पंजाब-हरियाणा Archives -

एस.वाई.एल पर बदले सुर, मिले ताल: पंजाब-हरियाणा अब ‘भाई-भाई’
चंडीगढ़, 28 जनवरी : सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर मामले पर आज यहां हुई छठे दौर की बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बदले हुए तेवर साफ नजर आए। एक-दूसरे के खिलाफ सियासी तीर चलाने वाले दोनों मुख्यमंत्रियों के सुर आज न सिर्फ मिले, बल्कि ताल भी पूरी तरह से एक जैसी दिखी।

बैठक बेहद सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। बैठक से पहले दोनों मुख्यमंत्रियों ने साथ में नाश्ता किया और पहली बार संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को स्मृति चिह्न भेंट किए और अपने-अपने अधिकारियों का परिचय कराया।

पहले के रुख से बिल्कुल अलग नजर आए मुख्यमंत्री

अब तक हुई पांच बैठकों में दोनों मुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों के हितों को आक्रामक ढंग से रखते रहे थे। “पानी की एक बूंद न देने”, “नहर निर्माण” और “यमुना के पानी में हिस्सा” जैसे मुद्दे तीखे अंदाज में उठते रहे थे। लेकिन आज बदला हुआ माहौल देखकर अधिकारी भी हैरान नजर आए। आज की बैठक में दोनों मुख्यमंत्रियों ने बार-बार इस बात पर जोर दिया कि पंजाब और हरियाणा का आपसी माहौल खराब नहीं होना चाहिए।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पंजाब विधानसभा चुनाव ज्यादा दूर नहीं हैं। भाजपा पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरने जा रही है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब में लगातार दौरे कर रहे हैं।

चुनावी सियासत की छाया

विशेषज्ञों के अनुसार एसवाईएल एक भावनात्मक मुद्दा है और भाजपा की केंद्रीय नेतृत्व पंजाब चुनावों से पहले इसे और गर्म नहीं करना चाहती। यही वजह है कि भाजपा फिलहाल पानी के मुद्दे पर पंजाब के किसानों को नाराज नहीं करना चाहती। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फरीदाबाद में हुई उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में जल से जुड़े मुद्दों को टाल दिया था।

गुरबाणी और भाईचारे का संदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरु नानक देव जी की बाणी का हवाला देते हुए कहा कि गुरुओं की शिक्षाएं उन्हें मार्गदर्शन देती हैं और बैठक सुखद माहौल में हुई। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “हम भाई घनैया जी के वारिस हैं। हरियाणा हमारा दुश्मन नहीं, बल्कि भाई है। 1966 में हरियाणा अलग जरूर हुआ, लेकिन वह हमारा छोटा भाई है।”
प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में मान ने स्पष्ट किया कि आज कोई “ब्रेकिंग” नहीं दी जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में मामला

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि एसवाईएल नहर का मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और अदालत ने दोनों राज्यों को आपसी बातचीत के जरिए समाधान निकालने के निर्देश दे रखे हैं। ऐसे में बदला हुआ यह सौहार्दपूर्ण रुख आने वाले समय में किसी बीच के रास्ते की ओर संकेत कर रहा है।

यह भी देखें : मूरथल कांड: जांच रिपोर्टों पर उठे गंभीर सवाल

The post एस.वाई.एल पर बदले सुर, मिले ताल: पंजाब-हरियाणा अब ‘भाई-भाई’ appeared first on .

साल के पहले दिन ट्राइसिटी में बारिश की फुहारें, पंजाब-हरियाणा में छाए बादल
चंडीगढ़, 1 जनवरी : साल 2026 के पहले दिन ट्राइसिटी में मौसम ने करवट ले ली है। चंडीगढ़ में हल्की बारिश दर्ज की गई है, वहीं पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। बारिश और बादलवाली के कारण ठंड का असर और ज्यादा बढ़ गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि उत्तर भारत में पिछले करीब दो हफ्तों से घना कोहरा छाया हुआ है। नए साल के दिन भी आसमान में बादल छाए रहने और दिन के समय ठंड का प्रकोप बने रहने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार

स्काईमेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत के अनुसार पंजाब और हरियाणा के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) के कारण दिल्ली और एनसीआर में भी मौसम की पहली हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि 3 जनवरी से शीत लहर चलने की संभावना है, जिसके चलते न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। इससे ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण अगले दो से तीन दिनों तक हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। दिल्ली में अगले पांच दिनों तक बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। गुरुवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है।

नए साल की शुरुआत ठंड, बारिश और कोहरे के साथ हुई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

यह भी देखें : पंजाब पुलिस ने नए साल में संगठित अपराध की कमर तोड़ने का लिया संकल्प: डीजीपी

The post साल के पहले दिन ट्राइसिटी में बारिश की फुहारें, पंजाब-हरियाणा में छाए बादल appeared first on .

