नए साल Archives -

नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड से, घने कोहरे और शीत लहर का अलर्ट
चंडीगढ़, 2 जनवरी : नए साल की शुरुआत के साथ ही पंजाब में मौसम ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में राज्य के कई जिलों में घना कोहरा और शीत लहर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है। IMD ने पंजाब के लिए 2 से 5 जनवरी 2026 तक जिला-वार मौसम चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक 2 और 3 जनवरी को कोहरे का असर लगातार बना रहेगा। इस दौरान कुछ जिलों में बेहद घने कोहरे के साथ शीत लहर या ठंडे दिन की स्थिति रहने की संभावना है।

दक्षिण-पश्चिमी पंजाब में ज्यादा ठंड के आसार

मौसम विभाग ने बताया कि खास तौर पर दक्षिण-पश्चिमी पंजाब के जिलों में तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है। इसके साथ ही कुछ जिलों में बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 4 और 5 जनवरी को कुछ इलाकों में मौसम में हल्का सुधार देखने को मिल सकता है, हालांकि कुछ स्थानों पर शीत लहर का प्रभाव अब भी जारी रहने की संभावना है।

लोगों और किसानों के लिए विशेष सलाह

मौसम विभाग ने घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को देखते हुए लोगों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने, बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों का खास ध्यान रखने की अपील की गई है। इसके साथ ही किसानों को भी अपनी फसलों और पशुओं की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह दी गई है।

यह भी देखें : मनरेगा बंद कर गरीबों की रोज़ी-रोटी छीनने की साजिश: हरपाल सिंह चीमा

The post नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड से, घने कोहरे और शीत लहर का अलर्ट appeared first on .

नए साल की शुरुआत बारिश और ठंड के साथ, उत्तर भारत में कड़कड़ाती सर्दी
नई दिल्ली, 1 जनवरी : 2026 के नए साल का पहला दिन मौसम के दृष्टिकोण से बहुत खास रहा। जहां उत्तर भारत में कड़कड़ाती ठंड ने लोगों को परेशान किया, वहीं महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हल्की बारिश ने मौसम को खुशनुमा बनाया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 1 जनवरी 2026 को देश के अधिकांश हिस्सों में ठंड की लहर, घनी धुंध और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।

दिल्ली में छह साल का सबसे ठंडा 31 दिसंबर

IMD के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 31 दिसंबर 2025 का दिन पिछले छह सालों में दिसंबर का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम अधिकारियों ने बताया कि ‘कोल्ड डे’ की स्थिति तब बनती है जब दिन और रात दोनों का तापमान औसत से काफी कम होता है। शहर के कई हिस्सों में शाम के समय घनी धुंध के कारण विज़िबिलिटी भी घट गई, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। IMD ने चेतावनी दी है कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना भी है।

पूर्वी भारत में भी कड़ाके की ठंड जारी है। IMD के बुलेटिन के अनुसार, झारखंड में घनी धुंध के कारण कई जिलों में दृश्यता खतरनाक स्तर तक कम हो गई। कुछ इलाकों में तापमान गिरकर लगभग 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

गुवाहाटी में स्कूल बंद

उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भी तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है। अचानक बढ़ी ठंड के कारण प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को एक हफ्ते के लिए बंद करने का आदेश दिया। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, बर्फीली हवाओं और रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जन-जीवन को प्रभावित किया है। लोग ठंड से बचने के लिए आग सेंकने और भारी गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हैं। साल 2026 की शुरुआत ही ठंड और बारिश के कारण चुनौतीपूर्ण रही है। मौसम विभाग ने नागरिकों से सुरक्षा और सावधानी बरतने की अपील की है।

यह भी देखें : तंबाकू और पान मसाला पर नए टैक्स लागू, 1 फरवरी से बदलेगी कर व्यवस्था

The post नए साल की शुरुआत बारिश और ठंड के साथ, उत्तर भारत में कड़कड़ाती सर्दी appeared first on .

