पंजाब मानसून Archives -

पहाड़ों पर भारी बारिश, उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली, 22 जून : उत्तर भारत में मानसून की दस्तक से गर्मी से राहत मिलती दिख रही है। खासकर एनसीआर में शनिवार शाम हल्की बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार बदल रहे मौसमी हालातों के बीच दिल्ली में दो दिन के अंदर मानसून के दस्तक देने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली और उसके आसपास भारी बारिश की आशंका है।

इसे ध्यान में रखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू में बारिश की वजह से राहत के साथ-साथ मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा। कुछ जगहों पर भूस्खलन भी हुआ है।

पहाड़ी इलाकों में कल रात से बारिश हो रही है

मौसम विभाग ने रविवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में कल रात से ही बारिश हो रही है। पिथौरागढ़ में चीन सीमा को जोडऩे वाले नवनिर्मित मुनस्यारी-मिलम हाईवे पर चट्टान खिसकने से यातायात प्रभावित हुआ है।

रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड के पास भूस्खलन के कारण चार घंटे तक यातायात बंद रहा। मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून-नैनीताल और आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब में आज आ सकता है मानसून

पंजाब में रविवार को मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार राज्य में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 23 और 25 जून को कुछ जिलों में भारी बारिश के भी आसार हैं। 26 और 27 जून को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। शनिवार को पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, चंडीगढ़ और रोपड़ में हल्की बारिश हुई। अन्य जिलों में दिनभर बादल छाए रहे।

मौसम में आए बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। राज्य में अधिकतम तापमान 33 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पठानकोट में अधिकतम तापमान 30, एसबीएस नगर, होशियारपुर और रूपनगर में 33, जालंधर में 34 और लुधियाना में 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी देखें : गर्मी से बचने के लिए पहाड़ों पर जा रहे लोगों की कार नदी में गिरी

The post पहाड़ों पर भारी बारिश, उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट appeared first on .