सुप्रीम कोर्ट ने पराली को लेकर पंजाब-हरियाणा से मांगी गई जानकारी
नई दिल्ली, 13 नवम्बर : दिल्ली-एनसीआर में पराली जलाने के कारण वायु प्रदूषण में वृद्धि को संज्ञान में लेते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने आज पंजाब और हरियाणा सरकारों से स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी मांगी। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई, न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन और न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया की पीठ ने 17 नवंबर को आवेदन पर सुनवाई के लिए सहमति भी व्यक्त की।

GRAP 4 लागू किया जाना चाहिए

मुख्य न्यायाधीश ने कहा, “पंजाब और हरियाणा सरकारें पराली जलाने को रोकने के लिए उठाए गए कदमों पर जवाब दाखिल करें।” आज मामले पर सुनवाई शुरू होते ही वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने कहा कि वर्तमान में दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) 3 लागू है, लेकिन कुछ स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 450 को पार कर गया है, जिसके कारण GRAP 4 लागू किया जाना चाहिए।

अदालत के बाहर खुदाई का काम चल रहा है और यह अदालत परिसर के आसपास नहीं किया जाना चाहिए। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि निर्माण कार्य के संबंध में कार्रवाई की जाएगी। पीठ की सहायता कर रही न्यायमित्र वरिष्ठ अधिवक्ता अपराजिता सिंह ने मंगलवार को कहा था कि पंजाब और हरियाणा में बड़े पैमाने पर पराली जलाई जा रही है, जिससे दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता का स्तर और बिगड़ रहा है।

उन्होंने इसकी पुष्टि के लिए नासा के उपग्रह चित्रों का हवाला दिया और कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा था कि वह बुधवार को कुछ आदेश पारित करेंगे। इससे पहले, 3 नवंबर को शीर्ष अदालत ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग को हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया था।

यह भी देखें : एनआईए ने हरियाणा समेत पांच राज्यों में छापेमारी की

The post सुप्रीम कोर्ट ने पराली को लेकर पंजाब-हरियाणा से मांगी गई जानकारी appeared first on .

मौसम विभाग का अलर्ट, पंजाब-हरियाणा से लेकर उत्तराखंड तक भारी बारिश
नई दिल्ली, 25 जून : पश्चिमी और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर पूरे देश में मानसून ने अपना दबदबा बना लिया है. यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश हो रही है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने कल ही दिल्ली में मानसून के प्रवेश की भविष्यवाणी की थी, जो गलत साबित हुई है. मौसम विभाग ने 9 राज्यों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा देश के सभी राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. आइए जानते हैं आज देशभर में कैसा रहने वाला है मौसम?

10 राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ओडिशा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भी भारी बारिश की आशंका है।

हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तरी पहाड़ियों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल और उत्तराखंड तक भारी बारिश की संभावना है। मानसून ने एक महीने पहले 24 मई को केरल में दस्तक दी थी।

करीब 12 दिन का ब्रेक लेने के बाद यह फिर तेजी से आगे बढ़ा है। आईएमडी का पूर्वानुमान कहता है कि दक्षिण भारत के राज्यों से आगे बढ़ता हुआ मानसून अब उत्तर-पश्चिमी राज्यों में तेजी से सक्रिय हो गया है। एनसीआर में मानसून का इंतजार अब खत्म हो गया है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है, जो अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है।

मंगलवार रात से ही एनसीआर में मौसम बदल सकता है। बारिश के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। इससे तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है। वहीं, गुरुवार से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में मानसून की सक्रियता बढ़ सकती है। इस बीच बिहार, झारखंड और बंगाल में भी बारिश जारी रहेगी।

The post मौसम विभाग का अलर्ट, पंजाब-हरियाणा से लेकर उत्तराखंड तक भारी बारिश appeared first on .