नागा और कुकी समूहों Archives -

नागा और कुकी समूहों के बीच गोलीबारी, 3 की मौत, 5 घायल
उखरुल, 25 अप्रैल: मणिपुर में एक बार फिर स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। शुक्रवार सुबह उखरुल जिले में विरोधी जनजातीय समुदायों के हथियारबंद समूहों के बीच दो अलग-अलग हिंसक घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 5 अन्य घायल हो गए। मृतकों में एक तांगखुल नागा और दो कुकी समुदाय के सदस्य बताए जा रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार पहली घटना सुबह करीब 11:25 बजे उखरुल जिले के मुल्लम गांव के पास हुई, जहां सुरक्षा बलों ने दो शव बरामद किए। मृतकों की पहचान एल. सितलहो और पी. हाओलाई के रूप में हुई है। दोनों के शरीर पर गोली के निशान थे और उन्होंने भेष बदलने के लिए वर्दी पहन रखी थी, जिससे संदेह है कि वे किसी हथियारबंद समूह से जुड़े हो सकते हैं।

इससे पहले सुबह करीब 5:30 बजे तांगखुल नागा बहुल क्षेत्र मुल्लम गांव में उग्रवादियों के बीच भारी गोलीबारी हुई। इस दौरान गांव के बाहरी इलाकों में कुछ घरों को आग के हवाले कर दिया गया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। स्थानीय लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भाग गए।

मणिपुर में फिर बिगड़े हालात

इस बीच कुकी ऑर्गेनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स ट्रस्ट ने मुल्लम और सोंगफाल गांवों में दो ग्रामीण स्वयंसेवकों की हत्या और घरों को जलाने की घटना की कड़ी निंदा की। संगठन ने प्रशासन से तुरंत एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की है।

एक अन्य घटना में 29 वर्षीय एच. जमांग की शुक्रवार तड़के उखरुल जिले के सिनाकेथी गांव के पास घात लगाकर किए गए हमले में मौके पर ही मौत हो गई। वह कामजोंग जिले के चतरिक खुल्लेन गांव का निवासी था और कथित रूप से नागा गांव के गार्ड के रूप में गश्त पर तैनात था।

तांगखुल नागा लॉन्ग ने जमांग की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियों और सुरक्षा चुनौतियों के कारण गांव के गार्ड तैनात किए गए थे। संगठन ने इस हमले के लिए कुकी उग्रवादियों को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि कुकी संगठनों ने इन आरोपों से इनकार किया है और किसी भी प्रकार की संलिप्तता से खुद को अलग बताया है।

दोनों समुदायों के बीच बढ़ते आरोप-प्रत्यारोप ने स्थिति को और जटिल बना दिया है। इस बीच एक उग्रवादी समूह एनएससीएन (अलेंग ग्रुप) ने कामजोंग जिले में म्यांमार की कुकी नेशनल आर्मी-बर्मा के पांच सदस्यों को मारने का दावा किया है, हालांकि इस दावे की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

The post नागा और कुकी समूहों के बीच गोलीबारी, 3 की मौत, 5 घायल appeared first on .