नए साल के मौके पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के काटे गए चलान
नई दिल्ली, 1 जनवरी : नए साल की पूर्व संध्या पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 868 चालान जारी किए गए। यह जानकारी गुरुवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि शराब पीकर ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग, मोटरसाइकिल स्टंट और अन्य खतरनाक ट्रैफिक उल्लंघनों को रोकने के लिए मुख्य सड़कों, नाइटलाइफ हब और रिहायशी इलाकों में विशेष प्रवर्तन टीमें तैनात की गई थीं।

पूरी रात चले ब्रेथलाइजर टेस्ट

पूरी रात विभिन्न चेक प्वाइंट्स पर ब्रेथलाइजर टेस्ट किए गए। वाहन चालकों को चेकिंग से बचने से रोकने के लिए टीमें लगातार अपनी लोकेशन बदलती रहीं, ताकि प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके। ट्रैफिक नियमों के सख्त पालन के साथ-साथ दिल्ली पुलिस ने नए साल के जश्न के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 20,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की थी।

CCTV और कंट्रोल रूम से रखी गई नजर

भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की गई। इसके साथ ही जिला कंट्रोल रूमों के बीच रियल-टाइम समन्वय भी सुनिश्चित किया गया। दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस, हौज खास और एयरोसिटी जैसे इलाकों पर विशेष ध्यान दिया, जहां नए साल के जश्न के दौरान भारी भीड़ उमड़ने की संभावना रहती है।

सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश

दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाना नहीं था, बल्कि शराब पीकर गाड़ी चलाने के खिलाफ एक कड़ा संदेश देना भी था, क्योंकि यह सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण है।

यह भी देखें : देशभर में नए साल 2026 का धूमधाम से स्वागत, पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं

The post नए साल के मौके पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के काटे गए चलान appeared first on .

पंजाब पुलिस ने नए साल में संगठित अपराध की कमर तोड़ने का लिया संकल्प: डीजीपी
चंडीगढ़, 1 जनवरी : पंजाब पुलिस ने नए वर्ष 2026 में संगठित अपराध की जड़ें उखाड़ने, विदेशों में बैठे वांछित अपराधियों को भारत लाने, नशे के कारोबार को खत्म करने और पुलिस व्यवस्था के आधुनिकीकरण का संकल्प लिया है। यह जानकारी पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत गांव स्तर पर विलेज डिफेंस कमेटियों के साथ मिलकर काम किया जाएगा। नशे के मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जेलों, ट्रैवल एजेंटों और सीमा पार तस्करी पर कड़ी नजर

उन्होंने कहा कि जेलों में बंद आरोपियों के वॉयस सैंपल लिए जाएंगे। इसके साथ ही ट्रैवल एजेंटों और सीमा पार से हो रही नशे व हथियारों की तस्करी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विदेशों में बैठे अपराधियों को भारत लाने और उन्हें शरण देने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने बताया कि हेड कांस्टेबल (हवलदार) को नारकोटिक्स एक्ट के तहत गैर-व्यावसायिक मामलों की जांच की अनुमति दी गई है। जांच अधिकारियों (आईओ) को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए हिमाचल प्रदेश भेजा गया है।

पुलिस ढांचे का विस्तार और आधुनिकीकरण

गौरव यादव ने जानकारी दी कि बटाला में पुलिस लाइन निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है, जबकि मलेरकोटला और नवांशहर में पुलिस लाइन का निर्माण कार्य जारी है। इसके अलावा, स्क्रैप पॉलिसी के तहत करीब 2,000 पुराने वाहनों को नष्ट किया गया है और सभी थानों व एसपी रैंक से ऊपर के अधिकारियों को नई गाड़ियां उपलब्ध करवाई गई हैं।डीजीपी ने बताया कि नए साल में 112 हेल्पलाइन का रिस्पॉन्स टाइम घटाकर 7 से 8 मिनट करने का लक्ष्य रखा गया है, जो वर्तमान में 12 से 13 मिनट है। 112 हेल्पलाइन का मुख्यालय मोहाली में स्थापित किया जाएगा।

वाहनों की खरीद पर लगे आरोपों पर प्रतिक्रिया

कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा द्वारा वाहनों की खरीद में घोटाले के आरोपों पर डीजीपी यादव ने कहा कि इन आरोपों पर स्पष्टीकरण देने की कोई आवश्यकता नहीं है। सभी वाहन पुलिस विभाग की समिति द्वारा सरकार के नियमों के अनुसार ही खरीदे गए हैं।

यह भी देखें : केंद्र की नई रोजगार योजना गरीबों को गुमराह करने की चाल: अमन अरोड़ा

The post पंजाब पुलिस ने नए साल में संगठित अपराध की कमर तोड़ने का लिया संकल्प: डीजीपी appeared first on .

