नौशाद गिरफ्तार Archives -

राहुल बन कर महिलाओं की इज्जत से खेल रहा यू.पी. का नौशाद गिरफ्तार
नई दिल्ली, 2 जुलाई : एक व्यक्ति, जो कभी राहुल त्यागी, कभी रिक्की त्यागी और कभी नौशाद त्यागी के नाम से पहचान बनाता था, ने अपने झूठे नामों और पहचान का इस्तेमाल कर चार राज्यों में 20 लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाया। उसकी चालाकी इस हद तक थी कि वह अपनी पहचान को लडक़ी की धार्मिक पृष्ठभूमि के अनुसार बदलता था। यदि लडक़ी हिंदू होती, तो वह राहुल या रिक्की बन जाता और यदि मुस्लिम होती, तो नौशाद के नाम से सामने आता।

इस व्यक्ति के दो निकाह हो चुके हैं, जिनमें से उसकी पहली पत्नी लगभग 55 वर्ष की है, यानी वह अपनी पत्नी से 23 वर्ष छोटा है। उसके संबंधों में से 10 लड़कियों के साथ उसके शारीरिक संबंध भी पाए गए हैं, जो उसकी धोखाधड़ी की गंभीरता को दर्शाते हैं।

नकली पुलिसवाला बन की अय्याशी

मुजफ्फरनगर के चरथावल का निवासी 32 वर्षीय नौशाद त्यागी पिछले तीन वर्षों से पुलिस की वर्दी का सहारा लेकर अय्याशी कर रहा था। उसकी गतिविधियों ने पुलिस अधिकारियों को भी चौंका दिया है, क्योंकि उसके मोबाइल फोन में कई महिलाओं के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले हैं, जो उसके अपराधों के ठोस सबूत हैं।

यह सवाल उठता है कि उसे यह खाकी वर्दी कैसे मिली और उसने महिलाओं को अपने जाल में फंसाने के लिए किन तरीकों का सहारा लिया। उसकी कहानी न केवल एक व्यक्ति की धूर्तता को उजागर करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि समाज में ऐसे लोग किस तरह से अपनी पहचान का दुरुपयोग कर सकते हैं।

मथुरा से मेघालय तक लड़कियों को फंसाया

मुजफ्फरनगर आने के कुछ दिन बाद ही नौशाद ने वो वर्दी पहनी और खुद को उत्तर प्रदेश एसओजी का कॉस्टेबल बताना शुरू कर दिया। उसके दो निकाह हुए थे, जिनमें से पहली बीवी उससे 23 साल बड़ी है और वह चरथावल इलाके में रहती है। दूसरी बीवी मुजफ्फरनगर के ही सिविल लाइंस इलाके में रहती है।

अब नौशाद सोशल मीडिया और दूसरे तरीकों के जरिए ऐसी महिलाओं की तलाश करता था, जो या तो विधवा हैं या फिर किसी वजह से अपने पति से दूर रह रही हैं। इसके बाद वह धीरे-धीरे ऐसी महिलाओं को अपनी बातों के जाल में फंसाता और फिर प्यार का झूठा नाटक करता। इस तरह उसने मथुरा, सम्भल, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, असम, मेघालय और दिल्ली सहित चार राज्यों की करीब 20 महिलाओं को फंसाया।

कैसे खुली फर्जी नौशाद की पोल

जब एक विधवा महिला को अपने जाल में फंसाने के लिए नौशाद बहाने ढूंढने लगा। महिला परचून की दुकान चलाती थी, जिससे नौशाद वर्दी पर राहुल त्यागी की नेम प्लट लगाकर उससे मिला। बातों का सिलसिला बढ़ाते हुए उसने महिला से प्यार का नाटक किया और कहा कि वह उससे शादी करने का झांसा दिया।

शादी करने का झांसा देकर उसने महिला के साथ संबंध भी बनाए। कुछ वक्त बाद उसने महिला को एक झूठी कहानी सुनाई और उससे लगभग 2 लाख 75 हजार रुपये ऐंठ लिए। महिला उसके ऊपर पूरा भरोसा करने लगी थी और बाद में करीब 3 लाख रुपये के गहने भी उसे दे दिए।

लेकिन, जब नौशाद शादी करने के नाम पर उसकी बातों को टालने लगा तो उसे शक हुआ तो महिला ने पुलिस में उसकी शिकायत दर्ज करवा दी, जिस के बाद पुलिस ने नौशाद को धर दबोचा।

The post राहुल बन कर महिलाओं की इज्जत से खेल रहा यू.पी. का नौशाद गिरफ्तार appeared first on .