देश Archives -

देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 को पटरियों पर दौड़ेगी!
नई दिल्ली, 2 जनवरी : देश में बुलेट ट्रेन चलने का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नव वर्ष के पहले दिन देशवासियों को बड़ी खुशखबरी दी है। तारीख की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि देश में बुलेट ट्रेनें 15 अगस्त 2027 से शुरू होंगी। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि अगले साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुलेट ट्रेन की सवारी करने के लिए अभी टिकट खरीदें।

पहले चरण में यह ट्रेन सूरत और वापी के बीच 100 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। बुलेट ट्रेन में सफर करने का सपना देखने वाला हर भारतीय इसके चलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। यह ट्रेन न केवल गौरव का प्रतीक है, बल्कि बदलते भारत की तस्वीर भी पेश करेगी। आपको बता दें कि देश की पहली बुलेट ट्रेन अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलाने की योजना है।

55 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है

परियोजना पूरी होने के बाद, दोनों मेट्रो शहरों के बीच 508 किलोमीटर की यात्रा केवल दो घंटे और 17 मिनट में पूरी हो जाएगी। ट्रेन परियोजना का लगभग 55 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। पिछले साल नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत में इस परियोजना की समीक्षा भी की थी। पूरे मार्ग में से 352 किलोमीटर गुजरात और दादरा और नगर हवेली के बीच है और 156 किलोमीटर महाराष्ट्र में है। इस परियोजना को जापान की मदद से राष्ट्रीय उच्च गति रेल निगम लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) द्वारा तैयार किया जा रहा है।

जापान पहले स्थान पर, चीन सबसे आगे

चीन, जापान, स्पेन, फ्रांस, जर्मनी, दक्षिण कोरिया, इटली और ताइवान में बुलेट ट्रेनें चलती हैं। इनमें से चीन का नेटवर्क सबसे लंबा है। जापान ने 1964 में पहली बुलेट ट्रेन शुरू की थी। वहीं, फ्रांस और जर्मनी भी हाई-स्पीड रेल के मामले में अग्रणी देश हैं। अमेरिका, इंडोनेशिया और मोरक्को में भी बुलेट ट्रेन परियोजनाएं चल रही हैं।

गुवाहाटी-कोलकाता के बीच पहली स्लीपर ट्रेन ‘वंदे भारत’ चलेगी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि देश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन पूरा हो चुका है। यह ट्रेन 18-19 जनवरी से गुवाहाटी और कोलकाता के बीच चलाई जा सकेगी। ट्रायल रन के दौरान, 16 डिब्बों वाली इस ट्रेन ने 182 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति प्राप्त की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

वैष्णव ने बताया कि गुवाहाटी और हावड़ा के बीच चलने वाली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन के थर्ड एसी का किराया लगभग 2300 रुपये हो सकता है। उन्होंने कहा कि हवाई किराए की बात करें तो यह 6 से 8 हजार रुपये के बीच होता है और कभी-कभी 10 हजार रुपये तक भी पहुंच जाता है।

यह भी देखें : 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर दिखेगी गुरु तेग बहादर जी की शहादत की गाथा

The post देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 को पटरियों पर दौड़ेगी! appeared first on .

देश में दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं: राहुल गांधी
चंडीगढ़, 14 अक्तूबर : कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज हरियाणा के आईपीएस अधिकारी दिवंगत वाई. पूरन कुमार की आईएएस पत्नी अमनीत पी. ​​कुमार और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की और अपना दुख व्यक्त किया। इस मुलाकात के बाद, आईएएस अधिकारी के आवास के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह किसी एक परिवार का मुद्दा नहीं है, बल्कि देश के करोड़ों दलितों से जुड़ा है।

परिवार से किया गया वादा पूरा नहीं किया

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले से स्पष्ट है कि किस तरह एक अधिकारी को दबाने और परेशान करने की कोशिश की जा रही थी। इसी उत्पीड़न के दबाव में आईपीएस अधिकारी ने आत्महत्या कर ली। राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा पीड़ित परिवार से किया गया वादा अभी तक पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मांग की कि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए और वाई. पूरन कुमार का अंतिम संस्कार किया जाए।

राहुल गांधी ने कहा कि पीड़ित परिवार की भी यही मांग है कि उन्हें उचित सम्मान दिया जाए और उक्त मामले में शामिल अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर भूपेंद्र हुड्डा, कुमारी शैलजा और हरियाणा कांग्रेस के अन्य नेता भी मौजूद थे। आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार ने पिछले सप्ताह चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर ली थी।

यह भी देखें : आईपीएस आत्महत्या मामला: डीजीपी शत्रुघ्न कपूर छुट्टी पर भेजे गए

The post देश में दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं: राहुल गांधी appeared first on .

