पंजाब स्टेट फूड कमीशन Archives -

पंजाब स्टेट फूड कमीशन की नई लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन
चंडीगढ़, 9 जनवरी : एक ऐतिहासिक पहल के तहत पंजाब स्टेट फूड कमीशन की नवस्थापित लाइब्रेरी का आज महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान (मगसीपा), सेक्टर-26, चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में भव्य उद्घाटन किया गया। इस लाइब्रेरी का संयुक्त रूप से उद्घाटन पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया।

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया शुभारंभ

इस अवसर पर फूड कमीशन के चेयरमैन बाल मुकन्द शर्मा ने बताया कि पंजाब स्टेट फूड कमीशन देश का पहला ऐसा राज्य फूड कमीशन बन गया है, जिसने औपचारिक रूप से अपनी लाइब्रेरी स्थापित की है। उन्होंने इसे पूरे देश के लिए गर्व की बात बताते हुए कहा कि यह पहल अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। मुख्य अतिथि स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की लाइब्रेरियां संवैधानिक संस्थानों को बौद्धिक रूप से सशक्त बनाती हैं और जनहित से जुड़े मामलों में सही दिशा प्रदान करने में सहायक होती हैं।

किसानों के कल्याण में अहम भूमिका: खुड्डियां

कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि पंजाब स्टेट फूड कमीशन की यह पहल खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ किसानों के कल्याण और गरीब वर्ग के हितों की रक्षा में अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। फूड कमीशन के सदस्यों विजय दत्त, चेतन प्रकाश धालीवाल और जसवीर सिंह सेखों ने जानकारी दी कि यह लाइब्रेरी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, संवैधानिक प्रावधानों, महत्वपूर्ण न्यायिक फैसलों, कृषि, पोषण तथा लोक कल्याण योजनाओं से संबंधित पुस्तकों और शोध सामग्री से सुसज्जित है। इससे फूड कमीशन के कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और निष्पक्ष निर्णय-प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी।

नववर्ष के उपलक्ष्य में धार्मिक आयोजन

नववर्ष के अवसर पर पंजाब स्टेट फूड कमीशन द्वारा सुखमनी साहिब का पाठ और शब्द कीर्तन का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के समापन पर चेयरमैन और सभी सदस्यों ने मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और संगत का हार्दिक धन्यवाद किया।

यह भी देखें : पंजाब राज्य ट्रेडर्स कमीशन की पहली बैठक, व्यापारिक सुधारों की नई शुरुआत

The post पंजाब स्टेट फूड कमीशन की नई लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन appeared first on .