवाल उठाए

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कोविड-19 संकट के दौरान केजरीवाल जनता से दूर थे और उस समय अपने लिए महंगा सरकारी आवास तैयार कराने में व्यस्त थे। वर्मा ने केजरीवाल से चार सवाल पूछे इस संपत्ति पर कुल कितना खर्च हुआ?, फंडिंग का स्रोत क्या है?, क्या ऐसी जीवनशैली पार्टी में टूट का कारण बन रही है?, क्या इसका संबंध शराब नीति मामले से है? आम आदमी पार्टी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। पार्टी के नेता Sanjay Singh ने कहा कि यह मकान केंद्र सरकार द्वारा आवंटित किया गया है।

यह भी देखें : अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए 42 हजार जवानों की तैनाती का प्रस्ताव

The post भाजपा का केजरीवाल पर ‘शीश महल 2.0’ का आरोप, दिल्ली का रहमान डकैत बताया appeared first on .

होली पर दिल्ली में खुली रहेंगी शराब की दुकानें, ‘ड्राई-डे’ की नई सूची
नई दिल्ली, 3 मार्च : दिल्ली सरकार ने ‘ड्राई-डे’ (Dry Day) की सूची में संशोधन करते हुए होली के दिन को इसमें से बाहर कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक, 4 मार्च को होली के अवसर पर राजधानी में शराब की दुकानें खुली रहेंगी।

सरकार द्वारा जारी नए आदेशों में शराबबंदी वाले दिनों की सूची को अपडेट किया गया है। संशोधित सूची में इस बार होली को शामिल नहीं किया गया है। गौरतलब है कि पहले होली के दिन दिल्ली में शराब की दुकानें बंद रहती थीं। इतना ही नहीं, देश के कई अन्य राज्यों में भी इस दिन शराब की बिक्री पर रोक लगाई जाती है।

4 मार्च को सामान्य रूप से होगा कारोबार

इस वर्ष 4 मार्च को होली के अवसर पर दिल्ली में सभी लाइसेंस प्राप्त शराब की दुकानों के खुलने का निर्णय लिया गया है, जिससे ये दुकानें सामान्य दिनों की तरह कार्य करेंगी और शराब की बिक्री जारी रहेगी। इस सरकारी निर्णय ने न केवल दुकानदारों को राहत प्रदान की है, बल्कि उपभोक्ताओं के लिए भी यह एक सकारात्मक कदम साबित हुआ है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि होली जैसे त्योहार पर लोग अपनी पारंपरिक रिवाजों का पालन करते हुए, अपने प्रियजनों के साथ मिलकर जश्न मना सकें। इस प्रकार, सरकार का यह कदम त्योहार की खुशियों को बढ़ाने में सहायक होगा और बाजार में भी सक्रियता लाएगा।

The post होली पर दिल्ली में खुली रहेंगी शराब की दुकानें, ‘ड्राई-डे’ की नई सूची appeared first on .

‘पी-पॉप कल्चर’ कॉन्सर्ट से पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री से मिले करन औजला
नई दिल्ली, 28 फरवरी : पंजाबी गायक करण औजला इन दिनों अपने भारत दौरे ‘P-POP CULTURE’ को लेकर सुर्खियों में हैं। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले अपने मेगा कॉन्सर्ट से ठीक पहले उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस मुलाकात का वीडियो साझा किया। उन्होंने करण औजला की सराहना करते हुए लिखा कि उनके जैसे कलाकार केवल प्रस्तुति ही नहीं देते, बल्कि पीढ़ियों को प्रभावित भी करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सिर्फ संस्कृति का हिस्सा नहीं है, बल्कि राजधानी अपने सांस्कृतिक भविष्य को नई दिशा देने की ओर अग्रसर है।

आज होगा भव्य कॉन्सर्ट

करण औजला का यह बहुप्रतीक्षित शो 28 फरवरी, शनिवार शाम को आयोजित किया जा रहा है। माना जा रहा है कि जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होने वाला यह कॉन्सर्ट दर्शकों की संख्या के मामले में कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकता है। फैंस के बीच इस शो को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

11 शहरों में गूंजेगा ‘P-POP CULTURE’ टूर

‘टीम इनोवेशन’ द्वारा आयोजित यह म्यूजिक टूर पूरे भारत में धूम मचाने के लिए तैयार है। 11 शहरों का यह इंडिया रन 28 फरवरी को नई दिल्ली से शुरू होगा और 12 अप्रैल को लुधियाना में इसका भव्य समापन होगा। संगीत प्रेमियों के लिए यह टूर खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

The post ‘पी-पॉप कल्चर’ कॉन्सर्ट से पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री से मिले करन औजला appeared first on .

