पंजाब में बसें बंद Archives -

बसों में सफर करने वाले रहें सावधान, पंजाब में आज बंद रहेंगी बसें
चंडीगढ़, 14 अगस्त : पंजाब में 14 अगस्त से सरकारी बसों की पूर्ण हड़ताल होने जा रही है, जिससे हजारों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पंजाब रोडवेज, पनबस और पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने अनिश्चितकालीन चक्का जाम का ऐलान किया है।

यूनियन का कहना है कि सरकार ने अभी तक उनकी मुख्य मांगों जैसे निजी किलोमीटर स्कीम की बसें बंद करने, ठेकेदारी प्रथा खत्म करने और कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने पर कोई ठोस फैसला या लिखित आश्वासन नहीं दिया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि 15 अगस्त को जहां भी मुख्यमंत्री या कैबिनेट मंत्री झंडा फहराएंगे, वहीं वे काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस हड़ताल से पंजाब के साथ-साथ दूसरे राज्यों में रोजाना सेवाएं दे रही पीआरटीसी की सैकड़ों बसें प्रभावित होंगी।

14 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल

पंजाब रोडवेज़, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने 14 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। इस फैसले से राज्य की सरकारी बस सेवाएं पूरी तरह ठप हो जाएंगी, जिससे हज़ारों यात्रियों की यात्रा योजना प्रभावित होगी। यूनियन के मुताबिक, सरकार ने उनकी मुख्य मांगों पर कोई लिखित आश्वासन नहीं दिया है, जिसके चलते यह कदम उठाया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि प्रबंधन ने पहले मानी गई मांगों पर भी आधिकारिक पत्र जारी नहीं किया है। हड़ताल के दौरान सभी ड्राइवर और कंडक्टर अपनी बसें नज़दीकी बस स्टैंड पर खड़ी करेंगे। 15 अगस्त को यूनियन के सदस्य मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों द्वारा ध्वजारोहण समारोह में काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

पनबस/पीआरटीसी कर्मचारी यूनियन की सरकार के साथ हुई बैठक बेनतीजा रही। इसके बाद यूनियन ने बसों का चक्का जाम करने का ऐलान किया है। यूनियन के अध्यक्ष रेशम सिंह ने कहा कि सरकार बैठक में टालमटोल की नीति अपनाकर समय काटने की कोशिश करती रही। इसके विरोध में संगठन ने पहले से तय योजना के अनुसार 14 अगस्त को बसों का चक्का जाम करने का ऐलान किया है।

यह भी देखें : मजीठिया की नियमित जमानत पर आज फिर सुनवाई

The post बसों में सफर करने वाले रहें सावधान, पंजाब में आज बंद रहेंगी बसें appeared first on .