मोदी सरकार ने बदली देश की सोच, हासिल की कई उपलब्ध्यिां : सुभाष घई
मुंबई, 8 जून : प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सुभाष घई ने यहां बातचीत के दौरान तेजी से आगे बढ़ते भारत के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल देश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया है, बल्कि देश के समग्र विकास के लिए लोगों की मानसिकता में भी बदलाव लाने का कार्य किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 11 वर्ष पूरे होने से पहले सुभाष घई ने पुरानी यादों को ताज़ा करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने 11 साल पहले फिल्म ‘कांची’ बनाई थी और एक बेहतर भारत की कल्पना की थी।

जनता को दिया प्रोग्रेसिव सोच का मंत्र

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ देश का भौतिक विकास नहीं चाहते, बल्कि वे लोगों की सोच को भी बदलना चाहते हैं। वे देश को और भी अधिक सशक्त बनाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता को प्रोग्रेसिव सोच अपनाने कामंत्र दिया है, जो कि बहुत ही सराहनीय कार्य है।

देश की सुरक्षा मजबूत हुई

उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में बुनियादी ढांचे, तकनीक, रक्षा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। सरकार की दृष्टि वर्ष 2047 तक के लिए है, जो कि दीर्घकालिक और मजबूत लक्ष्य है।

घई ने आगे कहा हमारी शिक्षा प्रणाली और बच्चों की सोच में बदलाव आया है। आज हमारा देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान की ओर अग्रसर है, जो स्वर्णिम भारत का निर्माण करने के लिए अति जरूरी है।

यह भी देखें : विदेशमंत्री जयशंकर ने कहा भारत आतंकवाद को सहन नहीं करेगा

The post मोदी सरकार ने बदली देश की सोच, हासिल की कई उपलब्ध्यिां : सुभाष घई appeared first on .

पाकिस्तान से भारतीय उच्चायोग के अधिकारी देश छोडऩे का आदेश
इस्लामाबाद, 22 मई : भारत से हारने के बाद पाकिस्तान भारत सरकार द्वारा उठाए गए हर कदम की नकल करता नजर आ रहा है। अब पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी को ‘अवांछित व्यक्ति’ घोषित कर दिया है और उसे 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान छोडऩे का आदेश दिया है। पाकिस्तान ने यह कदम भारत द्वारा बुधवार को नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक अधिकारी को अवांछित घोषित किए जाने के बाद उठाया है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस निर्णय के बारे में जानकारी देने के लिए भारतीय उच्चायुक्त को विदेश मंत्रालय में बुलाया गया था। जहां अधिकारियों ने उन्हें सरकार के इस फैसले की जानकारी दी। पाकिस्तान ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारतीय उच्चायोग के राजनयिकों और कर्मचारियों को किसी भी तरह से अपने विशेषाधिकारों का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।

‘24 घंटे के भीतर देश छोडऩे का निर्देश’

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के एक कर्मचारी को अवांछित घोषित कर दिया गया है। पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के एक कर्मचारी को उसके विशेषाधिकार के विपरीत गतिविधियों में कथित रूप से शामिल होने के कारण अवांछित घोषित कर दिया है।

संबंधित अधिकारी को 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान छोडऩे का निर्देश दिया गया है। पाकिस्तान सरकार ने यह निर्णय बुधवार को भारत द्वारा नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग से एक अधिकारी को निष्कासित किये जाने के बाद लिया।

The post पाकिस्तान से भारतीय उच्चायोग के अधिकारी देश छोडऩे का आदेश appeared first on .