पंजाब मेजबानी Archives -

पहली बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा पंजाब
चंडीगढ़, 25 मार्च : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ऐलान किया कि राज्य पहली बार हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा। यह टूर्नामेंट अक्टूबर-नवंबर में मोहाली और जालंधर में आयोजित होगा, जिसमें भारत समेत छह टीमें हिस्सा लेंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि 40 वर्षों बाद राज्य को राष्ट्रीय अंडर-13 बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेजबानी भी मिली है, जो जालंधर में आयोजित होगी। इससे राज्य में खेलों को नई दिशा मिलेगी।

खेल बजट में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

सरकार ने खेल बजट को 350 करोड़ से बढ़ाकर 1791 करोड़ रुपये कर दिया है। इसके साथ ही कोचों की संख्या 500 से बढ़ाकर 2458 कर दी गई है, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल सके। नई खेल नीति के तहत ओलंपिक की तैयारी के लिए खिलाड़ियों को 15 लाख रुपये और एशियाई खेलों के लिए 8 लाख रुपये की सहायता दी जा रही है। इसके अलावा पैरा-ओलंपिक और एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 1-1 करोड़ रुपये का इनाम दिया जा रहा है।

‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ से बढ़ी भागीदारी

सरकार की योजना खेडां वतन पंजाब दीयां के तहत 3100 खेल मैदान, 3000 जिम और 17 हजार खेल किट वितरित किए जा रहे हैं। इस पहल से खिलाड़ियों की संख्या डेढ़ लाख से बढ़कर 5 लाख तक पहुंच गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में हर साल चार देशों का हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करने की भी योजना है, जिससे पंजाब खेलों का बड़ा केंद्र बन सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब का खेलों से गहरा नाता रहा है और राज्य ने देश को कई महान खिलाड़ी दिए हैं। हॉकी में पंजाबियों का दबदबा रहा है और 50 से अधिक खिलाड़ियों ने ओलंपिक पदक जीते हैं।

युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने पर जोर

सरकार का लक्ष्य युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाना है। टूर्नामेंट के दौरान भांगड़ा और गिद्धा जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे खेलों के प्रति रुचि और बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पहलों से पंजाब देश में खेलों के केंद्र के रूप में उभर रहा है और आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाएगा।

यह भी देखें : लुधियाना नगर निगम का 1258.80 करोड़ का बजट बिना चर्चा पास, विपक्ष का हंगामा

The post पहली बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा पंजाब appeared first on .