दिल्ली में प्रदूषण से राहत नहीं, बारिश को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी
नई दिल्ली, 1 फरवरी : राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से फिलहाल कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। शुक्रवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 318 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। खराब हवा के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। विभाग के अनुसार इन इलाकों में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है। IMD के मुताबिक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

दिल्ली में हल्की बारिश, हरियाणा में ओलावृष्टि

आज सुबह दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं हरियाणा के करनाल में ओलावृष्टि देखने को मिली, जिससे मौसम और ठंडा हो गया। दूसरी ओर उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अंबाला, आगरा और ग्वालियर जैसे शहरों में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई, जिससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ा।

बारिश के बावजूद प्रदूषण बरकरार

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हालांकि बारिश ने दस्तक दी है, लेकिन प्रदूषण के स्तर में कोई बड़ा सुधार नहीं हुआ है। ऐसे में राजधानीवासियों को अभी साफ हवा के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

यह भी देखें : अमेरिकी एसईसी के मामले में कानूनी नोटिस स्वीकार करेंगे : अदाणी

The post दिल्ली में प्रदूषण से राहत नहीं, बारिश को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी appeared first on .

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में युवक की सरेआम हत्या, कातिल फरार
नई दिल्ली, 22 जनवरी : देश की राजधानी में नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं, जब एक हत्या की वारदात ने सबको चौंका दिया। मंगोलपुरी में बुधवार शाम को हुई इस घटना में, एक 25 वर्षीय युवक को चार से पांच हमलावरों ने दिनदहाड़े चाकू से गोदकर बेरहमी से मार डाला। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, लेकिन एक दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इस घटना ने दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली और राजधानी की कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं।

मंगोलपुरी में बेखौफ हुए अपराधी

हमले के दौरान, पीड़ित युवक अपनी जान बचाने के लिए चीखता और मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसकी सहायता करने की कोई कोशिश नहीं की। हमलावरों ने बिना किसी डर के, पुलिस के खौफ के बिना, उस युवक पर चाकू से हमला जारी रखा।

यह घटना न केवल दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था की खामियों को उजागर करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि समाज में आपसी सहयोग और मानवता की भावना कितनी कमजोर हो गई है। ऐसे में यह आवश्यक है कि प्रशासन इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए।

The post दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में युवक की सरेआम हत्या, कातिल फरार appeared first on .

6 हजार करोड़ के प्राजैक्ट से दिल्ली के लोगों को 24 घंटे पानी देने का प्लान
नई दिल्ली, 15 जनवरी : दिल्ली सरकार ने 52 लाख से अधिक निवासियों को 24 घंटे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 6121 करोड़ रुपये की लागत से 2741 किलोमीटर लंबी नई जल आपूर्ति लाइनों का निर्माण करने का निर्णय लिया है। इस परियोजना के तहत, कच्चे पानी को उपचारित करने और उसे संग्रहित करने के लिए 35 नए अंडरग्राउंड रिजर्वायर (UGR) स्थापित किए जाएंगे।

पानी की आपूर्ति वजीराबाद और चंद्रावल जल कमांड क्षेत्रों से की जाएगी, जहां चंद्रावल से 22 मीटर और वजीराबाद से 17 मीटर दबाव के साथ जल प्रवाह होगा। दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बताया कि सरकार का उद्देश्य दिल्ली के सभी क्षेत्रों में निरंतर 24 घंटे पानी की आपूर्ति को सुनिश्चित करना है, जिससे नागरिकों को जल संकट से राहत मिल सके।

