पंजाब ठंड Archives -

राज्य में आंधी का अलर्ट, कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना
लुधियाना, 22 जनवरी : पंजाब के कई जिलों में बुधवार को कड़ाके की ठंड दर्ज की गई। बठिंडा, फरीदकोट और अमृतसर में रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य में सबसे कम था। वहीं पठानकोट, फिरोजपुर और होशियारपुर में तापमान चार डिग्री, चंडीगढ़, गुरदासपुर, मानसा और रूपनगर में पांच डिग्री तथा लुधियाना, पटियाला और मोहाली में छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिन का तापमान सामान्य से अधिक

दिन के अधिकतम तापमान की बात करें तो पटियाला, चंडीगढ़ और रूपनगर में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बठिंडा और फाजिल्का में 23 डिग्री जबकि लुधियाना, मोहाली, फिरोजपुर और पठानकोट में 22 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। राज्य के सभी जिलों में दिन का तापमान सामान्य से तीन से छह डिग्री अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार तड़के चार बजे से एक तेज पश्चिमी विक्षोभ पंजाब को प्रभावित करेगा।

इसके चलते कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही भारी बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पीएयू की किसानों को चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया कि 23 और 24 जनवरी को भी इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी। इसे देखते हुए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि 25 और 26 जनवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है, जबकि 27 जनवरी से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंधी और बारिश हो सकती है। मौसम में हो रहे बदलाव को लेकर पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

फसल सुरक्षा के लिए जरूरी सुझाव

विश्वविद्यालय ने किसानों को सलाह दी है कि मौसम की पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए इस अवधि के दौरान सिंचाई, कीटनाशक और खाद का छिड़काव न करें। पीएयू ने कहा है कि किसान बारिश से पहले सब्जियों और फलों की तुड़ाई कर लें। खेतों में पानी जमा न होने दें और जलभराव से बचाव के लिए उचित निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।

यह भी देखें : ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत, 36 घंटे में 172 आरोपी गिरफ्तार

The post राज्य में आंधी का अलर्ट, कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना appeared first on .

लंबी सर्दी की छुट्टियों के बाद कड़ाके की ठंड के बीच पंजाब में स्कूल खुले
मोहाली, 15 जनवरी : पंजाब में लंबी सर्दी की छुट्टियों के बाद बुधवार को सरकारी और निजी स्कूल दोबारा खुल गए। हालांकि, कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण पहले ही दिन स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति बेहद कम दर्ज की गई। गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने 24 दिसंबर से स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की थी। बुधवार सुबह करीब 7 बजे कई इलाकों में विज़िबिलिटी घटकर महज पांच मीटर रह गई। घने कोहरे और शीत लहर के चलते सड़कों पर आवाजाही काफी जोखिम भरी हो गई थी।

बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजने से परहेज किया, जिसके चलते कई स्कूलों में केवल 30 से 40 प्रतिशत छात्र ही उपस्थित रहे।

स्कूल टाइमिंग को लेकर अभिभावकों की चिंता

प्रदेश के अधिकांश स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक शिफ्ट में चल रहे हैं, जबकि दो शिफ्ट वाले स्कूलों की दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक होती है। सुबह के समय घने कोहरे के कारण अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर खासे चिंतित नजर आए।

बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षकों की चिंता

स्कूल शिक्षकों ने भी मौजूदा हालात पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि करीब डेढ़ महीने बाद बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं और यदि पढ़ाई इसी तरह प्रभावित होती रही तो छात्रों की तैयारी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। वहीं, छात्रों और अभिभावकों का मानना है कि मौजूदा मौसम को देखते हुए सरकार को स्कूलों की छुट्टियां कुछ और बढ़ानी चाहिए और परीक्षाओं की तारीखों को भी आगे खिसकाना चाहिए।

उनका तर्क है कि इससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और वे बीमारियों से भी बचे रहेंगे। फिलहाल खराब मौसम के चलते स्कूलों में पढ़ाई के सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा है। प्रशासन और अभिभावक दोनों ही आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज पर नजर बनाए हुए हैं।

यह भी देखें : पूर्व विधायकों की पेंशन में लगातार बढ़ोतरी, बजुर्गों की पेंशन वृद्धि वादे को भूली ‘आप’

The post लंबी सर्दी की छुट्टियों के बाद कड़ाके की ठंड के बीच पंजाब में स्कूल खुले appeared first on .