डिलीवरी सेवाओं को झटका: स्विगी-जोमैटो, अमेज़न-फ्लिपकार्ट के वर्करों की देशव्यापी हड़ताल
नई दिल्ली, 31 दिसम्बर : नए साल की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और कुछ ही घंटों में देश-दुनिया जश्न में डूबने वाली है। लेकिन न्यू ईयर ईव पर ऑनलाइन शॉपिंग और पार्टी की तैयारी कर रहे लोगों को बड़ा झटका लग सकता है। स्विगी, जोमैटो, अमेज़न और फ्लिपकार्ट समेत सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के डिलीवरी वर्करों ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है।

इन शहरों में सबसे ज्यादा असर

हड़ताल के चलते फूड डिलीवरी, ग्रॉसरी और ई-कॉमर्स ऑर्डर्स की डिलीवरी में भारी दिक्कत आने की आशंका है। यह हड़ताल ‘तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन’ और ‘इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप-बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स’ के नेतृत्व में की जा रही है। दिल्ली, मुंबई, पुणे, कोलकाता और हैदराबाद जैसे महानगरों के साथ-साथ लखनऊ, अहमदाबाद, जयपुर, इंदौर और पटना सहित कई शहरों में डिलीवरी सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना है।

एक लाख से ज्यादा वर्करों के शामिल होने का दावा

महाराष्ट्र, कर्नाटक, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की क्षेत्रीय यूनियनों ने भी इस हड़ताल का समर्थन किया है। यूनियनों का दावा है कि देशभर में एक लाख से अधिक वर्कर न्यू ईयर ईव पर ऐप में लॉग-इन नहीं करेंगे या बहुत सीमित समय के लिए ही काम करेंगे।

न्यू ईयर ईव पर उपभोक्ताओं को करनी होगी तैयारी

यूनियनों का कहना है कि काम का दबाव बढ़ने के बावजूद कंपनियां वर्करों को उचित मेहनताना और सुरक्षा की गारंटी नहीं दे रही हैं।

‘10-मिनट डिलीवरी मॉडल’ के कारण सड़क हादसों का खतरा बढ़ा है।

धूप, बारिश और ठंड में काम करने के बावजूद स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा और पेंशन जैसी सुविधाएं नहीं मिलतीं।

हड़ताल के चलते न्यू ईयर ईव पर खाने-पीने और ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ी सेवाओं में देरी या रुकावट आ सकती है। ऐसे में उपभोक्ताओं को पहले से तैयारी करने की सलाह दी जा रही है।

यह भी देखें : प्रधानमंत्री मोदी ने अर्थशास्त्रियों के सहयोग से यह रणनीति बनाई

The post डिलीवरी सेवाओं को झटका: स्विगी-जोमैटो, अमेज़न-फ्लिपकार्ट के वर्करों की देशव्यापी हड़ताल appeared first on .

नए साल से पहले गुरु नगरी पर्यटकों से गुलजार
अमृतसर, 30 दिसम्बर : नए साल के आगमन में अब केवल दो दिन शेष हैं। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बावजूद अमृतसर में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। रोज़ाना एक लाख से अधिक पर्यटक गुरु नगरी पहुंच रहे हैं, जिससे शहर पूरी तरह चहल-पहल से भर गया है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के चलते शहर के होटल, रेस्टोरेंट और सराय पूरी तरह भर चुके हैं। बताया जा रहा है कि वर्ष 2025 में नए साल के अवसर पर लगभग डेढ़ लाख पर्यटक अमृतसर पहुंचे थे, जबकि इस बार दो लाख से अधिक पर्यटकों के आने की संभावना है।

धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का खास आकर्षण

धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के कारण अमृतसर देश-विदेश के पर्यटकों के लिए हमेशा आकर्षण का केंद्र रहा है। श्री हरिमंदर साहिब, जलियांवाला बाग, श्री दुर्गियाना तीर्थ और भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय अटारी सीमा पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी को देखने के लिए पर्यटकों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड के बीच श्री हरिमंदर साहिब की पवित्र परिक्रमा में लगी लंबी कतारें श्रद्धालुओं की आस्था और धैर्य को दर्शा रही हैं।

हेरिटेज स्ट्रीट पर भी श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। देशभक्ति का प्रतीक जलियांवाला बाग भी पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण बना हुआ है।

एडवांस बुकिंग, सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद

नए साल का स्वागत श्री हरिमंदर साहिब में करने के लिए श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने पहले से ही होटलों और एसजीपीसी की सरायों में एडवांस बुकिंग करवा ली है। हालात ऐसे हैं कि शहर के लगभग 900 छोटे-बड़े होटल और जिले की करीब 65 सराय पूरी तरह भरी हुई हैं। शहर के वॉल्ड सिटी क्षेत्र में लगभग 500 छोटे-बड़े होटल हैं, जबकि सिविल लाइंस, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे के आसपास करीब 400 होटल स्थित हैं।

इन होटलों में कुल लगभग 11 हजार कमरे हैं, जो पूरी तरह फुल हो चुके हैं। इसके अलावा शहर की सरायों में करीब 10,500 कमरे उपलब्ध हैं। एसजीपीसी ने अपनी आठ सरायों सहित सभी सरायों में श्रद्धालुओं के ठहरने के विशेष प्रबंध किए हैं। अमृतसर इस समय पूरी तरह नए साल के उत्सव के रंग में रंगा हुआ है और देश-विदेश से आए पर्यटक गुरु नगरी की आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत का आनंद ले रहे हैं।

यह भी देखें : मौसम विभाग की भविष्यवाणी, पंजाब में अगले कुछ दिन छाया रहेगा कोहरा

The post नए साल से पहले गुरु नगरी पर्यटकों से गुलजार appeared first on .

नए साल से पहले पंजाब में सुरक्षा कड़ी, अधिकारियों को सख़्त निर्देश जारी
जालंधर, 23 दिसम्बर : क्रिसमस और नए साल के त्योहारों को देखते हुए पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। विशेष रूप से सीमावर्ती जिलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने राज्य के सभी पुलिस कमिश्नरों और एसएसपी को अपने-अपने क्षेत्रों के संवेदनशील इलाकों में पुख़्ता सुरक्षा इंतज़ाम सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही आने वाले कुछ दिनों तक पुलिस अधिकारियों के साथ लगातार ऑनलाइन बैठकें करने का फैसला भी लिया गया है।

सभी पुलिस कमिश्नरों और एसएसपी को दिए निर्देश

डीजीपी ने बताया कि अमृतसर, गुरदासपुर, फिरोज़पुर और तरनतारन जैसे सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोहरे के मौसम में सीमा पार से देश विरोधी तत्वों की गतिविधियां बढ़ने का खतरा रहता है। पुलिस अधिकारियों को रात के समय गश्त तेज़ करने और राज्य की सीमाओं पर कड़ी चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं।

खास तौर पर जम्मू-कश्मीर से आने वाले वाहनों की गहन तलाशी लेने को कहा गया है। पंजाब पुलिस सीमावर्ती इलाकों में दूसरी सुरक्षा पंक्ति के रूप में काम कर रही है। सीमा क्षेत्रों में स्थापित पुलिस नाकों को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

कोहरे के असर को ध्यान में रखते हुए डीजीपी ने जनवरी और फरवरी महीने के दौरान भी सीमावर्ती क्षेत्रों और पुलिस थानों को रात के समय विशेष रूप से अलर्ट रहने के आदेश जारी किए हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए हर स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यह भी देखें : पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों में ए.आई. करियर गाइडेंस प्रोग्राम की शुरुआत की

The post नए साल से पहले पंजाब में सुरक्षा कड़ी, अधिकारियों को सख़्त निर्देश जारी appeared first on .