24 घंटे पानी सप्लाई के लिए होगा ये काम

जल मंत्री के अनुसार चंद्रावल ट्रीटमेंट प्लांट से 96 वर्ग किमी एरिया में 9 विधानसभा क्षेत्रों में पानी की सप्लाई की जाती है। प्लांट की क्षमता 95 एमजीडी है। 24 घंटे पानी सप्लाई के लिए प्लांट की क्षमता में बढ़ोतरी के साथ नई पाइपलाइनें बिछाई जाएंगी। चंद्रावल प्लांट से 24 घंटे पानी सप्लाई के लिए पिछले साल नवंबर में सरकार ने काम आवंटित किया है।

सरकार खर्च करेगी 2406 करोड़ रुपए

इस परियोजना के तहत 24 घंटे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 1044 किलोमीटर लंबी नई पाइपलाइनों का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही, 21 नए अंडरग्राउंड रिजर्वायर (यूजीआर) स्थापित किए जाएंगे, जो पानी के भंडारण में सहायक होंगे। इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए सरकार ने 2406 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। चंद्रावल ट्रीटमेंट प्लांट से 9 विधानसभा क्षेत्रों में 22 मीटर के दबाव के साथ पानी की आपूर्ति की जाएगी, जिससे स्थानीय निवासियों को बेहतर जल सेवा मिल सकेगी।

यह भी देखें : ‘जुबीन गर्ग की हत्या नहीं हुई, सिंगापुर पुलिस का अदालत में बयान

The post 6 हजार करोड़ के प्राजैक्ट से दिल्ली के लोगों को 24 घंटे पानी देने का प्लान appeared first on .

बांग्लादेश हाई कमीशन की ओर रोष मार्च, दिल्ली में बढ़ा तनाव
नई दिल्ली, 24 दिसम्बर : बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपु चंद्र दास की कथित हजूमी हत्या के विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश हाई कमीशन की ओर मार्च किया। प्रदर्शन के चलते राजधानी में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद सुरक्षा बलों के साथ उनकी झड़प हो गई।

हालांकि, पुलिस ने उन्हें हाई कमीशन से करीब 800 मीटर पहले ही रोक लिया। हालात को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सात स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की थी और करीब 1500 जवान तैनात किए गए थे। प्रदर्शनकारी भगवा झंडे और तख्तियां लेकर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे। उन्होंने बांग्लादेश में रह रहे हिंदू परिवारों की सुरक्षा, पीड़ितों को मुआवज़ा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

‘भारत में बांग्लादेशी सुरक्षित, वहां हिंदू निशाने पर’

VHP नेताओं ने कहा कि भारत में रह रहे अवैध बांग्लादेशियों को कभी नुकसान नहीं पहुंचाया गया, जबकि बांग्लादेश में हिंदुओं को कथित तौर पर कट्टर मानसिकता का शिकार बनाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।

बांग्लादेश में पहचान छिपाकर बचे भारतीय संगीतकार

बांग्लादेश में फैली हिंसा के बीच फंसे कोलकाता के तबला वादक मैनाक बिस्वास और उनके साथी करीब 48 घंटे बाद सुरक्षित भारत लौट आए। वे मशहूर सरोद वादक शिराज़ अली खान की टीम के साथ ढाका में कार्यक्रम के लिए गए थे, जिसे भीड़ ने निशाना बनाया। मैनाक बिस्वास ने बताया कि ढाका में उन्हें अपनी पहचान छिपाकर रहना पड़ा।

ज्यादातर समय वे होटल के कमरे में रहे और जब मजबूरी में बाहर निकले तो हिंदू नाम का इस्तेमाल नहीं किया। टैक्सी बुक करते समय भी उन्होंने नाम बदल लिया, हालांकि एयरपोर्ट जाते समय कोई रुकावट नहीं आई।

बांग्लादेश ने भारतीय हाई कमिश्नर को किया तलब

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने भारत में अपने राजनयिक मिशनों की सुरक्षा को लेकर भारतीय हाई कमिश्नर प्रणय वर्मा को तलब किया है। विदेश सचिव असद आलम सियाम ने नई दिल्ली और सिलीगुड़ी में बांग्लादेशी मिशनों के बाहर हुए प्रदर्शनों और तोड़फोड़ की घटनाओं पर गंभीर चिंता जताई। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों से भारत में वीज़ा सेवाएं पहले ही निलंबित कर दी हैं। दूसरी ओर, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा हो रही है।

अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया

अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति और जेनिफर राजकुमार ने दीपु चंद्र दास की हत्या की कड़ी निंदा की है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेस ने हिंसा पर चिंता जताते हुए कहा कि हर नागरिक की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है और घटनाओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

यह भी देखें : न्यूज़ीलैंड में भारतीय छात्रों को मिलेगा लंबी अवधि का वर्क वीज़ा

The post बांग्लादेश हाई कमीशन की ओर रोष मार्च, दिल्ली में बढ़ा तनाव appeared first on .

दिल्ली के ठग ने इस मशहूर एक्टर को ठगा, 4 करोड़ रुपये ऐंठे
कानपुर, 6 दिसम्बर : दिल्ली के ठग रविंद्र नाथ सोनी ने दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता सूरज जुमानी से भी 4 करोड़ रुपये ठग लिए। शुक्रवार को अभिनेता ने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से मुलाकात कर अपनी पीड़ा बताई। चेन्नई के रहने वाले अभिनेता सूरज दुबई में भी फिल्मों में काम कर चुके हैं। ठग दुबई के एक बैंक में सेल्स मैनेजर था, तभी दोनों के बीच संपर्क हुआ।

दुबई में हजारों लोगों से कर चुका है करोड़ों की ठगी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर भारत और दुबई समेत कई देशों के 1000 से ज़्यादा लोगों से 970 करोड़ रुपये की ठगी की है। बताया जा रहा है कि यह लेन-देन उसके 12 से ज़्यादा बैंक खातों में पाया गया। ठगी की रकम को अमेरिका में एक महिला समेत उसके दो साथियों ने क्रिप्टो में बदलवाया। जालसाज़ ने दो साल पहले जब दुबई में ब्लूचिप टोकन कंपनी खोली थी, तब उसने अभिनेता सोनू सूद और पहलवान खली को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी हवाला के ज़रिए ठगी की रकम को अलग-अलग देशों में ट्रांसफर करता था।

दिल्ली के मालवीय विहार निवासी रविंदर नाथ सोनी ने दुबई में 300 से ज़्यादा लोगों से करोड़ों रुपये ठगे। फिर उसने भारत, अमेरिका, मलेशिया, जापान, सऊदी अरब, कनाडा समेत कई देशों में ‘ब्लू चिप’ के नाम पर एक दर्जन से ज़्यादा कंपनियाँ खोलीं और उन कंपनियों में निवेश पर 30 से 40 प्रतिशत मुनाफ़े का वादा करके 1000 से ज़्यादा लोगों से पैसे अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए।

कई जगहों से शिकायतें आ रही हैं।

कानपुर कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के मुताबिक, आरोपी ठग ने दुबई में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों से फॉरेक्स ट्रेडिंग रिटर्न के नाम पर करोड़ों का निवेश करवाया और करीब 970 करोड़ रुपये ठग लिए। आरोपी के जेल जाने के बाद कई जगहों से शिकायतें आ रही हैं। अभिनेता सूरज ने शुक्रवार को उससे मुलाकात की। उसके दस्तावेजों की जाँच की जा रही है। ठग को 2019 में अलीगढ़ के एक थाने से जेल भी भेजा गया था।

यह भी देखें : केस कमजोर करने की धमकी देकर रेप पीडि़ता की मां से मांग ली रिश्वत!

The post दिल्ली के ठग ने इस मशहूर एक्टर को ठगा, 4 करोड़ रुपये ऐंठे appeared first on .

दिल्ली जा रहे हैं तो सावधान.. अगले सात दिनों तक दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट
नई दिल्ली, 19 नवम्बर : दिल्ली में अगले सात दिनों के दौरान गंभीर ट्रैफिक जाम की संभावना जताई गई है, जिससे आम जनता को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इस स्थिति से लोगों को बचाने के उद्देश्य से, दिल्ली पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी आज जारी की गई है और इसका प्रभाव 25 नवंबर तक रहेगा। इसलिए, यदि आप इस समय के दौरान दिल्ली में यात्रा करने का सोच रहे हैं, तो इस एडवाइजरी की जानकारी आपके लिए अत्यंत आवश्यक है।

कब तक लागू होगी एडवाइजरी?

दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक ट्रैफिक एडवाइजरी 19 नवंबर से लेकर 25 नवंबर के लिए जारी की गई है। इन दिनों रोजाना शाम के 4 बजे से लेकर रात के 11 बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान छत्ता रेल चौक और दिल्ली गेट की तरफ से नेताजी सुभाष मार्ग आने वाली बसों और कमर्शियल गाड़ियों को छत्ता रेल चौक/जीपीओ चौक/दिल्ली गेट चौक से रिंग रोड की तरफ मोड़ जाएगा।

लाल किले पर 350वें शहीदी दिवस का आयोजन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर लाल किले में 19 नवंबर से 25 नवंबर तक एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कई वीवीआईपी व्यक्तियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिससे क्षेत्र में भारी भीड़ जुटने की आशंका है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए, ट्रैफिक पुलिस ने भीड़-भाड़ से बचने के लिए विभिन्न मार्गों में डायवर्जन की योजना बनाई है। यह कदम न केवल यातायात को सुचारू रखने के लिए आवश्यक है, बल्कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी महत्वपूर्ण है।

वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल

दिल्ली पुलिस के मुताबिक जरूरत पड़ने पर छत्ता रेल चौक, शांति वन चौक, टी-पॉइंट सुभाष मार्ग, हनुमान मंदिर क्रासिंग, दिल्ली गेट और जीपीओ चौक पर भी डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे निषाद राज मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, रिंग रोड (राजघाट से चंदगीराम अखाड़ा), लोथियन रोड, एसपीएम मार्ग और बुलेवार्ड रोड पर जाने से बचें। वहीं, पुस्ता रोड, विकास मार्ग, सलीमगढ़ बाईपास और रानी झांसी रोड जैसे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी गई है।

यह भी देखें : लापता बच्चों की समस्या से चिंतित सुप्रीम कोर्ट, बच्चे गोद लेने प्रक्रिया सरल करने पर जोर

The post दिल्ली जा रहे हैं तो सावधान.. अगले सात दिनों तक दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट appeared first on .

एक युवक ने घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी, फिर खुद को गोली मार ली
नई दिल्ली, 16 नवम्बर : दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में शनिवार (15 नवंबर शाम) एक खौफनाक वारदात हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। शुरुआती तौर पर मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। जिला पुलिस आयुक्त दादरा भास्कर के अनुसार, उन्हें शनिवार शाम करीब 5:15 बजे घटना की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस की एक टीम तुरंत पंजाबी बाग पहुँची।

घटनास्थल का विवरण

घर के अंदर पहुँचकर देखा तो मुस्कान (24) एक कमरे में गद्दे पर लेटी हुई थी। जाँच करने पर पता चला कि मुस्कान के सिर में गोली लगी थी। दूसरे कमरे में नीरज घायल अवस्था में पड़ा था और खून बह रहा था। उसके सीने में गोली लगी थी। पुलिस ने मुस्कान और नीरज को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मुस्कान को मृत घोषित कर दिया, जबकि नीरज का इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में हत्या और आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रेम संबांधों का मामला

सूत्रों से पता चला है कि नीरज पड़ोसी है और पेशे से ड्राइवर है, और वह पहले से शादीशुदा है। सूत्रों ने पुलिस को बताया कि नीरज और मुस्कान के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। इस रिश्ते की चर्चा घरवालों तक भी पहुँच चुकी थी।

परिवार ने 2023 में मुस्कान की शादी किसी दूसरे युवक से कर दी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन बढ़ गई और आखिरकार मुस्कान का तलाक हो गया। तलाक के बाद नीरज फिर से मुस्कान के संपर्क में आया और एक बार फिर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं।

यह भी देखें : उज्ज्वला योजना की सब्सिडी, मुफ्त गैस सिलेंडर महिलाओं को होगा नुकसान

The post एक युवक ने घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी, फिर खुद को गोली मार ली appeared first on .