निमिषा प्रिया Archives -

प्रचारक केए पॉल का दावा निमिषा प्रिया को रिहा किया जाएगा
सना, 22 जुलाई : यमन में कैद भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की रिहाई होगी। ईसाई धर्म प्रचारक केए पॉल ने यह दावा किया है। इसके साथ ही केए पॉल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया है। ईसाई धर्म प्रचारक और ग्लोबल पीस इनिशिएटिव के संस्थापक डॉ. केए पॉल ने एक वीडियो संदेश में दावा किया कि यमन की राजधानी सना में कैद भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की मौत की सजा रद्द कर दी गई है। डॉ. केए पॉल ने वीडियो संदेश में यमनी नेताओं का आभार व्यक्त किया और उनके प्रयासों की सराहना की।

यमन के नेताओं व प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया

डॉ. के. ए. पॉल ने कहा कि ‘यमन के नेताओं ने पिछले 10 दिनों में दिन-रात काम किया। डॉ. पॉल ने कहा कि मैं उन सभी नेताओं का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ जिन्होंने निमिषा प्रिया की मौत की सज़ा को रद्द करवाने में मदद की। ईश्वर के आशीर्वाद से निमिषा प्रिया जल्द ही रिहा होंगी और फिर भारत लौट आएंगी। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी शुक्रिया अदा करता हूँ, जो निमिषा प्रिया को लाने के लिए राजनयिक भेज रहे हैं।’

भारत सरकार लगातार कोशिशें कर रही है

पिछले हफ़्ते भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी एक बयान में कहा था कि सरकार निमिषा प्रिया को बचाने के लिए कदम उठा रही है। सरकार ने निमिषा प्रिया के परिवार की मदद के लिए एक वकील भी नियुक्त किया है, जो यमनी कानून के मुताबिक़ उनकी मदद कर रहा है। साथ ही, शरिया क़ानून के तहत निमिषा को माफी दिलाने की कोशिशों की भी जानकारी दी गई थी।

विदेश मंत्रालय के बयान से पहले, केरल के ग्रैंड मुफ्ती शेख अबुबकर अहमद कंथापुरम ने कहा था कि उन्होंने यमन के मुस्लिम धार्मिक नेताओं से बात की है और उनसे निमिषा प्रिया की रिहाई की अपील की है। शेख अबुबकर ने दावा किया कि उनकी बातचीत के बाद ही निमिषा को 16 जुलाई को दी जाने वाली मौत की सजा टाली गई।

यह भी देखें : लेबर पार्टी की चुनावी जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई संसद का पहला सत्र शुरू

The post प्रचारक केए पॉल का दावा निमिषा प्रिया को रिहा किया जाएगा appeared first on .

निमिषा प्रिया की फांसी टलने की क्या है वजह? क्या अभी भी एक रास्ता बाकी है
जासं / नई दिल्ली, 15 जुलाई : यमन में भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की मौत की सज़ा फिलहाल टल गई है। निमिषा प्रिया पिछले आठ सालों से यमनी जेल में बंद हैं और वहां के सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हत्या के जुर्म में मौत की सज़ा सुनाई है। भारत सरकार द्वारा निमिषा प्रिया की रिहाई के तमाम प्रयासों के बावजूद, हाल ही में उनकी फांसी की तारीख 16 जुलाई, 2025 तय की गई है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया है कि स्थानीय प्रशासन ने बुधवार को होने वाली भारतीय नर्स की फांसी की सज़ा टाल दी है। इस संबंध में भारत के सर्वोच्च न्यायालय में भी एक मामला दायर किया गया था। केंद्र सरकार ने अदालत को बताया था कि चूँकि यह दूसरे देश में दायर मामला है, इसलिए सरकार ज़्यादा कुछ नहीं कर सकती।

विदेश मंत्रालय बहुत मददगार था

विदेश मंत्रालय के सूत्रों का कहना है, ‘निमिषा प्रिया मामले में भारतीय दूतावास लगातार स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। खास तौर पर निमिषा प्रिया के परिवार को हर तरह की सलाह दी जा रही है और उन्हें यमन के कानूनी पहलुओं की भी जानकारी दी जा रही है।’ दूतावास ने निमिषा प्रिया के परिवार को पीडि़त परिवार से जोडऩे में भी अपनी भूमिका निभाई है ताकि उनके बीच सीधा संवाद हो सके। यह बेहद संवेदनशील मामला है। भारतीय अधिकारी भी स्थानीय प्रशासन और जेल अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं, जिसके चलते फांसी की तारीख फिलहाल टाल दी गई है।

‘ब्लड-मनी’ से जीवन बचाया जा सकता है

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा निमिषा प्रिया की मौत की सजा पर मुहर लगाने के बाद, उसे बचाने का एकमात्र रास्ता इस्लामी कानून के अनुसार ‘ब्लड मनी’ ही है। इसके तहत, पीडि़त परिवार कुछ धनराशि लेकर निमिषा प्रिया को माफ़ कर सकता है। केरल की रहने वाली निमिषा प्रिया पढ़ाई के बाद काम करने यमन चली गई थी। वहाँ उसने यमन के नागरिक तलत अब्दो मेहदी के साथ मिलकर एक क्लिनिक शुरू किया।

मेहदी उसका आर्थिक और शारीरिक शोषण करता था। उसने प्रिया का पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज़ भी रख लिए। बाद में प्रिया ने अपने पति और बच्चे को भारत भेज दिया। यमनी अदालत में दर्ज मामले के अनुसार, भारतीय नर्स ने अपना पासपोर्ट पाने के लिए मेहदी को बेहोश करने वाला इंजेक्शन लगाया, जिससे उसकी मौत हो गई।

The post निमिषा प्रिया की फांसी टलने की क्या है वजह? क्या अभी भी एक रास्ता बाकी है appeared first on .